देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार, महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के मुश्किल कामों, जैसे कि एक साथ कई काम करना, भावनाओं को नियंत्रित करना या हार्मोनल संतुलन बनाना और पीरियड्स वगैरह में खुद को संभालने के लिए 20 मिनट तक की अतिरिक्त नींद चाहिए।

हे.जा.स.
November 02 2025 Updated: November 02 2025 21:28
0 5495
महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध प्रतीकात्मक चित्र

अच्छी नींद हर इंसान की जरूरत है, लेकिन हर इंसान एक तरीके से नहीं सोता। रिसर्च बताते हैं कि ना केवल महिलाओं के सोने का तरीका पुरुषों से काफी अलग होता है, बल्कि पुरुषों के मुकाबले उन्हें ज्यादा नींद की भी जरूरत है।

 

जर्मनी (German) के प्रसिद्द न्यूज़ पोर्टल डीडब्ल्यू ने दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं से बात की। कमोबेश सभी महिलाओं ने बताया कि वे जितना सो पाती हैं, वह उन्हें पर्याप्त महसूस नहीं होता. उन्होंने यह भी बताया कि कथित "स्लीप डेट" का उनपर क्या असर पड़ता है। आपके शरीर को जितनी नींद (sleep) चाहिए और आप जितनी देर सो पाती हैं, उनके बीच का कुल जमा अंतर "स्लीप डेट" कहा जाता है।

 

सना अखंद, न्यूयॉर्क (New York) की एक टेक कंपनी में नौकरी करती थीं। वह एचआर विभाग की प्रमुख थीं। सना ने बताया कि नौकरी करते हुए वह हमेशा थकान महसूस करती थीं। उन्हें समझ आया कि इससे उनकी मानसिक सेहत (mental health) पर भी असर पड़ रहा है। आखिरकार, थक-हारकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

 

सना ने डीडब्ल्यू को बताया, "मैं हर रात वाइन (wine) लेकर टीवी (TV) के सामने बैठ जाती थी और वहीं सो जाती थी। मैं बहुत थक चुकी थी। मुझमें बिलकुल भी ताकत नहीं बची थी।"

 

सेहतमंद (healthy) महसूस करने के लिए अब सना नींद को सबसे ज्यादा अहमियत देती हैं। उन्होंने बच्चे ना करने का फैसला किया और अच्छी नींद भी इसकी एक वजह है। वह हर रात 10 बजे सो जाती हैं और नौ घंटे की नींद लेती हैं। सना बताती हैं कि वह अपनी नींद से कोई समझौता नहीं कर सकती हैं, "मैं हर सुबह आठ बजे उठती हूं। मेरे शरीर को इसकी जरूरत है।"

 

इस बारे में विज्ञान क्या कहता है? - What does science say about this?

औसतन, महिलाएं (women) हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार, महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के मुश्किल कामों, जैसे कि एक साथ कई काम करना, भावनाओं को नियंत्रित करना या हार्मोनल संतुलन बनाना और पीरियड्स वगैरह में खुद को संभालने के लिए 20 मिनट तक की अतिरिक्त नींद चाहिए।

 

पीरियड्स (menstruation) के शुरुआती आधे हिस्से (फॉलिक्युलर फेज) में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। साथ ही, आरईएम नींद यानी वह अवस्था जिसमें सपने आते हैं और याददाश्त, भावनाएं मजबूत होती हैं, वह भी बढ़ जाती है।

पीरियड्स के दूसरे हिस्से, यानी ल्यूटियल फेज (luteal phase) में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है। यह महिलाओं को सुस्त और उनींदा महसूस कराता है। मगर विरोधाभास यह दिखता है कि इस दौरान नींद की गुणवत्ता घट जाती है। बार-बार नींद टूटती है और गहरी नींद में करीब 27 फीसदी तक की कमी आ जाती है।

 

बॉडी इंटेलिजेंस कोच, शांतनी मूर ने डीडब्ल्यू को बताया कि वह अपने पीरियड्स और नींद के अनुसार अपनी दिनचर्या को तय करती हैं। उन्होंने कहा, "मैंने बहुत सोच-समझकर अपनी जिंदगी में यह तरीका अपनाया है। जब मेरी नींद पूरी नहीं होती है, तो बहुत थकान और बेचैन महसूस होती है। इससे ध्यान लगाने में दिक्कत होती है। गलत फैसले लेने लगती हूं। अपने पार्टनर को झिड़क देती हूं. उन चीजों के लिए 'हां' कहने लगती हूं, जिसके लिए नहीं कहना चाहिए था।"

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 30857

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नह

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

हे.जा.स. May 20 2022 35429

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों म

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 33026

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 27969

शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद लोगों को तनाव, अवसाद, शरीर में दर्द व चुभन (stinging), भूलने की ब

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

रंजीव ठाकुर August 25 2022 79605

रीजेंसी रीनल साइंसेस, कानपुर के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉयरेक्टर और सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भ

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

अब इस जिला अस्पताल में मिलेगा कैंसर का इलाज

हे.जा.स. May 07 2023 30838

डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल रीवा को कैंसर रोग का संभागीय डिपो बना दिया गया है, इसलिए अब

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

admin April 20 2022 35384

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में बिहार से आई 8 वर्षीय बच्ची में जीवनरक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की  प्रोविजनल  आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर पद परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, आपत्ति दर्ज करने का है मौका

श्वेता सिंह September 13 2022 36300

आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएंगी। एनएचएम यूपी की परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

 वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ट्रेन से लाइव हार्ट का परिवहन  

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 1120

हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड र

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28331

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर

Login Panel