देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

आईसीएमआर उत्तर प्रदेश में मलेरिया के मच्छरों पर रिसर्च करके विकसित करेगा नई दवाएं

बीते सालों में प्रदेश में मलेरिया केसों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसा जांच और सर्विलांस बढ़ाए जाने के कारण हुआ है। वर्ष 2019 की बात करें तो प्रदेश में तकरीबन 90 हजार मलेरिया केस मिले थे।

विशेष संवाददाता
August 03 2022 Updated: August 03 2022 02:23
0 33287
आईसीएमआर उत्तर प्रदेश में मलेरिया के मच्छरों पर रिसर्च करके विकसित करेगा नई दवाएं प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (ICMR) जल्द स्वास्थ्य विभाग की मदद से बरेली, बदायूं और सोनभद्र में मलेरिया के मच्छरों पर रिसर्च शुरू करेगा। यूपी में पूरे साल में जितने मलेरिया के केस आते हैं, उनमें से 60 से 70 फीसदी तक मामले केवल इन्हीं तीन जिलों के होते हैं। दरअसल, इन इलाकों के मलेरिया के मच्छर (malaria mosquitoes) इतने ताकतवर हो चुके हैं कि दवाएं उन पर बेअसर हो रही हैं।


बीते सालों में प्रदेश में मलेरिया केसों की संख्या बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) का कहना है कि ऐसा जांच और सर्विलांस बढ़ाए जाने के कारण हुआ है। वर्ष 2019 की बात करें तो प्रदेश में तकरीबन 90 हजार मलेरिया (malaria) केस मिले थे। इनमें से 65 फीसदी से ज्यादा मामले केवल बदायूं और बरेली में मिले थे। इस मामले में तीसरे नंबर पर सोनभद्र था। उसके बाद मिले केसों में भी इन जिलों की हिस्सेदारी सर्वाधिक रही है। प्रदेश में यदि मलेरिया प्रभावित इलाकों की बात करें तो सोनभद्र, बरेली, बदायूं के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र, हरदोई, फिरोजाबाद सहित कई अन्य जिले इस मामले में अग्रणी हैं। जानकारों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग के पास कर्मियों की भी कमी है। इस कारण प्रभावी सर्विलांस नहीं हो पा रहा। वहीं दूसरी ओर पब्लिक की लापरवाही भी इसके लिए जिम्मेदार है।


अक्सर लोगों को यह कहते हुए भी सुना जाता है कि मच्छरों की रोकथाम को किए जाने वाले उपाय कुछ समय तो प्रभावी रहते हैं। उसके बाद उनका असर खत्म होने लगता है और मच्छर इनके प्रयोग के बावजूद काटते रहते हैं। दरअसल, मलेरिया के मच्छरों के लिए प्रदेश की जलवायु खासी मुफीद है। 27 से 29 डिग्री के बीच का तापमान और 80 के करीब ह्यूमिडिटी इन मच्छरों के पनपने के लिए आदर्श स्थिति है।


ठीक इसी तरह मलेरिया के मच्छरों में भी मौजूदा दवाओं को लेकर प्रतिरोधक क्षमता (resistance) विकसित हो जाती है। केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य इकाइयों के सर्वे में यह सामने भी आया है। बीते दिनों हुए विभाग और कई अन्य एजेंसियों की बैठक में तय किया गया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बदायूं, बरेली और सोनभद्र में मच्छरों पर रिसर्च की जाएगी। इसी रिसर्च के आधार पर उन दवाओं की जगह नई दवाएं विकसित की जाएंगी, जिनसे मलेरिया के मच्छर प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर चुके हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर खून में 12 से कम कैंसर सेल हैं तो जीने की संभावना बढ़ जाती है

हे.जा.स. March 28 2022 33036

भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर मुंह के कैंसर के मरीज के 1.5 मिलीलीटर रक्त में 12 से कम कै

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

नही थम रही कोरोना की रफ्तार

आरती तिवारी April 20 2023 34134

आलमबाग में 31 लोग संक्रमित मिले हैं। सरोजनीनगर और अलीगंज में 29-29, कैसरबाग में 25, इंदिरानगर में 17

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

कोरोना वायरस फेफड़ों के साथ दिमाग़ पर भी डालता है गम्भीर असर: शोध

एस. के. राणा March 09 2022 29263

तुलनात्मक विश्लेषण से पता चला कि जो लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, उनको मस्तिष्क और ग्रे-मैटर सिकु

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

डीएम लखनऊ ने किया बच्चों के टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

हुज़ैफ़ा अबरार January 08 2022 31070

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह रविवार स

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महिला की मयूर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विशेष संवाददाता May 01 2023 48943

मढिया जानकीनगर निवासी साहब लाल की पत्नी माला के पेट में दर्द होने लगा। जिसे परिजनों ने देर रात शहर क

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

जीतेंद्र कुमार March 20 2023 31098

एम्बुलेंस संचालकों का कहना है कि जिस मरीज को रेफर किया गया था, उसकी अस्पताल में ढंग से जांच भी नहीं

Direct Uptake of Nutrition and Caffeine Study: biscuit based comparative study

Direct Uptake of Nutrition and Caffeine Study: biscuit based comparative study

British Medical Journal December 25 2022 31750

Healthcare workers can safely consume a cup of tea after less than 10 minutes, especially if enjoyed

पांच करोड़ किशोर-किशोरियों और 28 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी

पांच करोड़ किशोर-किशोरियों और 28 लाख गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगी

एस. के. राणा February 09 2022 32032

देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी हैं।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 06 2022 41359

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आईएफए सिरप देन

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

ट्विन टावर ध्वस्त किये जाने के बाद डॉक्टरों ने श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित लोगों को दी ये सलाह

विशेष संवाददाता August 28 2022 28524

चिकित्सकों का कहना है कि अधिकतर धूल कण का आकार पांच माइक्रोन या इससे कम है जो अनुकूल मौसमी परिस्थतिय

Login Panel