देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक एवं असत्यापित दावे प्रसारित किए गए। कंपनी का कहना है कि उसकी प्राथमिकता हमेशा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार रही है। प्रदेश में लगातार नए डिजिटल डॉक्टर क्लीनिकों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता इसी निरंतर प्रयास को दर्शाती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 23 2026 Updated: July 23 2026 01:32
0 1435
डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना Cabinet Minister Suresh Kumar Khanna Inaugurates Obdu Digital Health Care Clinic

 
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अंतर्गत ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्यरत ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर प्रालि ने अपने विस्तार अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद स्थित विजय विक्रम कन्या इंटर कॉलेज के सामने कंपनी के नए डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। उद्घाटन समारोह में ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार क्लीनिक संचालक डॉ. विनय कुमार सिंह जनप्रतिनिधि चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने क्लीनिक का अवलोकन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को समय की आवश्यकता बताया।

यहाँ एमबीबीएस एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डिजिटल परामर्श आधुनिक फार्मेसी पैथोलॉजी लैब आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। क्लीनिक में पंजीकृत मरीज ही नहीं बल्कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक यहाँ से उचित मूल्य पर दवाइयाँ खरीद सकता तथा किफायती दरों पर रक्त एवं अन्य पैथोलॉजी जाँचों का लाभ ले सकता है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने डिजिटल हेल्थ असिस्टेंट कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि मरीजों के पंजीकरण, टेली-कंसल्टेशन समन्वय, डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा कि पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक एवं असत्यापित दावे प्रसारित किए गए। कंपनी का कहना है कि उसकी प्राथमिकता हमेशा जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार रही है।

प्रदेश में लगातार नए डिजिटल डॉक्टर क्लीनिकों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता इसी निरंतर प्रयास को दर्शाती है। कंपनी ने अपने दीर्घकालिक विज़न को साझा करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य केवल क्लीनिक स्थापित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में एक मजबूत डिजिटल स्वास्थ्य नेटवर्क विकसित करना है, जिसे आगे चलकर राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों तक भी विस्तारित किया जाएगा। आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों, प्रशिक्षित डिजिटल हेल्थ असिस्टेंट तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 30556

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

इन राज्यों में पैर पसार चुका H3N2 वायरस

एस. के. राणा March 17 2023 27190

दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में H3N2 वायरस खतरा बढ़ गया है। वहीं अब इस वायरस

कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ 

कोविड-19 से बचने के लिये, हर देश में 70 फ़ीसदी आबादी का टीकाकरण किया जाना ज़रूरी: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. May 05 2022 26089

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने बुधवार को जेनेवा में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मार्च

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

जाँघ और हिप को योग से बनाएं सुड़ौल।

सौंदर्या राय October 21 2021 40013

अनियमित खानपान और दिनचर्चा के कारण जांघों पर चर्बी जमा होने लगती है। इससे आपकी बॉडी शेप खराब हो जाता

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26755

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

लखनऊ में जानलेवा हो रहा डेंगू, एक हफ्ते में मिले 144 केस

श्वेता सिंह October 31 2022 28311

लखनऊ में एक सप्ताह में 144 डेंगू पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा चंदननगर में 5 और अलीग

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

सौंदर्या राय April 13 2022 35732

गर्मियों में आपकी सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डालने वाले इन प्रॉब्लम से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 80974

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43775

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 31616

कोरोना मरीजो के उपचार में भी एरा ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है।

Login Panel