देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम

गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइस अनचाहे गर्भधारण से बचने और छुटकारा पाने में तो मदद करती है, लेकिन यौन रोगों से बचाव नहीं हो पाता। यौन रोगों से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कंडोम का इस्तेमाल करना है।

हे.जा.स.
February 20 2023 Updated: February 20 2023 23:28
0 30718
यूरोप में तेजी से बढ़ रहीं सेक्स सम्बन्धी बीमारियाँ, फ्रांस सरकार ने उठाये एहतियाती कदम प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। फ्रांस और जर्मनी में सेक्स सम्बन्धी बीमारियों (sex related diseases) में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इनमें  गोनोरिया (gonorrhea), क्लैमिडिया (chlamydia) और सिफिलिस (syphilis) जैसी बीमारियां प्रमुख हैं। सरकारों का मानना है कि मुफ्त कंडोम बांटने से इस समस्या को काफी हद किया जा सकता है।  वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए यौन शिक्षा भी जरूरी है।

 

फ्रांस सरकार (French government) ने अनचाहे गर्भधारण और यौन रोगों के प्रसार को कम करने के लिए इस साल 1 जनवरी से 25 साल और उससे कम आयु के सभी लोगों को मुफ्त में कंडोम (condoms) दे रही है। इसके योजना के तहत 25 साल तक और उससे कम उम्र के लोग किसी केमिस्ट की दुकान (chemist shop) से मुफ्त में कंडोम ले सकेंगे। साथ ही, इस नीति के तहत लोग दवा की दुकानों से 'प्रिजर्वेटिव्स' या 'कैपोट्स' नामक गर्भ निरोधक (contraceptives) भी मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।

 

फ्रांस में पिछले एक साल से युवा महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक गोलियां (birth control pills) और आईयूडी (IUD) जैसी चिकित्सा सुविधाएं पहले से ही मुफ्त हैं। पहले कोई भी डॉक्टर सिर्फ 18 साल से कम उम्र की लड़कियों को ही गर्भनिरोधक गोलियां मुफ्त में दे सकता था, फिर सरकार ने इस सुविधा का दायरा बढ़ाते हुए फैसला किया कि 25 साल से कम उम्र की सभी महिलाओं को गर्भनिरोधक गोलियां मुफ्त में मिले।

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों (Emmanuel Macron) ने इस नई नीति को यौन संचारित रोगों (एसटीडी) के प्रसार को रोकने के लिए ‘छोटी रोकथाम क्रांति' के तौर पर बताया है। दरअसल, फ्रांस में कथित तौर पर 2020 और 2021 में एसटीडी (STD) में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

 

वहीं, जर्मनी इस मामले में थोड़ा पिछड़ा हुआ दिखाई देता है। यहां महिलाओं को गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइसों (आईयूडी) खरीदना पड़ता है। हालांकि, 22 वर्ष से कम आयु के लोग अपने पर्चे के आधार पर दावा करके बीमा कंपनियों से इसका पैसा वापस पा सकते हैं।

 

गर्भ निरोधक गोली या इंट्रायूटरिन डिवाइस (आईयूडी) अनचाहे गर्भधारण (unwanted pregnancy) से बचने और छुटकारा पाने में तो मदद करती है, लेकिन यौन रोगों से बचाव नहीं हो पाता। यौन रोगों से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कंडोम का इस्तेमाल करना है।

यूरोप में तेजी से बढ़ रहा एसटीडी संक्रमण - STD infection on the rise in Europe

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (European Center for Disease Prevention and Control) के संक्रामक रोगों के सर्विलांस एटलस से पता चलता है कि पूरे यूरोपीय संघ में हाल के वर्षों में एसटीडी के मामले बढ़े हैं। पूरे यूरोप में गोनोरिया के मामले 2009 के बाद तेजी से बढ़े हैं। हालांकि, 2019 के बाद इसमें तेजी से गिरावट दर्ज की गई। शायद इसकी वजह यह है कि कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण लोगों का आपस में मिलना-जुलना कम हुआ और जांच भी कम हुई। सबसे ज्यादा मामले स्पेन (Spain), नीदरलैंड (Netherlands) और फ्रांस (France) में दर्ज किए गए हैं। 25 से 34 वर्ष की उम्र के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार December 17 2022 30199

डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार।  

हुज़ैफ़ा अबरार August 22 2021 31338

सरकार का भी पूरा प्रयास है कि कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए ज्यादा से ज्

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

हमें पता था कि महामारी आ रही है, इससे निपटने के लिए संसाधन जुटाये: प्रज्ञा यादव

एस. के. राणा April 02 2022 24396

ओमिक्रोन से काफी आशंकित थे, लेकिन जनवरी के बाद हमें राहत मिली। जब अधिकांश मामले अलक्षणी व हल्के लक्ष

परिवार नियोजन सम्बन्धी टेली कन्सल्टेशन दिए जाएं: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर July 12 2022 23287

विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झण्डी दिखाकर जनजागरूकता बाइक रैली को

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

सेना चिकित्सा कोर: मेडिकल ऑफिसर्स की सेरेमोनियल परेड आयोजित

रंजीव ठाकुर May 31 2022 43006

इस पाठ्यक्रम में 116 नव कमीशन अधिकारी शामिल थे, जिनमें त्रि-सेवा प्रतिनिधित्व के साथ 30 महिला सैन्य

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

हे.जा.स. January 22 2021 22400

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी को भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन प

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

होंठों को बनायें खूबसूरत गुलाबी, रसभरे और मादक

सौंदर्या राय May 13 2022 45499

हमारे होंठों को अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता होती है और उनकी देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना क

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

हे.जा.स. October 18 2021 49932

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर

लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ

लोहिया संस्थान में स्कोप संस्था एवं वेबसाइट का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 546

आधुनिक चिकित्सा में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच समन्वय अत्यंत

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 37723

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

Login Panel