देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में 

इनोविवा हेल्थ केयर रॉयल्टी एण्ड एसेट मैनेजमेंट के साथ विभिन्न कम्पनियों की होल्डिंग रखती है और स्वास्थ्य देखभाल की बड़ी सम्पत्ति की मालिक है। वहीं ला जोला फार्मास्युटिकल कम्पनी गम्भीर बीमारियों के दवाओं का निर्माण करती है। अब ये दोनों कम्पनियां मर्ज हो जाएंगी और इनोविवा का कार्य क्षेत्र पहले से अधिक विस्तृत हो जाएगा।

विशेष संवाददाता
July 12 2022 Updated: July 12 2022 19:33
0 28546
इनोविवा खरीदेगी ला जोला फार्मा को 149 मिलियन डॉलर में  प्रतीकात्मक

लखनऊ। इनोविवा ने 149 मिलियन डॉलर में ला जोला फार्मा को खरीदने की घोषणा कर दी है। इस विलय के तहत इनोविवा, ला जोला का अधिग्रहण करेगी।

इनोविवा हेल्थ केयर रॉयल्टी एण्ड एसेट मैनेजमेंट (Innoviva Health Care Royalty and Asset Management) विभिन्न कम्पनियों की होल्डिंग रखती है और स्वास्थ्य देखभाल की बड़ी सम्पत्ति की मालिक है। वहीं ला जोला फार्मास्युटिकल कम्पनी (La Jolla Pharmaceutical Company) गम्भीर बीमारियों की दवाओं का निर्माण (manufactures drugs for serious diseases) करती है। अब ये दोनों कम्पनियां मर्ज (two companies will merge) हो जाएंगी और इनोविवा का कार्य क्षेत्र पहले से अधिक विस्तृत हो जाएगा।

इनोविवा ने ला जोला के लिए प्रति शेयर 5.95 डॉलर का मूल्य तय कर दिया है जो 30 दिन के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइज (volume weighted average price) के लगभग 70% प्रीमियम का होगा। इसके अतिरिक्त नगद आय के लिए प्रति शेयर 0.28 डॉलर की वृद्धि भी तय की गई है। यह विलय 25 जुलाई तक हो जाने की उम्मीद है।

इनोविवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पावेल रायफेल्ड (Innoviva CEO Pavel Riefeld) ने ला जोला फार्मा का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है जो हमारी कम्पनी में विविधता के साथ विकास लेकर आएगा। 

ला जोला फार्मा के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी एडवर्ड्स (Larry Edwards, President and CEO of La Jolla Pharma) ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विलय की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है कि अब हम अपने शेयर धारकों को आकर्षक प्रीमियम दे पाएंगे। गम्भीर बीमारियों से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता जारी रहेगी बल्कि इसमें वृद्धि होगी।

दोनों कम्पनियों में विलय की शर्तें (terms of the merger) तय हो गई है और ला जोला के सामान्य स्टॉक शेयर (common stock shares) विलय के बाद सार्वजनिक बाजार में सूचीबद्ध नहीं होंगे। इसके साथ ही ला जोला फार्मा के बकाया 40% शेयर होल्डर्स ने भी विलय को मान्यता देते हुए समर्थन पत्र दे दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

'हर घर दस्तक' अभियान की समीक्षा करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री।

एस. के. राणा November 11 2021 19521

कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2026 2072

27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

आयुष्मान भारत के दो करोड़वें लाभार्थी बने जौनपुर के रामधनी ।

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2021 18348

इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि प्रदेश में योजना के लागू होने से अब-तक

लोहिया संस्थान को प्रतिष्ठित FICCI हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड 26 - पूरे भारत में प्रथम स्थान

लोहिया संस्थान को प्रतिष्ठित FICCI हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड 26 - पूरे भारत में प्रथम स्थान

हुज़ैफ़ा अबरार October 28 2026 665

रोगियों को बेहतर सुलभ संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना संस्थान की सर्वोच्च प

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

सोशल मीडिया पर भी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग है डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 25 2022 37704

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक हर स्तर पर प्रदेश की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सजग दिख रहे है। सोशल मीड

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

कोविड़रोधी वैक्सीनेशन: मिक्स मैच बूस्टर डोज की अनुमति देने पर शंका 

एस. के. राणा May 12 2022 24971

एक अन्य जानकार ने कहा, 'मौजूदा टीकाकरण कार्यक्रम में दखल देने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि वैक्सीन म

नींद संबंधी विकार और हृदय संबंधी रोगों के खतरों में बढ़ोत्तरी

नींद संबंधी विकार और हृदय संबंधी रोगों के खतरों में बढ़ोत्तरी

लेख विभाग January 16 2022 35923

हालांकि प्रत्येक व्यक्ति की नींद की आवश्यकता भिन्न होती है, एक वयस्क को दिन में आठ घंटे सोना चाहिए।

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 7504

नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप स

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ा डेंगू और डायरिया का प्रकोप

अबुज़र शेख़ October 01 2022 26498

लखनऊ शहर के लगभग सभी इलाकों में डेंगू और डायरिया के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

अबुज़र शेख़ October 29 2022 23818

इक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने नमूनों की जांच की। जांच रिपोर्ट में ओटी टैबल से लेकर हैंडल तक

Login Panel