देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वस्थ एवं जागरूक बेटियाँ ही सशक्त समाज की आधारशिला : डॉ. निरूपमा सिंह

डॉ. निरूपमा सिंह ने छात्राओं को स्तन कैंसर के संभावित लक्षणों जैसे स्तन या बगल में गाँठ आकार अथवा त्वचा में बदलाव निप्पल से असामान्य स्राव तथा सर्वाइकल कैंसर के संकेतों जैसे असामान्य रक्तस्राव योनि स्राव में बदलाव और लगातार पेल्विक दर्द के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी (HPV) टीकाकरण उचित आयु में नियमित सर्वाइकल स्क्रीनिंग स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समय पर चिकित्सकीय परामर्श संतुलित पोषण नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 21 2026 Updated: November 21 2026 23:58
0 49
स्वस्थ एवं जागरूक बेटियाँ ही सशक्त समाज की आधारशिला : डॉ. निरूपमा सिंह Awareness About Breast and Cervical Cancer Is Essential for a Healthy and Secure Future for Women: Dr. Nirupama Singh

लखनऊ। महिलाओं एवं किशोरियों में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को स्तुति चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) विशालखंड शाखा लखनऊ में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. निरूपमा सिंह ने छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों जोखिम कारकों बचाव के उपायों तथा समय पर जाँच एवं उपचार के महत्व की जानकारी दी। डॉ. सिंह ने छात्राओं को स्तन कैंसर के संभावित लक्षणों जैसे स्तन या बगल में गाँठ आकार अथवा त्वचा में बदलाव निप्पल से असामान्य स्राव तथा सर्वाइकल कैंसर के संकेतों जैसे असामान्य रक्तस्राव योनि स्राव में बदलाव और लगातार पेल्विक दर्द के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एचपीवी (HPV) टीकाकरण, उचित आयु में नियमित सर्वाइकल स्क्रीनिंग स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समय पर चिकित्सकीय परामर्श संतुलित पोषण नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. निरूपमा सिंह की स्वलिखित पुस्तक भोजन भी औषधि कैंसर के प्रति एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी चर्चा का विषय रही। उन्होंने छात्राओं को पुस्तक के उद्देश्य से परिचित कराते हुए बताया कि इसमें कैंसर रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक आहार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया है। पुस्तक का उद्देश्य सही पोषण और सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से कैंसर रोगियों को उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायता प्रदान करना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डॉ. निरूपमा सिंह ने कहा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बेटी पूरे परिवार और समाज को स्वस्थ जीवन की दिशा दिखाती है। कैंसर के प्रति सही जानकारी समय पर जाँच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अनेक जिंदगियाँ बचा सकते हैं। सोसाइटी का उद्देश्य केवल रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना नहीं बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और जनसशक्तिकरण के माध्यम से एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहाँ प्रत्येक महिला जागरूक आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्ण जीवन जी सके।

कार्यक्रम में सीएमएस विशालखंड शाखा की प्रधानाचार्य श्रीमती सोमा चंद्रा सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सोसाइटी की ओर से श्रीमती अर्चना सिंह आयुषी पाठक विकास सिंह एवं ऋषभ चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज

समझिये पुरुषों में अस्वस्थ्य सेक्स जीवन के कारण और उसका घरेलू इलाज

लेख विभाग February 25 2022 51281

कभी-कभी आपकी रुचि आपके साथी की रुचि से मेल नहीं खाती है, जिसकी वजह से आपका पार्टनर आप से खुश नहीं रह

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

5 फरवरी तक टीकाकरण कार्य पूरा किया जाये-सीएम

हे.जा.स. January 28 2021 26643

कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1589

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

प्रोटीन जागरूकता सप्ताह 24 से 31 जुलाई को मनाया जायेगा। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2021 24003

शहरों में रहने वाले 73 प्रतिशत धनी लोगों में प्रोटीन की कमी है और उनमें से 93 प्रतिशत लोगों को यह जा

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

रूस में बर्ड फ्लू से संक्रमित पहला मरीज़ मिला, अलर्ट जारी।

हे.जा.स. February 22 2021 26201

यह विश्व में पहला मामला है जब बर्ड फ्लू का वायरस मनुष्य में प्रवेश कर गया हो। उन्होंने कहा कि यह पक्

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 1897

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

हे.जा.स. February 17 2021 39856

डॉ रेड्डी की Capecitabine टैबलेट, यूएसपी 150 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम  क्रमशः 60 और 120 मिली की बो

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 33370

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हे

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

विशेष संवाददाता February 25 2023 32036

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

रंजीव ठाकुर May 01 2022 28532

फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा ले

Login Panel