देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे संबंधित जोखिम बहुत ज्यादा है।

हे.जा.स.
December 30 2021 Updated: December 30 2021 23:21
0 31513
कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। कोरोना महामारी को लेकर फिर पूरी दुनिया में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फिर आगाह किया है कि कोरोना गंभीर रूप ले रहा है। दुनिया भर में पिछले सप्ताह कोरोना के मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी के बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट (Corona variant) के बढ़ते मामलों से हालात बिगड़ने लगे हैं। दुनियाभर में 22 से 28 दिसंबर तक रोज संक्रमण के औसतन नौ लाख रिकॉर्ड मामले आए हैं। अमेरिका में रोज औसत 267000 नए मामले मिल रहे हैं। मंगलवार को यहां 3.80 लाख से ज्यादा केस दर्ज हुए।

अमेरिका में यह अब तक के रिकॉर्ड दैनिक आंकड़े हैं। डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग ने इसे कोरोना संक्रमण की नई लहर माना है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक , इससे पहले जनवरी मध्य में ढाई लाख मामले रोज मिल रहे थे।

मंगलवार को दुनियाभर में 2969 फ्लाइटें रद्द रहीं। 11,500 फ्लाइट देरी से चलीं। ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीज मिले हैं। कई देशों में कामगारों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। यहां जांच व्यवस्थाएं बेपटरी हैं। ऑस्ट्रेलिया में 18,300 लोगों में संक्रमण मिला है। फ्रांस ने टीकाकरण अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया है। फ्रांस की 75 फीसदी आबादी को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। अब बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

महामारी के दो साल पूरे होने और व्यापक टीकाकरण के बाद भी अधिकतर देशों में स्थितियां सामान्य होती नहीं दिख रही हैं। ओमिक्रॉन के शुरुआती मामलों वाले दक्षिण अफ्रीका में कुछ राहत मिली है। दूसरी तरफ फ्रांस, ब्रिटेन, इटली , स्पेन, पुर्तगाल , ग्रीस, सायपरस और माल्टा में मंगलवार को रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन से प्रभावित ब्रिटेन में बुधवार को अब तक के सर्वाधिक 1,83,037 मामले सामने आए। हालांकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में नए साल के जश्न पर पाबंदी लगाने से इनकार किया है। 

यूरोप की स्थिति सबसे खराब: डब्ल्यूएचओ 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ) ने बताया है कि दुनियाभर में पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमण में 11 फीसदी उछाल आया है। इस दौरान नए मामलों की तादाद 50 लाख रही, जिनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अमेरिका में दर्ज हुई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पहले के मुकाबले बीते हफ्ते के दौरान 50 लाख नए मामलों में से आधे मामले (करीब 28 लाख) सिर्फ यूरोप में दर्ज हुए। अमेरिका में 39 फीसदी यानी करीब 15 लाख नए संक्रमित मिले। दक्षिण अफ्रीका में सात फीसदी (2.75 लाख) नए मामले आए। 

एजेंसी का कहना है, ब्रिटेन , दक्षिण अफ्रीका और डेनमार्क से मिले आंकड़े बताते हैं कि ओमिक्रॉन से संक्रमण में अस्पताल में भर्ती होने की दर डेल्टा के मुकाबले कम है लेकिन संक्रमितों की बढ़ती तादाद के चलते यह स्वरूप स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में व्यापक व्यवधान पैदा कर सकता है। 

न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया टैक्सास में संक्रमण बेकाबू
अमेरिका के सेटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ( सीडीसी ) की रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में 40,780 , कैलिफोर्निया में 30 हजार, टेक्सास में 17 हजार और ओहियो में संक्रमण के 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। सीडीसी के अनुसार अमेरिका में ओमिक्रॉन 58.6 फीसदी मामलों का कारक है। 

रोजाना औसतन 71 मरीज भर्ती हो रहे हैं। रोजाना होने वाली औसतन मौतों का आंकड़ा 1243 है जो इस साल 26 जनवरी को 3342 था। संक्रमण से मौतों का बढ़ता ग्राफ भी अमेरिका के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण लोगों को क्रिसमस और न्यूईयर आयोजनों को टालना पड़ा। बचाव के लिए चार हजार से ज्यादा उड़ानें अकेले क्रिसमस पर रद्द करनी पड़ीं।

 रूस 24 घंटे में 932 लोगों की मौत 
रूस के 4 घंटे में देश में 21,119 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 1660 संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। संक्रमण दर में 0.2 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया : जांच नियम बदलेंगे
पीएम स्कॉट मॉरिसन ने बताया, संक्रमित के संपर्क में आए हर व्यक्ति की आरटी पीसीआर जांच संभव नहीं है। बीमारी को पकड़ने के लिए एंटीजन जांच पर जोर देंगे।

एक सप्ताह में 50 लाख नए मामले
डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि 20 से 26 दिसंबर के बीच दुनियाभर में करीब 50 लाख नए कोरोना केस सामने आए हैं। आधे से अधिक केस 28.4 लाख केस यूरोप में मिले हैं। हालांकि यह इसके पूर्व के सप्ताह की तुलना में तीन फीसदी बढ़े हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अमेरिकी महाद्वीप में एक सप्ताह में नए मामले 39 फीसदी बढ़कर करीब 14.8 लाख हो गए। अमेरिका में भी इस दौरान 34 फीसदी बढ़ोतरी हुई और 11.8 लाख से अधिक मामले मिले हैं। अमेरिका में मंगलवार को 4,41,278 नए मामले सामने आए। उधर, अफ्रीका में कोरोना के नए मामलों में सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहां अब संक्रमितों की संख्या 2,75,000 हो गई। 

फ्रांस में भी कोरोना के रिकॉर्ड 2.08 लाख नए मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से फ्रांस में एक दिन में इतने ज्यादा मामले कभी नहीं मिले थे। इससे पहले मंगलवार को फ्रांस में सर्वाधिक 1.80 लाख मामले सामने आए थे।

ऑस्ट्रेलिया में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा देखने को मिल रहा है। देश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सिडनी और न्यू साउथ वेल्स में सबसे ज्यादा 11,000 से अधिक केस मिले हैं। एक दिन पहले यहां 6000 मामले पाए गए थे। विक्टोरिया में भी मंगलवार के 1000 के मुकाबले बुधवार को 4000 नए केस मिले। क्वींसलैंड समेत दूसरे क्षेत्रों में और राज्यों में भी मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली। पीएम स्कॉट मारीसन को कैबिनेट की आपात बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की। 

ओमिक्रॉन: विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्था तबाह होने का खतरा
डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को फिर बड़ा खतरा बताया है। विश्व संगठन ने कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे संबंधित जोखिम बहुत ज्यादा है। संक्रमण के मामले में यह डेल्टा वैरिएंट का पीछे छोड़ चुका है। दो से तीन दिन में इसके मामले दोगुना हो रहे हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अंगदान से जुड़े नियम और भ्रांतियां जानना आवश्यक है: डॉ आदित्य कुमार शर्मा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36089

किडनी खराब होने पर मरीज डायलिसिस के जरिए 4-5 सालों तक जीवित रह सकता है जबकि ट्रांसप्लांट के बाद जीवन

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट

फ्रांस में मिला कोरोना का नया वैरिएंट 'आईएचयू'

हे.जा.स. January 08 2022 34316

आईएचयू वेरिएंट पर अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी क्योंकि अब तक कम संख्या में लोग इसकी चपेट में आए हैं ।

हर साल 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत का शिकार हो जाते हैं: डब्ल्यूएचओ

हर साल 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से मौत का शिकार हो जाते हैं: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा March 09 2022 34446

इसमें कोई शक़ नहीं कि धूम्रपान करना एक बेहद ख़राब आदत है। स्मोकिंग एक व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

एचआईवी या एड्स पर काबू पाने के लिए जनसहभागिता जरूरी: डॉ. हीरा लाल

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 31503

एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

निमोनिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएं

लेख विभाग October 08 2022 39760

समुदाय उपार्जित निमोनिया के मुख्य कारक बैक्टीरिया है, जिसमें से स्ट्रेप्टोकॉकस निमोनिया लगभग 50% माम

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

जानिए गर्मियों में लीची क्यों खानी चाहिए?

लेख विभाग May 20 2023 50056

लीची खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी से लेकर हाइड्रेशन तक लीची आपके स्वास्थ्य को

बहुएँ भी करती हैं सासू माँ का नाम रोशन।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 27735

डॉ रुबी राज सिन्हा ने हेल्थ जागरण को शुभकामनाएं दी।

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29307

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 31036

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 42551

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

Login Panel