देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) और एंटीबायोटिक दवाओं के  दुरुपयोग पर जागरूकता अभियान 

एंटीबायोटिक दवाओं का उचित इस्तेमाल जितना जरूरी है, उतना ही  संक्रमणों की रोकथाम करना भी है। एएमआर से निपटने के लिए दोहरी रणनीति की आवश्यकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप कार्यक्रमों के माध्यम से एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल को बढ़ावा देना और हाथों की स्वच्छता के जरिए संक्रमणों की प्रभावी रोकथाम करना शामिल है। वैज्ञानिक अध्ययनों में यह सामने आया है कि एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप कार्यक्रमों के साथ हाथों की स्वच्छता से जुड़े उपायों को अपनाने से एएमआर पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रसार को कम किया जा सकता है।  यहीं हाथ धोने की बटरफ्लाई इफेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। साबुन या हैंडवॉश से नियमित हाथ धोने जैसी साधारण आदत कीटाणुओं को संक्रमण का कारण बनने से रोक सकती और इस तरह एएमआर के मामलों को कम करने में मदद कर सकती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 23 2026 Updated: November 23 2026 11:19
0 126
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) और एंटीबायोटिक दवाओं के  दुरुपयोग पर जागरूकता अभियान  Awareness Program Savlon Swasth India Mission Handwashing

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक दवाओं ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इनका बढ़ता और अनुचित इस्तेमाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की समस्या को बढ़ा रहा है, जिसके चलते संक्रमणों का इलाज करना मुश्किल होता जा रहा है। एएमआर जागरूकता सप्ताह (18-24 नवंबर) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आईटीसी के सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन ने एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए WeLoveAntibiotics अभियान लॉन्च किया है। यह अभियान गंभीर मुद्दे को रचनात्मक अंदाज़ में प्रस्तुत करता है, ताकि उपभोक्ताओं को एएमआर के बारे में शिक्षित किया जा सके। जागरूकता बढ़ाने के साथ संक्रमण की रोकथाम में हाथों की स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है।


एएमआर की समस्या से निपटने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का उचित इस्तेमाल जितना जरूरी है, उतना ही  संक्रमणों की रोकथाम करना भी है। एएमआर से निपटने के लिए दोहरी रणनीति की आवश्यकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप कार्यक्रमों के माध्यम से एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल को बढ़ावा देना और हाथों की स्वच्छता के जरिए संक्रमणों की प्रभावी रोकथाम करना शामिल है। वैज्ञानिक अध्ययनों में यह सामने आया है कि एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप कार्यक्रमों के साथ हाथों की स्वच्छता से जुड़े उपायों को अपनाने से एएमआर पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रसार को कम किया जा सकता है।  यहीं हाथ धोने की बटरफ्लाई इफेक्ट की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। साबुन या हैंडवॉश से नियमित हाथ धोने जैसी साधारण आदत कीटाणुओं को संक्रमण का कारण बनने से रोक सकती और इस तरह एएमआर के मामलों को कम करने में मदद कर सकती है।


ओगिल्वी इंडिया द्वारा तैयार किया  सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन का WeLoveAntibiotics अभियान इस संबंध को रोजमर्रा की स्वच्छता से जुड़ी बातचीत का हिस्सा बनाने का प्रयास करता है। इसका उद्देश्य एएमआर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल पर चर्चा को प्रोत्साहित करना और हाथों की स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना है।  आईटीसी लि के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बिजनेस के डिविजनल चीफ एग्जीक्यूटिव समीर सत्पथी ने कहा सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन के माध्यम से हम लगातार हाथों की स्वच्छता को लेकर लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक बढ़ती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, जिससे निपटने के लिए व्यापक जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। घरों और अस्पतालों, दोनों जगह हाथों की स्वच्छता संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। #WeLoveAntibiotics अभियान एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार इस्तेमाल के माध्यम से एएमआर को कम करने और हाथों की स्वच्छता के जरिए संक्रमणों को रोकने का प्रभावशाली संदेश देता है। 


ओगिल्वी इंडिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर्स हर्षद राजाध्यक्ष और कैनाज़ करमाकर ने कहा गात एक दशक से सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन हाथ धोने की आदत को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए काम कर रहा है। इस आदत को अपनाने में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर ध्यान दिया गया है। इस साल हमारे शोध में  दिलचस्प विरोधाभास सामने आया। हम एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने के लिए तो तुरंत तैयार हो जाते हैं, लेकिन संक्रमणों से बचाव के सबसे आसान तरीकों में से एक हाथ धोने की आदत को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी समझ ने #WeLoveAntibiotics अभियान को प्रेरित किया। हमने भारत के लोगों के साथ इस विषय पर संवाद स्थापित करने के लिए संगीत का सहारा लिया, क्योंकि यह एक परिचित और प्रभावशाली माध्यम है। इसके जरिए हम एक गंभीर संदेश देना चाहते थे कि एंटीबायोटिक दवाएं बेहद महत्वपूर्ण औषधियां हैं और इनका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए ।

अब समय आ गया है कि हम हाथ धोने की आदत को अपनाएं और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसको एक अलग पहचान देने में सहयोग करने वाली प्रतिभाशाली टीम के साथ इसे साकार करना बेहद उत्साहजनक रहा। हम इस विश्वास और साझेदारी के लिए आभारी हैं, जो हमें रचनात्मकता की नई सीमाओं को तलाशने के साथ सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन के व्यापक उद्देश्य यानी सार्थक व्यवहार परिवर्तन लाने की दिशा में काम करने का अवसर देती है। सैवलॉन की डॉक्स पॉड सीरीज में फेय डिसूजा विशेषज्ञों के विचारों के माध्यम से एएमआर से जुड़े मुद्दों को सरलता से समझाती हैं और संक्रमण की रोकथाम के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। एएमआर पर पॉडकास्ट यहां देखें। इस जागरूकता सप्ताह पर सैवलॉन उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाकर संक्रमणों की रोकथाम की शक्ति को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करता है। क्योंकि एएमआर के खिलाफ लड़ाई केवल अस्पतालों प्रयोगशालाओं या चिकित्सा पेशेवरों तक सीमित नहीं है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

एनसीआर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर मुख्यमंत्री योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार April 16 2022 34728

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते केस के चलते वर्तमान परिस्थितियों के

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

यूपी को मिली 15 लाख कोरोना वैक्सीन

आरती तिवारी January 21 2023 34029

यूपी को करीब 15 लाख कोरोना की खुराक मिल गई है। इसे सभी जिलों में भेजा जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को बहरेपन से बचाने के लिए बीएमसी की मुहिम

विशेष संवाददाता August 26 2022 29015

बीएमसी के एक अधिकारी का कहना है कि कारपोरेशन बच्चे के पैदा होने के 24 से 48 घंटे में इन बच्चों की जा

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 36080

मनोरंजन के लिए लिया गया हेडफोन और इयरफोन आज भी युवाओं की पसंद हैं। खाली वक्त में युवा कान पर ईयरफोन

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 2163

केजीएमयू के प्रो पवित्र रस्तोगी ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इ

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका, आशंकाओं को बताया निराधार।

February 13 2021 27270

टीका लगवाने के बाद एडीजी ने डॉक्टरों और वैक्सीन बनाने वाली संस्था का आभार जताया।

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

तम्बाकू से 40 तरह के कैंसर होते हैं पर मरने के लिए एक ही काफी: डॉक्टर सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर May 27 2022 36110

सिगरेट पीने वाला व्यक्ति 30% धुआं अपने अन्दर लेता है और 70% धुआं अपने आस पास के लोगों के लिए छोड़ दे

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

ब्रिटेन: कोविशील्ड की दोनों खुराक ले चुके भारतीयों पर से क्वारेंटाइन का गतिरोध खत्म। 

हे.जा.स. October 08 2021 33400

चार अक्टूबर को प्रभावी हुए ब्रिटेन के नए नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भ

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने मिर्गी की जेनेरिक दवा Sabril लॉन्च किया। 

हे.जा.स. February 02 2021 45351

हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

लोहिया संस्थान में ब्रेन ट्यूमर की इमेजिंग एवं प्रबंधन में नवीनतम प्रगति पर सीएमई का आयोजन

लोहिया संस्थान में ब्रेन ट्यूमर की इमेजिंग एवं प्रबंधन में नवीनतम प्रगति पर सीएमई का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2026 217

ब्रेन ट्यूमर की इमेजिंग निदान एवं उपचार प्रबंधन के क्षेत्र में हुए नवीनतम शोध तकनीकी विकास तथा आधुनि

Login Panel