देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बढ़ती आबादी और बढ़ती उम्र दृष्टि दोष का सबसे बड़ा कारण।

कम दृष्टि के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मधुमेह, आंखों में चोट लग जाना, उम्र के साथ आंखे कमजोर होना. कॉर्निया और ट्रेकोमा आदि रोग शामिल हैं।

लेख विभाग
October 20 2021 Updated: October 20 2021 21:17
0 34127
बढ़ती आबादी और बढ़ती उम्र दृष्टि दोष का सबसे बड़ा कारण। प्रतीकात्मक

आंख की बीमारी आज के दौर में एक सामान्य समस्या बन गई है। WHO की एक रिपोर्ट की मानें तो विश्व भर में कम से कम 2.2 अरब लोगों को निकट या दूर का दृष्टि दोष है। इनमें से कम से कम आधे मामलों में दृष्टि हानि को रोका जा सकता था पर अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। लोगों में जानकारी का अभाव इस समस्या का मूल कारण हैं। दृष्टिबाधित लोग ज्यादातर 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं परंतु आजकल दृष्टि हानि सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही है।

आखें कमजोर होने का मूल कारण
विश्व की बढ़ती आबादी और बढ़ती उम्र दृष्टि दोष का सबसे बड़ा कारण है। आंखों की रोशनी कम होने के पीछे Genetic वजह भी हो सकती है। कम दृष्टि के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मधुमेह, आंखों में चोट लग जाना, उम्र के साथ आंखे कमजोर होना. कॉर्निया और ट्रेकोमा आदि रोग शामिल हैं। कभी-कभी किसी बीमारी से जुड़ा लक्षण भी हो सकता है। आजकल बच्चों में भी दृष्टि हानि के कारण विभिन्न देशों में काफी अलग अलग होते हैं। उदाहरण के लिए कम आय वाले देशों में जन्मजात मोतियाबिंद एक मुख्य कारण है। जबकि मध्यम आय वाले देशों में रेटिनोपैथी होने की अधिक संभावना है।

ये है इस बीमारी का मूल लक्षण 
आंखों की रोशनी कम होने का सबसे बड़ा लक्षण है धुंधला दिखना। लोगों की नजरें जब कमजोर होती है तो धीरे-धीरे धुंधला दिखना शुरू होता है। जिस बात का पता आसानी से नहीं लग पाता तो ये जरूरी है कि हम आंखों की दृष्टि पर रोजाना नजर रखें कि नजरें कब कमजोर हो रही है। एक्सपर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि आंखों में धुंधलेपन की समस्या को अगर समय रहते ही पहचान लिया जाए तो आधी समस्या का निपटारा उसी वक्त हो जाता है। इसलिए डॉक्टर्स का ये भी मानना है कि हर 6 महीने में आंखों का चेकअप करवाते रहना चाहिए।

कोरोना काल में आंखों के मरीज बढ़े
एक रिपोर्ट ये भी सामने आई है कि कोरोना काल में आंखों की समस्या के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है लोगों का घर बैठकर ऑफिस का लगातार काम करना। लोगों का ये भी मानना है कि लॉकडाउन में वर्किग घंटों से ज्यादा काम लोगों ने घर बैठकर किया है।

आंखों को तंदरुस्त रखने के आसान तरीके
सुबह सूर्योदय से पहले उठें, उठने के बाद मुंह में पानी भरें और आखों में छींटे मारे ऐसा रोजाना करने से आंखों में ताजगी रहेगी। आंखों को ठंडे पानी से ही धोएं, गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। कम रौशनी में फोन ना चलाएं, तेज धूप में चमकती हुई चीजें ना देखें, कम रौशनी में काम करने से बचें। धूम्रपान करने से भी आंखों को नुकसान होता है। आंखों के लिए कई विटामिन की जरूरत होती है। इसलिए डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियां,मछली आदि को शामिल करें।

एस्सिलोरलक्ज़ोटिका नाम की एक लेंस कंपनी लगातार बच्चों की स्वस्थ आंखों को लेकर कई अभियान चला रही है। इसका मानना है कि अगर आंखों की सेहत को लेकर समय रहते काम नहीं किया गया तो 2050 तक 50 प्रतिशत आबादी मायोपिया से पीड़ित हो जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों को इलाज के साथ मिल रहा नोटिस

श्वेता सिंह November 08 2022 27724

नगर निगम ने इसे 25 जोनों में बांटकर काम प्रारंभ किया है। आपको बता दें लार्वा मिलने पर आरआरटी टीम जाक

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

कोरोना के नए संक्रमण में कोविड का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2022 24008

बीते 24 घंटे में कोविड के 236 नए केस सामने आए हैं और 152 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या 1087

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

केंद्र सरकार की PLI योजना के तहत दवा उद्योग से जुड़े कच्चे माल के उत्पादन हेतु 19 आवेदनों को मंजूरी। 

हे.जा.स. March 01 2021 31804

इन संयंत्रों की स्थापना से कंपनियों को कुल 862.01 करोड़ रुपये का कुल प्रतिबद्ध निवेश मिलेगा और लगभग

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

पेट स्कैन का पहला ट्रायल रहा सफल

आरती तिवारी July 18 2023 41552

कैंसर मरीजों को समय पर जांच और इलाज में सहायक पेट स्कैन मशीन को शुरू करने के लिए केजीएमयू लगातार प्र

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

समझिये सामान्य वायरल फीवर और कोरोना का अंतर।

लेख विभाग September 22 2021 29136

सामान्य बुखार की अवधि अधिक से अधिक एक हफ्ता होती है और एक हफ्ते बाद उपचार या बगैर उपचार के यह वायरल

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31284

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

यूपी में भयानक रूप ले रहा लंपी वायरस , 21 जिलों में 12000 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में

आरती तिवारी August 30 2022 27081

इससे प्रभावित पशुओं की मृत्युदर काफी कम है लेकिन जरा सी लापरवाही यूपी में भी अन्य राज्यों की तरह ही

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

गोरखपुर में एमबीबीएस के दो छात्र सहित दो बालक और एक किशोरी कोरोना संक्रमित

आनंद सिंह February 08 2022 26022

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के केवल 30 नए मरीज मिले

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

श्वेता सिंह September 15 2022 24182

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोल

लखनऊ में डेंगू का डंक, बुखार सिरदर्द के बढ़े 20% मरीज

लखनऊ में डेंगू का डंक, बुखार सिरदर्द के बढ़े 20% मरीज

आरती तिवारी July 24 2023 36113

घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा रहा है। बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो ग

Login Panel