देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ब्रैस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है: डॉ. रोमा प्रधान

ब्रैस्ट के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता महिलाओं को उनमें होने वाले बदलावों को पहचानने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने में अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं को ब्रैस्ट में होने वाले असामान्य बदलावों जैसे नई गांठ बनना त्वचा में गड्ढा पड़ना निप्पल में बदलाव या असामान्य डिस्चार्ज के प्रति सतर्क रहना चाहिए। ऐसा कोई भी बदलाव नजर आने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 20 2026 Updated: October 20 2026 10:31
0 539
ब्रैस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है: डॉ. रोमा प्रधान प्रतीकात्मक

लखनऊ। ब्रैस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसरों में से एक है। दुनियाभर में महिलाओं में होने वाले कैंसर के कुल मामलों में हर 4 में से 1 मामला ब्रैस्ट कैंसर का होता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) अक्टूबर को ब्रैस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाता है, ताकि इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और इससे निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की जा सके।  मेदांता लखनऊ की डॉ. रोमा प्रधान ने कहा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाने के महत्व को समझने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करने की पहल शुरू की है।

डॉ. रोमा प्रधान ने कहा ब्रैस्ट के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता महिलाओं को उनमें होने वाले बदलावों को पहचानने और समय पर डॉक्टर से सलाह लेने में अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं को ब्रैस्ट में होने वाले असामान्य बदलावों जैसे नई गांठ बनना त्वचा में गड्ढा पड़ना निप्पल में बदलाव या असामान्य डिस्चार्ज के प्रति सतर्क रहना चाहिए। ऐसा कोई भी बदलाव नजर आने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। स्वयं ब्रैस्ट की जांच करना ब्रैस्ट कैंसर की सुझाई गई स्क्रीनिंग या डॉक्टर द्वारा की जाने वाली जांच का विकल्प नहीं है, लेकिन अपने शरीर के प्रति जागरूकता और उम्र व जोखिम के अनुसार उचित स्क्रीनिंग से संभावित खतरे के शुरुआती संकेतों को समय पर पहचानने और सही समय पर चिकित्सा सहायता लेने में मदद मिल सकती है।

   

डॉ. रोमा प्रधान ने कहा ब्रैस्ट कैंसर के बारे में आसान भाषा में संदेश दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा के कामों के दौरान भी अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। मेदांता में स्वास्थ्य जांच हेल्थ चेक-अप कराने के लिए आ सकेंगे। जिन समुदायों के लिए हम काम करते हैं, उनकी सेहत और खुशहाली हमारे लिए अहम है। मेदांता में जांच हेल्थ चेक-अप कराने से महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाओं महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सक्रिय रहने के लिए जागरूक करेगी। भविष्य में अन्य प्रकार के कैंसर और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अवसर  पैदा करेगी।

मेदांता महिलाओं के स्वास्थ्य और खुशहाली पर सार्थक प्रभाव डालने के अवसर और अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। मेदांता की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विशेषज्ञता और देशभर की महिलाओं के साथ ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित न रखते हुए, इसे रोजमर्रा की बातचीत और अनुभवों का हिस्सा बनाना है। इस के जरिए महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने, उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए सशक्त बनाने और बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाने व समय पर चिकित्सा सहायता लेने के महत्व पर बातचीत के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

मेदांता लखनऊ में एंडोक्राइन और ब्रेस्ट सर्जरी की एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ. रोमा प्रधान ने कहा ब्रैस्ट कैंसर का शुरुआती चरण में पता चलने पर इसका अधिक प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और उनमें होने वाले किसी भी बदलाव या असामान्य लक्षण पर ध्यान देना चाहिए। रोजमर्रा के माहौल में ही महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने के अवसर पैदा करने से उन्हें बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

हुज़ैफ़ा अबरार August 17 2022 46444

बच्चे के माता - पिता ने मरीज़ बच्चे को सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। डॉ

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

इस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर की बीमारियों का इलाज

विशेष संवाददाता February 11 2023 52218

दिल्ली लिवर से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जल्द ही सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल

स्वास्थ्य का अधिकार नाम से इंटरनेट पर हस्ताक्षर अभियान।

स्वास्थ्य का अधिकार नाम से इंटरनेट पर हस्ताक्षर अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2021 34172

संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार सभी व्यक्तियों को जीवन का अधिकार है और इस अधिकार को स्वाथ्य के अधिक

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर आई सामने, डॉक्टरों ने चस्पा किया नोटिस

विशेष संवाददाता August 02 2023 28985

संयुक्त जिला अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। आई फ्लू बीमारी को लेकर डॉक्टरो ने एक नोटिस चस्पा

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32255

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

आपके होंठों की सुंदरता, दूसरों को मोह लेगी, इसको सुन्दर सा कलर करें

आपके होंठों की सुंदरता, दूसरों को मोह लेगी, इसको सुन्दर सा कलर करें

लेख विभाग July 27 2022 38928

लड़कियाँ अपने होंठों को आकर्षक और सुन्दर बनाने के तरह तरह के उपाय करतीं हैं। इसी क्रम में आज हम आपको

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं ये फूड्स

आरती तिवारी October 11 2022 28508

आपको बता दें कि स्ट्रेस से तात्पर्य शारीरिक और भावनात्मक रूप से चिंता महसूस होना है. तनाव और मानसिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर : ब्रजेश पाठक

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 791

सेवा संकल्प अभियान शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपल

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27175

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं होता बल्कि इसे कंट्रोल करके रखना पड़ता है: डॉ सी आर रावत

रंजीव ठाकुर September 11 2022 175573

बीपीकॉन 2022, पूरे देश से डॉक्टर्स यहाँ आएं हैं और हाइपरटेंशन को लेकर मंथन हो रहा है। आगरा से आए डॉ

Login Panel