देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हार्ट अटैक को कैसे पहचाने, बता रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित गुप्ता

हार्ट अटैक में हमेशा सीने में तेज दर्द हो यह जरूरी नहीं है। महिलाओं बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में कभी-कभी केवल सांस फूलना थकान पसीना या उल्टी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो बिना देर किए फौरन एम्बुलेंस या नज़दीकी अस्पताल में संपर्क करें और सभी लक्षण विस्तार से बताएं। सीने में दर्द या दबाव: छाती के बीच या बाईं तरफ भारीपन जकड़न या दबाव महसूस होना।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 13 2026 Updated: November 13 2026 12:53
0 329
हार्ट अटैक को कैसे पहचाने, बता रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित गुप्ता Dr. Harshit Gupta Senior Interventional Cardiologist

लखनऊ। हम सभी धीरे-धीरे वृद्ध हो रहे हैं, इसलिए हम सबको सतर्क हो जाना चाहिए। कृपया यह संदेश पढ़ें। यह आपके आपके परिवार पड़ोसियों और दोस्तों के लिए उपयोगी हो सकता है। यह जानकारी देते हुए रेजेंसी हेल्थ के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित गुप्ता ने बताया कि पुराने सहपाठियों की एक पुनर्मिलन सभा हुई थी। एक महिला उस दिन एक बारबेक्यू पार्टी में अचानक फिसल कर गिर गईं। दोस्तों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाने को कहा लेकिन उन्होंने कहा मैं ठीक हूँ। उन्हें लगा कि शायद नई सैंडल की वजह से टकराकर वे गिर पड़ी होंगी। सबने उन्हें संभाला खाने की प्लेट दी और वे बाकी समय हँसती-बतियाती रहीं। लेकिन बाद में उनके पति ने सभी को फोन कर बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और शाम 6 बजे उनका निधन हो गया क्योंकि पार्टी के दौरान ही उन्हें स्ट्रोक (आघात) हुआ था।


डॉ हर्षित गुप्ता ने कहा अगर वहाँ मौजूद लोग स्ट्रोक के लक्षण पहचान पाते तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। स्ट्रोक से पहले कुछ चेतावनी संकेत होते हैं और समय पर इलाज मिल जाए तो जान बचाई जा सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ हर्षित ने बताया यदि तीन घंटे के भीतर स्ट्रोक के मरीज तक पहुँच जाएँ तो मरीज को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। स्ट्रोक की पहचान कैसे करें? तीन सरल चरण याद रखें: S, T, और R S - Smile मुस्कुराना मरीज से कहें मुस्कुराने को। अगर चेहरा एक तरफ झुक जाए, तो समझिए खतरा है।


T - Talk बोलना मरीज से कहें एक सामान्य वाक्य बोलने को, जैसे “आज आसमान साफ़ है। अगर वह ठीक से नहीं बोल पा रहा है, तो यह भी संकेत है।

R - Raise हाथ उठाना कहें कि दोनों हाथ उठाए। अगर एक हाथ नीचे गिर रहा है या उठा नहीं पा रहा है, तो यह भी संकेत है। एक और संकेत मरीज से कहें जीभ बाहर निकाले। अगर जीभ एक ओर मुड़ जाए, तो यह भी स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है।

हार्ट अटैक के 10 प्रमुख लक्षण

  • सीने में दर्द या दबाव: छाती के बीच या बाईं तरफ भारीपन, जकड़न या दबाव महसूस होना।
  • बाएं हाथ में दर्द: दर्द बाएं हाथ, कंधे या दोनों हाथों तक फैल सकता है।
  • जबड़े में दर्द: जबड़े, गर्दन या दांतों में दर्द होना
  • पीठ में दर्द: पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन।
  • सांस लेने में परेशानी: बिना मेहनत किए सांस फूलना।
  • ठंडा पसीना: अचानक बहुत पसीना आना।
  • जी मिचलाना: उल्टी जैसा महसूस होना या उल्टी होना।
  • चक्कर आना: अचानक कमजोरी, चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस होना।
  • असामान्य थकान: बिना किसी खास काम के बहुत ज्यादा थकान होना।
  • घबराहट: बेचैनी या अचानक कुछ बुरा होने का एहसास होना।

जरूरी बात
डॉ हर्षित ने ज़ोर देकर कहा हार्ट अटैक में हमेशा सीने में तेज दर्द हो, यह जरूरी नहीं है। महिलाओं बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में कभी-कभी केवल सांस फूलना, थकान, पसीना या उल्टी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो बिना देर किए फौरन एम्बुलेंस या नज़दीकी अस्पताल में संपर्क करें और सभी लक्षण विस्तार से बताएं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

खुशखबरी: 5-11 साल की उम्र के बच्चों को अब लगेगा फाइजर का टीका, अमेरिकी सरकार ने दी मंज़ूरी

हे.जा.स. November 01 2021 34349

फाइजर अमेरिका में एफडीए की अनुमति प्राप्त करने वाला पहला टीका बन गया है। फाइजर और बायोएनटेक ने बताया

देश में घटी कोरोना की रफ्तार, प्लेन में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं

देश में घटी कोरोना की रफ्तार, प्लेन में मास्क पहनना अनिवार्य नहीं

एस. के. राणा November 17 2022 26270

घरेलू हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क नहीं पहनने पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया ज

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा उत्साह

हे.जा.स. May 17 2023 36631

सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन और यूनिक इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्

पहली बार: देश में जापान द्वारा निर्मित डेंगू रोधी वैक्सीन से टीकाकरण शुरू

पहली बार: देश में जापान द्वारा निर्मित डेंगू रोधी वैक्सीन से टीकाकरण शुरू

विशेष संवाददाता October 21 2026 2023

जापान की एक निजी कंपनी ने डेंगू बुखार के चार प्रकारों के लिए एक ही वैक्सीन बनाई है। 40 देशों ने इसे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण  का अभियान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण का अभियान

आनंद सिंह February 08 2022 24088

ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाएं मिल रही हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है य

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

इस मौसम में बढ़ जाती है अस्थमा के मरीजों की समस्या

आरती तिवारी September 03 2022 24973

बारिश के मौसम में अस्थमा के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा

दवाओं के ओवरडोज  पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

दवाओं के ओवरडोज पर जागरूकता आवश्यक है :सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 1820

चिकित्सकीय दवाओं की गलत मात्रा एक से अधिक दवाओं का असावधानीपूर्वक सेवन दवाओं के बीच हानिकारक पारस्पर

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

सरकार ने जरूरी दवाओं की लिस्ट से Rantac को किया बाहर, जानें इस दवा के साइड इफेक्ट

विशेष संवाददाता September 16 2022 40389

Rantac का उपयोग अपच, दिल में जलन और पेट में बहुत अधिक एसिड के कारण होने वाले अन्य लक्षणों के इलाज और

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

धरती पर सबसे ज्यादा गर्म महाद्वीप यूरोप है

हे.जा.स. November 04 2022 31810

रिपोर्ट के मुताबिक इस गर्मी की वजह से यूरोप भीषण सूख भी झेल रहा है और तेजी से आल्प्स के ग्लेशियर भी

आगरा में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला

आगरा में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला

विशेष संवाददाता December 25 2022 26469

ताजनगरी में कोरोना का पहला केस मिला है, चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन प

Login Panel