देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन

एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्यापार पर खासा दिखाई दे रहा है। चेंग्डू में लोगों को डर है कि कहीं शंघाई की तरह वहां भी शी की कोविड जीरो पॉलिसी उन्हें तो प्रभावित नहीं करेगी।

हे.जा.स.
September 05 2022 Updated: September 06 2022 01:52
0 32483
शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन चेंग्डू में लॉकडाउन

चेंग्डू। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक चीन में शनिवार को 1673 कोविड के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1359 मामले बिना लक्षणों के हैं। सभी प्रांतों में सबसे ज्यादा मामले तिब्बत से हैं, जहां 556 नए संक्रमण के मामलों का पता चला है। सिचुआन प्रांत में 186 मामले सामने आए हैं।

 

शंघाई (Shanghai) के बाद चीन के छठें सबसे बड़े शहर चेंग्डू (Chengdu) को भी बंद कर दिया गया है। चेंग्डू में लगे इस लॉकडाउन की वजह से करीब डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। खानपान से लेकर व्यापार तक दोनों ही लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन की मानें तो चेंग्डू के जिंगजिएंग जिले में लॉकडाउन (lockdown) के नियमों को अभी और सख्त किया जाएगा और बीते रविवार से कम से कम तीन दिन तक रोकथाम नियमों को बढ़ाए जाने की संभावना है। इतना ही नहीं अधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिलों में इस रविवार से कोविड (covid) टेस्ट के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टेस्ट कराने के बाद वे तुरंत अपने घर लौटें और यहां-वहां ना घूमें।

 

चीन (China) में शंघाई के बाद अब चेंग्डू (Chengdu) में बढ़ते कोविड के मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्यापार पर खासा दिखाई दे रहा है। चेंग्डू में लोगों को डर है कि कहीं शंघाई की तरह वहां भी शी की कोविड (covid) जीरो पॉलिसी (zero policy) उन्हें तो प्रभावित नहीं करेगी। शंघाई (Shanghai) में बाहर खाना खाने से लेकर मूवी और पर्यटन से जुड़ी हर चीज की मांग लॉकडाउन से पहले की तुलना में भी काफी कम हो चुकी है। लोगों का मानना है कि शहर को वापस से पटरी पर लौटने में हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर की तुलना में काफी वक्त लग रहा है, जहां नियमों में काफी छूट दी जा रही है।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35234

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जामनगर में जीसीटीएम का करेंगे भूमि पूजन

विशेष संवाददाता April 14 2022 25518

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य के प्रति सम्रग दृष्टिकोण अपनाया गया जो आज अधिक प्रा

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40091

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

सहारा हॉस्पिटल में हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर में हुई मुफ्त जांच

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2023 47024

पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिव

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

अखण्ड प्रताप सिंह January 24 2021 15927

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

लखनऊ में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक ही परिवार के सात सदस्य पॉजटिव

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 33180

अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश मरीज विदेश या फिर दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद

वजाहत बेग June 09 2023 35331

प्रखर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30014

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार पौष्टिक आहार दिया जाये: मण्डलायुक्त

कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार पौष्टिक आहार दिया जाये: मण्डलायुक्त

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 35333

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार दिये जाने वाले पौष्टिक आहार चार्ट

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

तम्बाकू की जगह इत्र की खेती हो, डॉ सूर्यकांत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

रंजीव ठाकुर June 01 2022 47338

उन्होंने बताया आज प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र भी भेजा है जिसमे इस बात का उनसे अनुरोध किया है कि तम्

Login Panel