देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहरा टेढ़ा होना, हाथ में कमजोरी आना, बोलने में दिक्कत होना और समय रहते अस्पताल पहुंचना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर तुरंत इलाज शुरू कराने से जान बचाई जा सकती है और स्थायी दिव्यांगता से भी बचाव संभव है।

हुज़ैफ़ा अबरार
July 21 2026 Updated: July 21 2026 23:02
0 1400
कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक Dr. Abhishek srivastava

लखनऊ। वर्ल्ड ब्रेन डे पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने लोगों से ब्रेन हेल्थ के प्रति अधिक जागरूक रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि बदलती लाइफस्टाइल लंबे समय से अनियंत्रित बीमारियां और इलाज में देरी के कारण अब न्यूरोलॉजिकल बीमारियां कम उम्र के लोगों को भी तेजी से प्रभावित कर रही हैं। गत  वर्षों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। लोगों में जागरूकता बढ़ने और बेहतर डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध होने से इन बीमारियों की पहचान पहले की तुलना में अधिक हो रही है। तनाव पर्याप्त नींद न लेना डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ती उम्र जैसे कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। कोविड के बाद के समय में नसों से जुड़ी बीमारियों और कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

मैक्स लखनऊ में न्यूरोलॉजी के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा स्ट्रोक और कई न्यूरोलॉजिकल बीमारियां अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं। हमारे पास 30 और 40 वर्ष की आयु के मरीज भी स्ट्रोक नसों से जुड़ी बीमारियों और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के साथ बड़ी संख्या में आ रहे हैं। समय पर इलाज करके 70 से 80 प्रतिशत स्ट्रोक के मामलों को रोका जा सकता है। यूपी की स्थिति पर डॉ. अभिषेक ने कहा बेहतर नतीजों में सबसे बड़ी रुकावट समय पर इलाज की व्यवस्था न हो पाना है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई मरीज स्ट्रोक के शुरुआती संकेत जैसे अचानक शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी आना बोलने में परेशानी होना चेहरे का एक तरफ झुक जाना या तेज सिरदर्द को पहचान नहीं पाते और इलाज की महत्वपूर्ण समय सीमा निकल जाने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं। 

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहरा टेढ़ा होना, हाथ में कमजोरी आना, बोलने में दिक्कत होना और समय रहते अस्पताल पहुंचना, के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर तुरंत इलाज शुरू कराने से जान बचाई जा सकती है और स्थायी दिव्यांगता से भी बचाव संभव है। डॉ. श्रीवास्तव ने सलाह दी कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर डायबिटीज हृदय रोग है या जिनके परिवार में पहले किसी को स्ट्रोक हो चुका है, उन्हें नियमित हेल्थ चेकअप के साथ न्यूरोलॉजिकल स्क्रीनिंग भी करानी चाहिए। अब 30 से 50 वर्ष की आयु के लोगों में ब्रेन हेल्थ के प्रति विशेष जागरूकता की जरूरत है, क्योंकि लाइफस्टाइल से जुड़ी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां तेजी से इस आयु वर्ग को प्रभावित कर रही हैं। वर्ल्ड ब्रेन डे के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने लोगों से ब्रेन हेल्थ को प्राथमिकता देने स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मुंबई में बीते दिन 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विशेष संवाददाता January 08 2023 25826

महाराष्ट्र में कोरोनावयरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को 32 नए केस सामने आए। मुंबई और

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36520

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

नए वायरस ने दी दस्तक, वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन प्लान तैयार

आरती तिवारी March 16 2023 24222

यूपी में कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच बरकरार रखने में अहम कदम उठाए गए हैं। इफेक्टिव वैक्सीन मैनेजमे

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

मधुमेह की दवा सिटाग्लिप्टिन, अब जन औषधि केंद्रों पर मिल सकेगी

विशेष संवाददाता September 17 2022 36616

10 सिटाग्लिप्टिन फॉस्फेट टैबलेट 50 मिलीग्राम के एक पैकेट के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है, जबकि

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पतालों को दिया संबद्धता प्रमाणपत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अस्पतालों को दिया संबद्धता प्रमाणपत्र

अनिल सिंह November 12 2022 28382

शुक्रवार को पांच अस्पतालों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।  अस्पतालों  के प्रबंधकों ने संस्था को लिखकर

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के समापन समारोह में वन औषधि और पौधों की लगी प्रदर्शनी

श्वेता सिंह October 19 2022 30131

वन औषधि और उनके पौधों की लगी प्रदर्शनी में बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राज

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 31006

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आनंद सिंह April 14 2022 31465

वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

कोरोना के खिलाफ जंग, प्रोटेस्ट के बाद नरम पड़े चीन के तेवर

admin December 08 2022 34045

दुनियाभर में कोरोना ने दस्तक दी है। वहीं चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। सड़क

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34799

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

Login Panel