देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान के विस्तार के लिये मुख्य सचिव ने दी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

संस्थान में विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी सर्जरी सुविधा प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इस सुविधा के माध्यम से लिवर पैंक्रियाज एवं बाइलियरी ट्रैक्ट से संबंधित जटिल रोगों के उपचार की उन्नत सेवाएं विकसित की जाएंगी। लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रारम्भ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे संस्थान को उत्तर प्रदेश में इन विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकेगा। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की कार्यक्षमता एवं विशेषज्ञ सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के मानकों के अनुरूप असिस्टेंट प्रोफेसर (रेडियोफार्मेसी) का एक पद तथा रेडियोफार्मासिस्ट के दो नॉन-फैकल्टी पदों के सृजन के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2026 Updated: November 12 2026 23:04
0 91
लोहिया संस्थान के विस्तार के लिये मुख्य सचिव ने दी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी 42nd Board of Governors Meeting of Lohia Institute Held Under the Chairmanship of the Chief Secretary

लखनऊ। गुरुवार को मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ की बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 42वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान के विस्तार चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में जनसामान्य को बेहतर एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान के विस्तार हेतु शहीद पथ स्थित संस्थान परिसर के निकट लखनऊ विकास प्राधिकरण की 16,603.34 वर्गमीटर भूमि क्रय किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इस भूमि पर 350 बेड क्षमता का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। गोमती नगर स्थित संस्थान के मुख्य परिसर के निकट प्रसार भारती की 3,176 वर्गमीटर भूमि क्रय किए जाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया। इस संबंध में वित्तीय पहलुओं का शीघ्र परीक्षण एवं अंतिम निर्धारण करते हुए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।


संस्थान में विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी सर्जरी सुविधा प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इस सुविधा के माध्यम से लिवर पैंक्रियाज एवं बाइलियरी ट्रैक्ट से संबंधित जटिल रोगों के उपचार की उन्नत सेवाएं विकसित की जाएंगी। लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रारम्भ करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे संस्थान को उत्तर प्रदेश में इन विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकेगा। न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग की कार्यक्षमता एवं विशेषज्ञ सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उसजीपीजीआईएमएस लखनऊ के मानकों के अनुरूप असिस्टेंट प्रोफेसर (रेडियोफार्मेसी) का एक पद तथा रेडियोफार्मासिस्ट के दो नॉन-फैकल्टी पदों के सृजन के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इसी क्रम में क्लिनिकल टॉक्सिकोलॉजी एनालिसिस तथा अन्य विभागों के साथ अंतर्विभागीय सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग में साइंटिस्ट (ग्रेड-।।) का एक पद सृजित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्थान में एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच के विद्यार्थियों के शोध प्रबंधों हेतु  Institutional Small Research Grant Scheme  प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया। इस योजना के संचालन के लिए 3.82 करोड़ के वार्षिक बजट आवंटन को प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त संस्थान की आधिकारिक शोध पत्रिका Journal of Translational and Clinical Health Sciences प्रारम्भ किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।

यह पत्रिका ऑनलाइन एवं प्रिंट दोनों प्रारूपों में वर्ष में तीन बार प्रकाशित होगी। इसके माध्यम से संस्थान के फैकल्टी सदस्यों एवं शोधार्थियों को अपने अनुसंधान कार्यों एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। बैठक में संस्थान के विधिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए शासनादेश 05.06.2026 के अनुसार स्टैंडिंग काउंसिल की रिटेनरशिप फीस 15,000 तथा बहस फीस 5,000 प्रति कार्य दिवस निर्धारित किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया। इसके साथ ही  SGPGIMS   लखनऊ की व्यवस्था के अनुरूप संस्थान के फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों के पे प्रोटेक्शन से संबंधित प्रकरणों में प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार अनुमोदन प्रदान करने हेतु संस्थान के निदेशक को अधिकृत किए जाने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

बैठक में लिए गए निर्णयों से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा अवसंरचना के विस्तार सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विकास चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहन तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को गति मिलेगी। इससे प्रदेश के नागरिकों को आधुनिक गुणवत्तापूर्ण एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रमुख सचिव वित्त महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं संस्थान के निदेशक डीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चिकित्सा अधीक्षक, न्यूरोलॉजी एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा बोर्ड के नामित सदस्य उपस्थित रहे। 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोहिया संस्थान की 42वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स बैठक
लोहिया संस्थान के विस्तार के लिये मुख्य सचिव ने दी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
350 बेड का ट्रॉमा सेंटर स्थापित होगा, एचपीबी सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा विकसित की जायेगी
शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए 3.82 करोड़ के वार्षिक बजट को स्वीकृति

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27202

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

फिर से शुरू होगा खनेरी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य

विशेष संवाददाता March 18 2023 27492

महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर ख़नेरी के ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य एक बार फिर जल्द शुरू होगा।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

सीफॉर प्रतिनिधियों ने मनाया कोविड टीकाकरण उत्सव।

रंजीव ठाकुर February 23 2021 32189

भारत में बने टीके की गुणवत्ता इसी से साबित हो जाती है कि आज बहुत से देश इस टीके की मांग कर रहे हैं।

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

विशेष संवाददाता November 23 2022 28037

अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

हे.जा.स. January 25 2022 29630

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है,

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हर पल है कीमती: हर 6 सेकंड में एक जान लेता है ब्रेन स्ट्रोक

हुज़ैफ़ा अबरार July 20 2025 22465

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स के एमडी और सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने इस अवसर पर कहा, “अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल,

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

एस. के. राणा February 16 2022 30203

अहमदाबाद में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 47 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। ट्य

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

रंजीव ठाकुर August 19 2022 102621

शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चली लेकिन इम

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

कोरोना संक्रमण ने तोड़ा आठ महीने पहले का रिकॉर्ड, एक दिन में आये 3 लाख 17 हज़ार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले

एस. के. राणा January 20 2022 26024

देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग

मैक्स अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी शुरू की

मैक्स अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी शुरू की

विशेष संवाददाता November 14 2022 30401

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में द विंसी रोबोट के जरिए सर्जरी की गई। यह तकनीक चिकित्सकों को बेहद सट

Login Panel