











































प्रतीकात्मक
समर (Summer) में सन टैन, पसीना, चिपचिपापन आदि समस्याएं त्वचा (Skin) की ख़ूबसूरती बिगाड़ देती हैं। गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आना किसी चैलेंज से कम नहीं। गर्मी के मौसम में ख़ूबसूरत नज़र आने के लिए यदि आप 10 समर मेकअप टिप्स (Summer Makeup Tips) फॉलो करती हैं तो आप अपनी ख़ूबसूरती आसानी से बढ़ा सकती हैं। हर मौसम की तरह गर्मी के मौसम में भी त्वचा की ज़रूरतें बदल जाती हैं। ऐसे में 10 समर मेकअप टिप्स ट्राई करके आप गर्मी के मौसम में भी ख़ूबसूरत नज़र आ सकती हैं।
गर्मियों में ऐसे करें मेकअप - Makeup in summer
गर्मियों में ब्राइट मेकअप करने से बचना चाहिए। समर में लाइट मेकअप करें, इससे आप फ्रेश और यंग नज़र आएंगी।
1. ऐसे लगाएं सनस्क्रीन - Apply sunscreen
समर में त्वचा को तेज़ धूप की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने के लिए घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले एसपीएफयुक्त सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा सनबर्न से बची रहेगी और त्वचा की ख़ूबसूरती भी बरकरार रहेगी।
2. ऐसे लगाएं मॉइश्चराइज़र - Apply moisturizer
समर में मॉइश्चराइज़र ज़रूर लगाएं। कई लोग समर में मॉइश्चराइज़र नहीं लगाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि मॉइश्चराइज़र स़िर्फ विंटर में लगाना चाहिए, लेकिन आप ऐसा न करें। समर में स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए ऑयलफ्री लाइट मॉइश्चराइज़र लगाएं।
3. ऐसे लगाएं कंसीलर - Apply concealer
समर में ज़रूरी हो तो ही कंसीलर लगाएं। कंसीलर लगाते समय पूरे चेहरे की बजाय आंखों के नीचे और दाग़-धब्बों पर ही कंसीलर अप्लाई करें।
4. ऐसे लगाएं फाउंडेशन - Apply foundation
समर में लाइट ऑयल फ्री फाउंडेशन लगाएं। इससे स्किन सुंदर दिखती है और चेहरा चिपचिपा नहीं नज़र आता है। समर में एसपीएफ युक्त फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों से आपकी त्वचा को कोई नुक़सान न हो। समर में हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें। गर्मियों में पसीना बहुत आता है इसलिए लिक्विड या क्रीम बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से बचें। इसी तरह शीयर या शाइनी फाउंडेशन का इस्तेमाल भी न करें। इस मौसम में कम से कम मेकअप करने की कोशिश करें।
5. ऐसे लगाएं कॉम्पैक्ट - Put compact
समर में कॉम्पैक्ट लगाना ज़रूरी नहीं है, लेकिन जिनकी स्किन ऑयली होती है, उन्हें समर में कॉम्पैक्ट लगाना चाहिए। समर में अपनी स्किन की ज़रूरत के अनुसार कॉम्पैक्ट ख़रीदें।
6. ऐसे करें आई मेकअप - Eye makeup
समर में हैवी आई मेकअप करने से बचें। ज़रूरत हो तभी आई मेकअप करे. यदि आई मेकअप करना ही चाहती हैं तो लाइट आई मेकअप करें। समर में आई मेकअप करते समय आईशैडो के लिए लाइट व न्यूट्रल शेड्स चुनें। इवनिंग पार्टी में जा रही हैं, तो आई मेकअप के लिए वॉर्म चॉकलेट, स्लेटी ग्रे या नेवी ब्लू शेड्स सिलेक्ट करें। समर में ये आई मेकअप आपको कूल लुक देगा। समर में ब्लैक की बजाय सॉफ्ट ब्राउन का मस्कारा लगाएं। आप चाहें तो ट्रांस्पेरेंट मस्कारा भी लगा सकती हैं। समर में वॉटरप्रूफ आईलाइनर लगाएं। यदि ज़रूरत हो तो ही आईलाइनर लगाएं।
7. ऐसे लगाएं लिपस्टिक - Apply lipstick
समर में हैवी लिप मेकअप से बचें। डेली मेकअप के लिए स़िर्फ लिप ग्लॉस ही काफ़ी है। समर में लिपस्टिक लगाते समय मैट की बजाय क्रीमी लिपस्टिक लगाएं। समर में लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। पिंक, पीच जैसे लाइट शेड की लिपस्टिक समर में आपको यंग और फ्रेश लुक देगी। समर में इवनिंग पार्टी के लिए भी डार्क शेड की लिपस्टिक न लगाएं। यदि डार्क शेड लगाना ही चाहती हैं, तो ब्राइट पिंक, रेड, ऑरेंज, मोव आदि शेड्स ट्राई करें।
8. ऐसे लगाएं ब्लशर - Apply blusher
समर में हैवी मेकअप करना ठीक नहीं इसलिए हो सके तो ब्लशर न लगाएं। यदि ब्लशर लगाना ही चाहती हैं, तो लाइट पिंक, पीच कलर का ब्लशर अप्लाई करें। समर में ऑयल बेस्ड ब्लशर लगाने से बचें।
9. हेयर केयर टिप्स - Hair care tips
समर में पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं इसलिए गर्मियों में बालों को जहां तक हो सके, बांधकर रखें। समर में हर दूसरे या तीसरे दिन बाल धोएं, इससे आप फ्रेश महसूस करेंगी। समर में तेज़ धूप से बालों की हिफ़ाजत करने के लिए घर से बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ से कवर करें।
10. स्किन केयर टिप्स - Skin care tips
समर में फ्रेश और क्लीन लुक पाने के लिए दिन में दो-तीन बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोएं। मेकअप से पहले चेहरे पर आइस रब करें। आइस रब करने से मेकअप ज़्यादा देर तक टिका रहता है। समर में अपने पास ब्लॉटिंग पेपर ज़रूर रखें, ताकि जब भी ज़रूरत हो, आप इससे स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटा सकती हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 238
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 175
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 497
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 259
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 238
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 175
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9849
एस. के. राणा February 01 2026 0 6132
एस. के. राणा January 20 2026 0 6048
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5600
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5600
एस. के. राणा January 13 2026 0 5159
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5110
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87498
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35673
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38643
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36155
लेख विभाग March 19 2022 0 35728
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73589
लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्
वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया
ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा
The novel social behavior and network therapy for alcohol problems did not differ significantly in e
एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि
एस्सिलोर स्टेलेस्ट लेंस बच्चों में मायोपिया की प्रगति से लडऩे में मदद करने के लिए एक नई क्रांति प्रद
लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आइआइटी क
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस चीन में लैब में बनाए जाने का दावा किया।
कोविड-19 के नए वैरिएण्ट को ग्रीक नाम – ‘ओमिक्रोन’ दिया है और इसके अनेक रूप परिवर्तनों और इसकी तेज़ स
ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

COMMENTS