देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में आने से फैल सकता है। बुखार खांसी गले में खराश बदन दर्द और कमजोरी इसके सामान्य लक्षण हैं। बुजुर्गों छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। बचाव के लिए हाथों को बार-बार साबुन से धोएं खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकें बीमार व्यक्ति से अनावश्यक नजदीकी से बचें और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 16 2026 Updated: September 16 2026 09:59
0 469
H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील Dr. Arjun Bhatnagar Consultant in Pulmonary and Critical Care

कानपुर। उत्तर प्रदेश में H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में आने से फैल सकता है। बुखार खांसी गले में खराश बदन दर्द और कमजोरी इसके सामान्य लक्षण हैं। बुजुर्गों छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों में गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। बचाव के लिए हाथों को बार-बार साबुन से धोएं खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकें बीमार व्यक्ति से अनावश्यक नजदीकी से बचें और लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लें। तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। उत्तर प्रदेश में इन्फ्लूएंजा A (H1N1) के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों को सतर्क रहने और इसे फैलने से रोकने के लिए समय पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ज़्यादातर मामलों में इसका हल्का असर रहता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके गंभीर असर का खतरा ज्यादा होता है। रीजेंसी ने लोगों से सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है। राज्य में अभी तक 680 से ज़्यादा H1N1 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इस महीने कानपुर में पहले स्वाइन फ्लू से संबंधित मौत हुई है। कई जिलों में सक्रिय मामले देखने को मिल रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पुष्टि की है कि अभी फैल रहा वायरस वही पुराना सीज़नल H1N1 स्ट्रेन है। इसमें कोई नया जेनेटिक बदलाव (म्यूटेशन) नहीं पाया गया है। यह पैटर्न भारत में मानसून और मानसून के बाद के महीनों में हर साल देखे जाने वाले सामान्य पैटर्न जैसा ही है।

 

 डॉ अर्जुन भटनागर सलाहकार पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर ज़्यादातर मामलों में संक्रमण हल्का होता है और अपने आप ठीक हो जाता है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना, कमज़ोरी और थकान शामिल हैं। छोटे बच्चों गर्भवती महिलाओं बुज़ुर्गों और पहले से सांस या दिल से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। ऐसे लोगों को फ्लू जैसे लक्षण दिखते ही जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीवायरल या एंटीबायोटिक दवाएं न लें। सही जांच और डॉक्टर की सलाह के बाद ही इलाज शुरू करें। अफवाहें सोशल मीडिया की सलाह और सुनी-सुनाई बातों पर आधारित इलाज न करके सही मेडिकल जांच वाले इलाज़ को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

रोकथाम के उपाय

साबुन और पानी या एल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र से बार-बार हाथ धोना भीड़भाड़ वाले या बंद स्थानों पर मास्क पहनना लक्षण वाले व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क से बचना बिना धुले हाथों से अपनी आँखें नाक और मुँह को छूने से बचना और खांसते या छींकते समय मुँह और नाक को ढकना शामिल है। जिन लोगों में  फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं उन्हें आराम करना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साफ़ सफाई बनाए रखनी चाहिए। बीमार व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचें। रीजेंसी हेल्थ कानपुर में H1N1 की  जांच और इलाज की पूरी सुविधा मौजूद है। अगर तेज़ बुखार लगातार बना रहे सांस लेने में तकलीफ़ हो सीने में दर्द हो या खांसी 3 से 4 दिन से ज़्यादा बढ़ती जाए तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें। वहीं अगर सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो कमज़ोरी महसूस हो दिमागी उलझन हो या सीने की तकलीफ़ बढ़ती जाए तो तुरंत मेडिकल मदद लें। रीजेंसी हेल्थ कानपुर की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं समय पर इलाज के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इंडोनेशिया ने ईज़ाद किया डेंगू से लड़ने वाला मच्छर।

इंडोनेशिया ने ईज़ाद किया डेंगू से लड़ने वाला मच्छर।

हे.जा.स. November 02 2021 44418

नतीजों में देखा गया था कि वोल्बाचिया वाले मच्छरों को छोड़ने से डेंगू के मामलों में 77 प्रतिशत गिरावट

गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए

गर्मी के मौसम में दिल की बीमारी होने की संभावना ज्यादा रहती है ,सावधान रहना चाहिए

हे.जा.स. March 24 2022 39168

बदलते मौसम का असर लोगों के ऊपर दिखने लगा है। इस बार तो मार्च की धूप ही लोगों की सेहत पर असर डाल रही

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34157

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

डेंगू का कहर, 24 घंटे में आए 42 केस

आरती तिवारी October 07 2022 30476

राजधानी में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए है। बलरामपुर अस्पत

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया

हे.जा.स. August 22 2022 25217

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद स्याहरिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “युवक में पांच दिन बाद

स्वास्थ्य विभाग को मिले 384 नये चिकित्सक

स्वास्थ्य विभाग को मिले 384 नये चिकित्सक

आरती तिवारी September 01 2023 27084

आयुष विभाग के जरिए स्वास्थ्य विभाग को 384 नये चिकित्सक और मिल गए हैं। इससे प्रदेश के प्राथमिक और सा

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

रंजीव ठाकुर August 23 2022 35611

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर अब प्रदेश क

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सर्दियों में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

सौंदर्या राय December 08 2022 86513

ये चीजें त्वचा को हेल्दी और मुलायम बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानें आप सर्दियों में कौन सी नेचु

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

दुनिया में 84 करोड़ महिलायें यौन हिंसा का शिकार: WHO 

हे.जा.स. December 04 2025 6622

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ़ हिंसा जल्दी शुरू हो जाती है और जोखिम ज़िंदगी भर बना रहता है। उदा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

श्वेता सिंह September 15 2022 34682

स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

Login Panel