











































Suneel K. Yadav Chief Pharmacist Dr. S.P.M. Civil Hospital Lucknow
लखनऊ। PvPI द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार क्लोनिडीन के उपयोग से Hyponatremia (रक्त में सोडियम का स्तर कम होना) जैसी प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया होने की संभावना पाई गई है। स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों को इस संभावित दुष्प्रभाव के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने सभी फार्मासिस्टों को एडवाइजरी जारी की है। फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के औषधीय दुष्प्रमण रिपोर्टिंग की आदत बना लेनी चाहिए जिससे जनहानि को रोका जा सके। फार्मेसिस्ट जनता के अत्यंत करीब होते हैं मरीजों को औषधियों के प्रति शिक्षित कर उन्हें जागरूक बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
भारतीय भेषज संहिता आयोग (Indian Pharmacopoeia Commission - IPC) के अंतर्गत संचालित Pharmacovigilance Programme of India (PvPI) द्वारा प्राप्त प्रतिकूल औषधीय प्रतिक्रिया (Adverse Drug Reaction - ADR) रिपोर्टों के वैज्ञानिक विश्लेषण एवं विशेषज्ञ समीक्षा के उपरांत क्लोनिडीन (Clonidine) दवा के संबंध में Drug Safety Alert जारी किया।
क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शराब एवं ओपिओइड सेवन छोड़ने के दौरान उत्पन्न होने वाले लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह एक Centrally Acting Alpha-Agonist Hypotensive Agent है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर कार्य करके हृदय गति को कम करती है तथा रक्त वाहिकाओं को शिथिल बनाकर रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायता करती है।
हाइपोनेट्रेमिया के संभावित लक्षणों में अत्यधिक कमजोरी थकान सिरदर्द चक्कर आना भ्रम की स्थिति, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन तथा गंभीर परिस्थितियों में दौरे या बेहोशी शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के प्रकट होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।सुनील यादव ने कहा PvPI की जारी एडवाइजरी के अनुसार ऐसे सुरक्षा अलर्ट स्वास्थ्यकर्मियों एवं नागरिकों द्वारा की गई ADR रिपोर्टिंग का ही परिणाम हैं। प्रत्येक रिपोर्ट भविष्य में हजारों मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों से ADR रिपोर्टिंग को नियमित गतिविधि के रूप में अपनाने तथा फार्मासिस्टों से मरीजों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
ADR रिपोर्ट करने के लिए
PvPI Toll Free Helpline: 1800-180-3024
PvPI Mobile App: ADR PvPI App (Google Play Store पर उपलब्ध)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: ADR Monitoring System (ADRMS)
फेडरेशन का संदेश-
रोगी सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी दवा से होने वाले संदिग्ध दुष्प्रभाव की रिपोर्ट करें क्योंकि आपकी एक ADR रिपोर्ट अनेक जिंदगियों को सुरक्षित बना सकती है।
Suneel K.Yadav
चीफ फार्मासिस्ट डॉ. एस.पी.एम. सिविल चिकित्सालय लखनऊ
अध्यक्ष, फार्मासिस्ट फेडरेशन केंद्रीय समिति
महासचिव, इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन (UP Chapter)
पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 210
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 588
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9996
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6118
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5740
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5684
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87554
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35771
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38734
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73729
नीदरलैंड की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों मे
प्रधानमंत्री मोदी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसे
प्राणायाम जरूर करिए क्योंकि यह फेफड़ों में आक्सीजन संग्रह करने की क्षमता को बढ़ाता है,हमारी श्वांस क
एंटीबायोटिक्स, सर्दी-खांसी की दवाएं, एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स, कान-नाक और गले की दवाएं, एंटीसेप्टिक्स
इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य की निरंतर निग
देश में उपकरण बनने से कीमतें घटेंगी और इलाज का खर्च भी कम हो जाएगा। कंपनियों की लागत घटने से भी उपकर
अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20
21 वर्षीय युवक की रोड एक्सीडेंट में ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी होने के चलते मृत्यु हो गई थी। जिसके पश्चात
कोरोना वारियर्स के लिए 'बीमा योजना' को PMGKP के तहत 30 मार्च 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के
आयुर्वेद में दस्त के इलाज के लिए इसका चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन किया जाता है। इसके अलावा इसक

COMMENTS