देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एकजुट प्रयास, 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा एमडीए अभियान

कई बार संक्रमित व्यक्ति में लंबे समय तक बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन वह संक्रमण की श्रृंखला का हिस्सा बना रह सकता है। लंबे समय तक संक्रमण रहने पर हाथ-पैरों में सूजन (हाथीपांव) और हाइड्रोसील जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्वस्थ दिखने वाले लोगों के लिए भी अभियान के दौरान निर्धारित दवा का सेवन महत्वपूर्ण है। फाइलेरिया के संक्रमण को रोकने के लिए नियमित दवा सेवन बेहद जरूरी है। इस बीमारी का संक्रमण संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 13 2026 Updated: November 13 2026 17:43
0 420
फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एकजुट प्रयास, 19 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा एमडीए अभियान Image of filariasis elimination

लखनऊ। प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी है। 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली झिमोमी ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए अंतरविभागीय सहयोग बहुत जरूरी है। वह स्वयं सभी 16 जिलों के जिलाधिकारियों से बात करेंगी और जिलास्तरीय विभागाध्यक्षों के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय करने को कहेंगी। साथ ही डीएम की दवा खाते हुए फोटो वायरल करने की अपील करेंगी। 

प्रमुख सचिव ने गुरुवार को आयोजित स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में एमडीए अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में शिक्षा नगर विकास पंचायती राज यूपीएसआरएलएम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय, रणनीति और जिम्मेदारियों का भरोसा दिलाया। प्रमुख सचिव ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों स्थानीय निकायों शैक्षणिक संस्थानों पंचायती राज संस्थाओं और सामुदायिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसलिए अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और दवा सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें। 


प्रमुख सचिव ने बताया कि एमडीए के दौरान 1.21 करोड़ की लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाई जाएंगी। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रवासी व इनकार करने वाले व्यक्तियों पर फोकस है। अभियान से पहले प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी संयुक्त रूप से ग्राम स्तर पर बैठक कर सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खाने के लिए प्रेरित करेंगे और अभियान के समय स्वयं दवा खाकर उदघाटन करेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवेल ने कहा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दवा खिलवाना सुनिश्चित करना है। उन्होंने एमडीए के दौरान सभी सहयोगी संस्थाओं से मानिटरिंग में सहयोग करने की अपील की। बैठक में यह रेखांकित किया गया कि फाइलेरिया के संक्रमण को रोकने के लिए नियमित दवा सेवन बेहद जरूरी है। इस बीमारी का संक्रमण संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है।

कई बार संक्रमित व्यक्ति में लंबे समय तक बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन वह संक्रमण की श्रृंखला का हिस्सा बना रह सकता है। लंबे समय तक संक्रमण रहने पर हाथ-पैरों में सूजन (हाथीपांव) और हाइड्रोसील जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए स्वस्थ दिखने वाले लोगों के लिए भी अभियान के दौरान निर्धारित दवा का सेवन महत्वपूर्ण है। राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ एक चौधरी ने बताया प्रदेश के 51 जिलों के 782 ब्लाक में फैली यह बीमारी अब 16 जिलों के 53 ब्लाक में सिमट गई है। इस बार कानपुर नगर उन्नाव कानपुर देहात चित्रकूट सीतापुर शाहजहांपुर लखीमपुर खीरी श्रावस्ती प्रयागराज गोण्डा हरदोई कन्नौज बलिया फर्रुखाबाद फतेहपुर व कौशांबी के 53 ब्लाक में एमडीए अभियान होना है। सबसे ज्यादा फतेहपुर में 11 ब्लाक उसके बाद सीतापुर में 10 व कानपुर देहात में सात ब्लाक हैं। उन्होंने बताया इन 16 जिलों में एक लाख 91 हजार 487 कभी न दवा खाने वाले और पांच लाख 38 हजार 351 प्रवासी लोगों की सूची तैयार है। इसके अलावा तीन लाख 31 हजार 368 इनकार करने वाले लोगों को भी इस अभियान में दवा खिलाई जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे तेज टीकाकरण अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार February 01 2022 36122

प्रदेश में सोमवार तक 26 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है । इसमें 18 साल से अधिक की 15.74 करोड़ आबादी

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

आरती तिवारी October 05 2022 30552

यूपी के कई जिले डेंगू से प्रभावित हुए है। अधेड़ उम्र के लोग इसकी जद में कम, बच्चे और युवा ज्यादा आ र

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

चिकित्सा विभाग का तुगलकी फरमान, अधिकारी और कर्मचारी मीडिया से बनाए दूरी!

विशेष संवाददाता July 14 2023 42789

सीएमएस मदन लाल ने समस्त स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मीडिया के ल

अपोलोमेडिक्स में पहली बार एक रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज 

अपोलोमेडिक्स में पहली बार एक रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार November 03 2026 385

डीटीपीए जांच में पता चला कि दाईं किडनी 40 प्रतिशत और बाईं किडनी 60 प्रतिशत काम कर रही थी। डॉक्टरों क

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

डेंगू पड़ रहा भारी, यूपी के हर जिले के मेडिकल कॉलेज में बनेंगे अलग वॉर्ड

श्वेता सिंह October 21 2022 22107

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है एवं कुछ जनपदों में अ

जयति भारतम् ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित किया

जयति भारतम् ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित किया

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 966

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन दिवसीय करियर वर्कशॉप आयोजित की। 40 दिव्यांगजनों ने लिया

डांस थेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज

डांस थेरेपी से संभव है गंभीर बीमारियों का इलाज

श्वेता सिंह August 21 2022 43907

नृत्य चिकित्सा या डांस थेरेपी भावनात्मक, संज्ञानात्मक, सामाजिक व्यवहार और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ग

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का किया गया आयोजन

आरती तिवारी August 22 2022 28263

जिले में फ्री स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कई लोगों का चेकअप

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

शरीर के इन अंगों पर दें ध्यान, सुंदरता में लगेगा चार चाँद

admin February 11 2022 40440

लड़कियों के शरीर के कुछ हिस्से जो उनकी सुन्दरता में चार चाँद लगा सकतें हैं उपेक्षित रह जातें हैं। इस

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

आरती तिवारी March 08 2023 36120

होली के मद्देनजर पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान समेत सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बुधवार को बंद

Login Panel