देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के मामलों में इस वर्ष बड़ी गिरावट आई है, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स का फैलाव कम हो रहा है, और युगांडा में पिछले तीन सप्ताह से इबोला का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 

हे.जा.स.
December 24 2022 Updated: December 24 2022 00:38
0 30143
वैश्विक महामारी का अभी अन्त नहीं हुआ: डब्लूएचओ महानिदेशक विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस

जेनेवा। चीन में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण मामलों में बढ़ोत्तरी की रिपोर्ट मिला जारी है। इसके साथ ही गम्भीर बीमारी की रिपोर्टों मिल रहीं हैं। वहाँ उपजी स्थिति चिन्ताजनक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने बुधवार को जेनेवा में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि चीन में ज़मीनी हालात पर विस्तृत जानकारी और जोखिम के मूल्याँकन के लिये और अधिक जानकारी की आवश्यकता होगी। 


उन्होंने कहा कि यूएन स्वास्थ्य एजेंसी परीक्षा की इस घडी में चीन (China) के साथ है, ताकि देश भर में सर्वाधिक जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण (vaccination) के लिये प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित किया जा सके। इसके साथ ही, देश की स्वास्थ्य प्रणाली (health system) की रक्षा करने और क्लीनिक (clinics) में देखभाल के लिये समर्थन की पेशकश भी की जा सकेगी। 


डॉक्टर टैड्रॉस ने कहा कि चीन से डेटा साझा करने और हालात का अध्ययन करने का आग्रह किया गया है, और यह अनुरोध करना हम जारी रखेगें। उनके अनुसार इस वैश्विक महामारी (global pandedemic) के मूल स्रोत की वजहों की सभी प्रकल्पनाएँ (hypotheses) व सम्भावनाएँ खुली रखी हैं। 


चुनौतीपूर्ण साल - Challenging year

वैश्विक महामारी कोविड-19 का यह तीसरा वर्ष है, मगर विश्व भर में इससे इतर भी अनेक स्वास्थ्य समस्याएँ उभरी हैं। विश्व भर में मंकीपॉक्स (monkeypox) के उछाल से लेकर अनेक देशों में हैज़ा (cholera) मामलों के फैलाव, युगांडा में इबोला वायरस (Ebola virus) का फिर से उभरना, इथियोपिया और यूक्रेन में युद्ध से उपजे हालात, पाकिस्तान में बाढ़ और हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका व सहेल क्षेत्र में बाढ़ व सूखे से वर्ष 2022 अनेक मायनों में बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है। 


उन्होंने कहा कि साल-दर-साल लोगों को अनेक प्रकार के अन्य स्वास्थ्य ख़तरों (health hazards) का सामना करना पड़ रहा है। दुनिया कि बड़ी आबादी को प्रदूषित हवा में साँस लेना पड़ रहा है। लोगों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले उत्पादों, रहन-सहन के तौर-तरीक़ों व कार्यस्थलों की परिस्थितियों और अति-आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल में सहजता का अभाव है। 


आशा की वजह - Reason for hope

इन चुनौतियों के बावजूद, महानिदेशक घेबरेयेसस ने उम्मीद बनाए रखने के लिये अनेक वजहों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के मामलों में इस वर्ष बड़ी गिरावट आई है, वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स का फैलाव कम हो रहा है, और युगांडा में पिछले तीन सप्ताह से इबोला का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


उन्होंने आशा जताई कि अगले वर्ष किसी समय इन आपात परिस्थितियों का अन्त होने की घोषणा कर दी जाएगी। निश्चित रूप से, वैश्विक महामारी के मामले में, एक वर्ष पहले की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं। जब हम ओमिक्रॉन (Omicron) लहर के आरम्भिक चरण में थे, और संक्रमण मामलों व मौतों में तेज़ी से वृद्धि हो रही थी। जनवरी महीने के अन्त में उच्चतम बिन्दु से अब तक, हर सप्ताह दर्ज किये जाने वाले कोविड-19 मौतों में 90 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। 


महामारी का अन्त नहीं

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी प्रमुख ने कहा कि अनेक अनिश्चितताओं के बावजूद अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि वैश्विक महामारी का अन्त हो गया है। उन्होंने निगरानी (surveillance) प्रयासों, टीकाकरण, उपचार व स्वास्थ्य (treatment) प्रणालियों के विषय में पसरी कमियों व खाइयों का उल्लेख किया। साथ ही, वैश्विक महामारी की शुरुआत के कारणों, और कोविड-19 (covid-19) संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य अवस्था, उसके लिये उपचार समेत अन्य विषयों में अभी समझ पूरी तरह विकसित नहीं है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

मोटापा बन सकता है कैंसर का कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2021 29218

नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि वजन बढ़ने से पाचन तंत्र की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी मास

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

ओमिक्रान के सब-वैरिएंट XBB ने बढ़ाई लोगों की चिंता

विशेष संवाददाता October 31 2022 24458

यह वैरिएंट अपने देश के लिए भी खतरा है। XBB.3 सब-वैरिएंट की वजह से सिंगापुर में कोविड इंफेक्शन में ते

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए यूपी एनसीसी ने किया योगाभ्यास

रंजीव ठाकुर May 31 2022 42154

यह आयोजन योग के स्वास्थ्य लाभों को सभी तक पहुंचाने में सक्षम था और कुछ सरल योग आसनों का अभ्यास भी कि

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अस्पताल के फर्श पर पड़े घायल युवक का ह्रदय विदारक वीडियो वायरल

अबुज़र शेख़ November 04 2022 30546

डीएम एस राजलिंगम के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने जांच के बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, स्टाफ नर्स समेत छ

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विशेष संवाददाता May 29 2023 40827

म्यूटेंट-6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

आरती तिवारी January 14 2023 29725

अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

कोरोना वायरस हवा में आधे घंटे तक सक्रिय और 200 फीट तक ऊपर जा सकता है: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 20671

अमेरिका के एनर्जी पेसेफिक नार्थवेस्ट नेशनल लेबोरेट्री की जांच रिपोर्ट के अनुसार लोग कोरोना से ऊपर से

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 25279

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है, सतर्क रहने की आवश्यकता है: प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा May 30 2022 26396

जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26706

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

Login Panel