











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। प्रदेश में कोरोना के बाद मंकी पॉक्स, टोमैटो पॉक्स, लम्पी वायरस के बीच संक्रामक रोगों के साथ डेंगू, मलेरिया, वाइरल फीवर ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर चिंतित है और जापानी इंसेफेलाइटिस के सम्भावित खतरे को देखते हुए डीजी हेल्थ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क हो जाने के लिए कहा है।
प्रदेश में कोरोना (corona) पूरी तरह से गया नहीं था कि मंकी पॉक्स (monkey pox), टोमैटो पॉक्स (tomato pox) और लम्पी वायरस (lumpy virus) ने दस्तक दे दी। इसी बीच बेमौसम की बेहिसाब बारिश ने भी कहर ढाया और डेंगू (dengue), मलेरिया (malaria), वाइरल फीवर (viral fever) और हर साल की तरह बिना बुलाए पहुंच गए। ज्यादातर बच्चे इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जिससे जेई व एईएस रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
तमाम बीमारियों का गठबंधन देख कर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है तिस पर जेई (Japanese encephalitis) व एईएस (AES) का खतरा अलग से मंडरा रहा है। डीजी हेल्थ (DG Health) ने सभी चिकित्सा अधिकारियों (medical officers) को सतर्क हो जाने के लिए कहा है। प्रदेश के लगभग दर्जन भर जिलों में बुखार का भयंकर प्रकोप है और संक्रामक बीमारियां फैलती ही जा रही हैं।
डीजी हेल्थ डॉ लिली सिंह (Dr Lilly Singh) ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को निर्देशित किया है कि बुखार के हर मरीज की जांच की जाए और जो बीमारी निकल कर आए वो फैलनी (disease spread) नहीं चाहिए। बीमारी की पुष्टि होने पर आस-पास के इलाकों में वृहद बचाव कार्य चलाया जाए।
डॉ लिली सिंह ने साफ कहा कि जहां भी डिप्थीरिया (diphtheria), जेई, एईएस आदि के लक्षण मिले उनके बारे में तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचना दें। जहां दवा अथवा अन्य सामग्री कम हो, उसका तत्काल इंतजाम किया जाए। जेई और एईएस पीड़ितों के उपचार के लिए बने वार्ड को तुरन्त ठीक कर लें और अस्पतालों (hospitals) में दवाओं (medicines) की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
हालाँकि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) ने 1 अक्टूबर से विशेष संचारी रोग (communicable disease) अभियान चलाने का आदेश दिया है लेकिन इसमें अभी एक पखवाड़ा बाकी है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1057
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुल
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के लिए 2-4 फरवरी तक केजीएमयू का दौरा किय
Estimated vaccine effectiveness against SARS-CoV-2 infection was 61.2% (95% confidence interval 56.4
H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट (यूजी) के लिए अ
एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस
अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक ऑन्क
अमित शाह ने कहा कि सूरत, पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शीर्ष दस शहरों में काफ़ी ऊपर ह
दवाओं के सबसे बड़े बाजार अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्
आईसीएमआर और बीबीआईएल द्वारा विकसित कोवैक्सीन ने भारत के अब तक के सबसे बड़े तीसरे चरण के कोविड क्लिनि

COMMENTS