देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के हर टोल प्लाजा पर कोरोना टेस्ट, बढ़ाई जाएंगी हेल्थ टीम

हे.जा.स.
November 28 2020 Updated: November 28 2020 04:39
0 21584
लखनऊ के हर टोल प्लाजा पर कोरोना टेस्ट, बढ़ाई जाएंगी हेल्थ टीम प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर रोकने को स्वास्थ्य विभाग ने ताकत झोंक दी है। ऐसे में बाहरी लोगों के शहर में इंट्री पर खास नजर रखी जा रही है। उनकी टोल प्लाजा पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध लक्षण वाले का तत्काल रैपिड किट से टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक आगरा एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर ही जांच हो रही थी। वहीं, अब दो जगह और हेल्थ टीम तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।

एसीएमओ डॉ. एमके सिंह के मुताबिक,  कांटेक्ट ट्रेसिंग-टेस्टिंग पर फोकस बढ़ा दिया गया है। यह नीति संक्रमण रोकने में मददगार बनेगी। ऐसे में आगरा एक्सप्रेस-वे के अलावा अब मोहनलालगंज व इटौंजा टोल प्लाजा पर भी आने-जाने वाले लोगों का तापमान मापा जाएगी। वहीं बुखार, जुकाम व अन्य लक्षणों वाले लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसका आदेश संबंधित सीएचसी को जारी कर दिया गया है। दोनों जगह दो-दो हेल्थ टीम तैनात होगी। एक टीम में तीन-तीन सदस्य होंगे। 

राजधानी में कांटेक्ट ट्रेसिंग-टेस्टिंग के लिए 150 टीमें हैं। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, 20 टीमों का और इजाफा किया जाएगा। हर टीम में तीन-तीन हेल्थ वर्कर होंगे। ऐसे में सैंपलिंग और अधिक की जाएगी। इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाए जाएंगे। शहरी क्षेत्र के अलावा माल, मलिहाबाद , चिनहट , बीकेटी , काकोरी, गोसाईगंज , सरोजनीनगर, मोहनलाल गंज में भी टेस्टिंग अभियान छोड़ दिया गया। यहां दो-दो टीमें तैनात हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप पर भी जांचें जारी हैं। शुक्रवार सुबह 20 नए मरीज पाए गए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

लोहिया में रेटिनल लेजर यूनिट का उद्घाटन एवं डायबिटिक रेटिनोपैथी पर सम्मेलन-सह-कार्यशाला

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 658

डायबिटिक रेटिनोपैथी मधुमेह की एक गंभीर जटिलता है, जिसके कारण समय पर निदान एवं उपचार न होने पर दृष्टि

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36840

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

एंबुलेंस का टोटा, बाइक से ही घर ले गए बच्ची के शव को परिजन

विशेष संवाददाता July 29 2023 36658

कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र के एक गांव मे करंट उतरने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पंप के

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

सीपीआर जीवन बचाने की कला है, सभी को इसे सीखना चाहिए: कुलपति डॉ. संजय सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 1169

यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि समाज को जीवनरक्षक कौशल से सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वि

'वन वर्ल्ड टीबी समिट' में पीएम मोदी ने कहा, "भारत का लक्ष्य साल 2025 तक टीबी मुक्त"

विशेष संवाददाता March 24 2023 27488

पीएम मोदी बोले भारत अब साल 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। TB खत्म करने का ग्लोबल ट

अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

अमेरिका में हर साल लगेगी कोरोना वैक्सीन: राष्ट्रपति बाइडेन

हे.जा.स. September 08 2022 29904

राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे वायरस के नए वेरिएंट आएंगे, हम अपनी वैक्सीन को भी सा

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

admin December 29 2021 58314

अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मिलकेन इंस्टीट्यूट में पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर डॉ लीना वेन

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

यूपी के नौ जिलों में लगेगी सीटी स्कैन यूनिट

आरती तिवारी May 24 2023 34570

यूपी के नौ और जिलों में सिटी स्कैन यूनिट लगेगी। जिससे हर जिले में मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन की सु

चश्मे में पॉवर, ग्लासेस, लेन्सेस और फ्रेम की क्या होती है अहमियत, जानिये ऑप्ट्रोमैटिस्ट से

रंजीव ठाकुर August 23 2022 125217

पॉवर डिसाइड हो जाने के बाद ग्लास का क्या रोल होता है क्योंकि ग्लासेस की कीमतों में काफी अंतर होता है

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2023 99251

बींमार या उनके परिजन इन नंबरों पर फोन कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। सीएमओ

Login Panel