देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना महामारी के दौरान रूस में करीब 10 लाख लोगों की हुई मौत

कोरोना महामारी व अन्य कारणों से रूस में करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण देश की आबादी में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

हे.जा.स.
January 29 2022 Updated: January 29 2022 22:53
0 26168
कोरोना महामारी के दौरान रूस में करीब 10 लाख लोगों की हुई मौत प्रतीकात्मक

मॉस्को। कोरोना महामारी व अन्य कारणों से रूस में करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण देश की आबादी में सोवियत संघ के पतन के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 

रूस में कोरोना से मौत का पहला मामला दर्ज होने के बाद से महामारी से अब तक 6.60 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इसने देश में पहले से जारी  जनसांख्यिकीय संकट को और बढ़ा दिया है। रूस की सांख्यिकी एजेंसी रोस्टैट की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में रूस की आबादी में 10 लाख लोगों की कमी आई है। सोवियत संघ के पतन के बाद रूस की आबादी में पहली बार इतनी गिरावट आई है।

रूस की आबादी में वैसे तो लगातार कमी आ रही है लेकिन, कोरोना महामारी ने इसमें जबर्दस्त इजाफा किया है। इससे पिछले वर्ष यानी 2020 में भी रूस की आबादी पांच लाख से ज्यादा घट गई थी। रोस्टैट द्वारा हर माह कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा जारी किया जाता है, यह सरकारी वेबसाइट के आंकड़े से ज्यादा होता है। सरकारी वेबसाइट उन्हीं मौतों को रिकॉर्ड करती है, जिन लोगों की कोरोना के कारण मौत की पुष्टि हो चुकी होती है। 

कोरोना से मौत की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाती है। इसी कारण सरकारी वेबसाइट के अनुसार रूस में कोरोना से 3.29 लाख से कुछ ज्यादा मौतों की ही पुष्टि की गई है। वहीं रोस्टैट का आंकड़ा साढ़े छह लाख से ज्यादा का है। 

2021 में रूस की आबादी में भारी कमी की मुख्य वजह कोरोना महामारी तो है ही, लेकिन रूसी सरकार की जनसंख्या नीति को भी इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। कोरोना से मौतों का आंकड़ा कम बताए जाने के आरोप भी लग रहे हैं। रूस दुनिया के उन देशों में शुमार है, जो कोरोना से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

नेपाल ने कोरोनिल किट के वितरण पर लगाई रोक।

हे.जा.स. June 09 2021 30916

नेपाल सरकार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि कोरोनिल किट में शामिल टैबलेट और नेसल ऑयल Covid-19 को हर

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

हे.जा.स. February 27 2021 35014

‘‘हम पूरे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।’’ एनएमसी के गठन से इस

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

क्या है Happiness Index? कौन सा देश है कितना खुश

हे.जा.स. April 09 2023 41743

दुनिया का हर शख्सर जिंदगी में खुशियां चाहता है। अपनी मनचाही खुशियों को पाने के लिए लोग जिंदगी भर मेह

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

आरती तिवारी March 11 2023 32570

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा।

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

हे.जा.स. February 17 2022 31284

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के निए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पुष्टि हुई है। पहले तो इसे लैब त्रुटि का परिण

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

एस. के. राणा December 26 2021 36544

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

 मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

मेदांता में विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम बेसिक नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2026 1463

ह पहल उत्तर प्रदेश को देश का वह राज्य बनाएगी जहाँ एक ही दिन में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण प्राप्त कर

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले कुछ सुपर फूड, जानते हैं इन फूड को कैसे करें यूज़

लेख विभाग June 08 2023 40092

कई लोगों की कमजोर आई साइट की वजह से आनेक प्रकार की परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने खान-पान और

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

एस. के. राणा June 08 2023 47239

नौ सालों में 38 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए और सस्ती दवाओं के लिए 9,200 से अध

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

18+ वालों को रविवार से बूस्टर डोज, रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी नहीं

विशेष संवाददाता April 09 2022 19488

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि बूस्टर डोज के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यक

Login Panel