देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, सिरदर्द, थकान, कोलाइटिस, अल्सर, रक्तचाप, एसिडिटी, गठिया, एक्जिमा, मोटापा और एलर्जी आदि से परेशान लोग उपचार हेतु आते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 22 2023 Updated: January 22 2023 01:03
0 92194
प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर आरोग्य मंदिर, गोरखपुर

गोरखपुर। जो रोगी अंग्रेजी दवाओं से भी ठीक नहीं हो पाते हैं, वे प्राकृतिक चिकित्सा से राहत पाने के लिए गोरखपुर के विश्वस्तरीय आरोग्य मंदिर पहुंचते हैं। प्रकृति के पंच-तत्वों की मदद से उपचार के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक हर तरह के मरीज इस प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में पहुंचते हैं, जहां 100 बेड का एक अस्पताल संचालित है। उपचार की कोई फीस नहीं ली जाती है, बस ठहरने और भोजन का शुल्क देना होता है। अब तक एक लाख से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, सिरदर्द, थकान, कोलाइटिस, अल्सर, रक्तचाप, एसिडिटी, गठिया, एक्जिमा, मोटापा और एलर्जी आदि से परेशान लोग उपचार हेतु आते हैं। इलाज के लिए औषधियों की जगह, एनिमा, मिट्टी के लेप, स्नान, धूप, उपवास, फलाहार, योगासन और व्यायाम आदि का सहारा लिया जाता है। उपचार के लिए एक से दो माह तक रहना पड़ सकता है।

आरोग्य मंदिर की स्थापना 1940 में विट्‌ठलदास मोदी ने की थी। छात्र जीवन में वह अत्यधिक बीमार हो गए और जब एलोपैथी की दवाओं से ठीक नहीं हुए, तब उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाया और स्वस्थ हो गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से उन्होंने किराए के एक भवन में केंद्र की शुरुआत की। फिर 1960 में यह मेडिकल कॉलेज रोड पर शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थापित किया गया। संस्थान आरोग्य नामक एक मासिक पत्रिका और स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकों का भी प्रकाशन करता है। आरोग्य केंद्र में चिकित्सा ही नहीं, प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है। यहां प्राकृतिक जीवन शैली की शिक्षा दी जाती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28675

आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किय

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31066

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 19951

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं पर संक्रमण प्रभाव के बारे में जानने के लिए अध्ययन शुरू किया

एस. के. राणा March 29 2022 41905

गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं में कोरोना संक्रमण के जोखिम को लेकर अब तक कई वैज्ञानिक दस्तावेज सामने

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

चीन से लौटी मां-बेटी कोरोना संक्रमित मिलीं

विशेष संवाददाता December 29 2022 28211

तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट में चीन से लौटी एक महिला और उसकी 6 साल की बेटी जांच के दौरान कोरोना संक

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

भारतीय कोरोनारोधी टीका कोवैक्सीन की अमेरिकी बाज़ार में उम्मीद कायम 

हे.जा.स. February 20 2022 27346

टीका विनिर्माता भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सीन का परीक्षण अमेरिका में कोविड-19 वैक्सीन के लिए

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28212

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42640

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 10 2021 27168

सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

आरती तिवारी August 01 2023 29574

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित करीब 60 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है। इससे उनके इलाज

Login Panel