देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई- स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लापरवाही से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। ड्यूटी से गायब रहने अथवा चिकित्सीय जिम्मेदारियों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 04 2026 Updated: September 10 2026 11:32
0 1757
ड्यूटी से गैरहाजिर और मरीजों की अनदेखी करने वाले 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर कार्रवाई प्रतीकात्मक स्वास्थ्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने मरीजों की अनदेखी करने और चिकित्सीय दायित्वों का पालन न करने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही के मामलों में 9 अन्य डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और लापरवाही से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है। ड्यूटी से गायब रहने अथवा चिकित्सीय जिम्मेदारियों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


इन 26 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

1. डॉ. स्वदेश कुमार- कायमगंज सीएचसी, फिरोजाबाद
2. डॉ. वीरेंद्र सिंह - अलीगढ़
3. डॉ. स्वाती विश्वकर्मा - स्त्री रोग विभाग, गाजीपुर
4. डॉ. बृजेश यादव - रेडियोलॉजिस्ट हरदोई
5. डॉ. ईशान दीक्षित -ईएनटी सर्जन महोबा
6. डॉ. स्वाती आनंद - बुलंदशहर
7. डॉ. मनोज कुमार चौरसिया- सिविल हॉस्पिटल लखनऊ
8. डॉ. मो. उताउर रहमान- बावन पीएचसी हरदोई
9. डॉ. मनीष खन्ना- भटपुर पीएचसी
10. डॉ. अक्षय लेले- बलरामपुर
11. डॉ. राकेश फौजदार- जनरल सर्जन गोवर्धन सीएचसी मथुरा
12. डॉ. नरेंद्र कुमार जायसवाल- जनरल सर्जन मिर्जापुर
13. डॉ. निशा बुंदेला- बबीना सीएचसी झांसी
14. डॉ. अचल सिंह - गाजीपुर
15. डॉ. शशांक वर्मा- बरेली
16. डॉ. विशाल कुमार सिंह- ब्रह्मपुर पीएचसी गोरखपुर
17. डॉ. इन्द्रजीत सिंह - गंगोह सीएचसी सहारनपुर
18. डॉ. मोहम्मद शबाब खान- मुरादाबाद
19. डॉ. राजेश कुमार सिंह - चंदौली
20. डॉ. मुजफ्फर अली- मुरादाबाद
21. डॉ. कृष्ण मुरारी द्विवेदी- मैनपुरी
22. डॉ. फरयाद हुसैन- मुरादाबाद
23. डॉ. तनवीर फरीदी- मऊ
24. डॉ. आशुतोष शुक्ला- लोकनाथपुर पीएचसी, सुल्तानपुर
25. डॉ. सुशील कुमार खरवार- अमनाईकपुर पीएचसी
26. डॉ. कुंवर विक्रांत - मुजफ्फरनगर


9 डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और चिकित्सीय कार्यों में लापरवाही के मामलों में इन 9 डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं

1. डॉ. श्रीनिवास यादव- उप मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा
2. डॉ. केक चहल - रामपुर
3. डॉ. संगीता चोपड़ा- मेरठ
4. डॉ. अवधेश राठौर - कादरचौक सीएचसी, बदायूं
5. डॉ. संतोष चक - भदोही
6. डॉ. सुमित कुमार - बलरामपुर
7. डॉ. धीरज प्रकाश - भदोही
8. अरविन्द मलिक - गौतमबुद्ध नगर
9. डॉ. असद - गौतमबुद्ध नगर

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करना है। विभाग ने संकेत दिया है कि ड्यूटी और चिकित्सीय दायित्वों में लापरवाही करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

अल्कोहल की भाप से कोरोना के इलाज पर शोध।

हे.जा.स. July 06 2021 30948

अमेरिका में अल्कोहल की भाप को अंदर लेकर कोरोना के इलाज पर प्रयोग किए जा रहे हैं।अब तक के परीक्षण से

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

admin September 29 2022 57271

राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में मच्छर-जनित बीमारी से पीड़ित लोगों

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

आरती तिवारी November 14 2022 31948

मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर

यूपी में डेंगू के लिए होंगे डेडीकेटेड हॉस्पिटल

यूपी में डेंगू के लिए होंगे डेडीकेटेड हॉस्पिटल

आरती तिवारी November 16 2022 31381

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी स

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स को मिली बड़ी राहत

विशेष संवाददाता September 08 2022 28487

NMC ने यूक्रेन के एकेडमिक मोबिलिटी प्रोग्राम को मान्यता दे दी है। इसके तहत ऐसे छात्रों को अपना बचा

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

एस. के. राणा June 29 2021 28891

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे पता चला कि कोविशील्ड लेने वाले बहुत से भारतीयों को यूरोपीय संघ की यात

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स ने किया लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन 

रंजीव ठाकुर May 12 2022 63931

नर्स को मां का दर्जा दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वज

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

MP नीट पीजी राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी

विशेष संवाददाता October 15 2022 25556

छात्र ध्यान दें कि उन्हें एडमिशन के लिए 14 अक्टूबर से 1 अक्टूबर तक अलॉट किए गए स्कूल में विजिट करना

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हुई जांचें, कोविड वैक्सीनेशन और मुफ्त दवा वितरित

रंजीव ठाकुर August 29 2022 33753

ऑल इंडिया पयाम इंसानियत फोरम ने केजीएमयू के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कुतुब

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 27937

ञापन भेजकर शहीदों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने ₹50 लाख अनुदान देने का प्रार्थना किया।

Login Panel