देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी कार्यक्रम की समीक्षा में पांच ब्लॉकों की खराब प्रगति पर सीएमओ सख्त, कारण बताओ नोटिस जारी

सरकार का जोर टीबी की समय पर पहचान, निःशुल्क जांच एवं उपचार और मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने पर है। इसके लिए निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल भी संचालित की जा रही हैं। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार बीच में न छोड़ें। सामुदायिक भागीदारी के जरिए टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 13 2026 Updated: November 13 2026 19:22
0 140
टीबी कार्यक्रम की समीक्षा में पांच ब्लॉकों की खराब प्रगति पर सीएमओ सख्त, कारण बताओ नोटिस जारी CMO Dr. Mukesh Kumar Rastogi

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में टीबी (क्षय रोग) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों एवं विभिन्न इंडिकेटरों पर ब्लॉकवार विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गैंडास बुजुर्ग गैसड़ी तुलसीपुर महाराजगंज तराई एवं पचपेड़वा ब्लॉकों की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ब्लॉकों के अधिकारियों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महाराजगंज तराई ब्लॉक का डाटा अत्यंत खराब पाए जाने पर सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सुपरवाइजर का एक माह का वेतन रोकने का आदेश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लापरवाही एवं निर्धारित लक्ष्यों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जोश (Ni-kshay) टीम के कार्यों एवं प्रगति की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त टीबी कार्यक्रम से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण इंडिकेटरों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा डाटा की गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं टीबी कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया टीबी उन्मूलन की दिशा में सरकार के प्रयास तेज, 25 करोड़ लोगों की हुई जांच  देश को टीबी (क्षय रोग) मुक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 25 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। वहीं, 11 करोड़ से अधिक चेस्ट एक्स-रे और 3 करोड़ से ज्यादा मॉलिक्यूलर जांच की गई हैं।

सरकार का जोर टीबी की समय पर पहचान, निःशुल्क जांच एवं उपचार और मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराने पर है। इसके लिए निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र पहल भी संचालित की जा रही हैं। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार बीच में न छोड़ें। सामुदायिक भागीदारी के जरिए टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण

हुज़ैफ़ा अबरार November 13 2026 133

विभाग ने मरीजों के उपचार आधुनिक तकनीक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

टीबी के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान

विशेष संवाददाता February 21 2023 36646

संगम नगरी प्रयागराज में आज से टीबी मरीजों की पहचान का एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिला क्षय र

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता की हासिल, हार्ट फेल होने पर भी जी सकेंगे लोग

विशेष संवाददाता December 29 2022 33802

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा यंत्र बनाया है जो लोगो

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41877

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अर्जित किया: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

एस. के. राणा March 06 2023 23158

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के दवा क्षेत्र ने वैश्विक महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर विश्वास अ

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28966

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 44131

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

कोरोना का खतरा टला नहीं, एक लाख कोरोना योद्धा होंगे तैयार - प्रधानमंत्री 

एस. के. राणा June 19 2021 31314

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी लक्ष्य के साथ आज देश में अग्रिम मोर्चे के करीब एक लाख कोरोना योद्धाओं को

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

हे.जा.स. March 10 2022 39808

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों,

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

कोरोना संक्रमण: आगरा में पिछले 24 घंटे में दो गुने हुए मरीज, कमिश्नर का परिवार फिर संक्रमण की चपेट में  

विशेष संवाददाता April 29 2022 29452

ज़िले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीज दो गुने हुए हैं। मंगलवार को नौ मरीज मिले थे, रविवार को 18

Login Panel