देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण

विभाग ने मरीजों के उपचार आधुनिक तकनीक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्थान का लक्ष्य कार्डियोलॉजी विभाग की क्षमताओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे उन्नत एवं व्यापक हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह ने कहा कि विभाग की चौबीसों घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं एवं समय पर हृदय संबंधी उपचार से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 13 2026 Updated: November 13 2026 18:59
0 133
लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग ने मनाया स्थापना दिवस,  विभागीय एंथम का लोकार्पण Cardiology Department of Lohia Institute Lucknow

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग ने स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर हृदय रोगियों की सेवा चिकित्सा शिक्षा शोध एवं आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के क्षेत्र में विभाग की 15 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संकाय सदस्य रेजिडेंट चिकित्सक नर्सिंग अधिकारी तकनीशियन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।


कार्डियोलॉजी विभाग के एंथम का लोकार्पण
स्थापना दिवस समारोह का विशेष आकर्षण कार्डियोलॉजी विभाग के स्वयं के एंथम (विभागीय गीत) का लोकार्पण रहा। यह गीत विभाग की विकास यात्रा टीम भावना समर्पण एवं जीवन बचाने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केयरिंग हार्ट्स की भावना को अभिव्यक्त करने वाले इस गीत की सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने भरपूर सराहना की। इसने समारोह को भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।

कार्डियोलॉजी विभाग की 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा
कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2011 से 2026 तक की विकास यात्रा एवं प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया वर्ष 2011 में सीमित संसाधनों के साथ प्रारंभ हुआ विभाग आज उन्नत हृदय चिकित्सा आधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है।

विभाग की प्रमुख उपलब्धियाँ:
स्थापना से अब तक पाँच लाख ओपीडी परामर्श एवं 51 हजार से अधिक मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया। 2026 में 57 हजार से अधिक ओपीडी परामर्श एवं 6,000 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। डीएम कार्डियोलॉजी की सीटों में एक से आठ प्रति वर्ष की वृद्धि। कैथ लैब सुविधाओं का विस्तार एवं चौबीसों घंटे आपातकालीन हृदय चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ओसीटी आईवीयूएस निर्देशित एंजियोप्लास्टी एक्साइमर लेजर एंजियोप्लास्टी एवं स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग। मरीजों को उसी दिन इकोकार्डियोग्राफी एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की सुविधा। हार्ट फेल्योर, पल्मोनरी हाइपरटेंशन एवं पेसमेकर मरीजों के लिए विशेष क्लीनिकों का संचालन। हृदय सेतु स्टेमी केयर यूपी कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में हार्ट अटैक के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल।

गणमान्य अतिथियों के संदेश

संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह ने कार्डियोलॉजी विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग ने मरीजों के उपचार, आधुनिक तकनीक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्थान का लक्ष्य कार्डियोलॉजी विभाग की क्षमताओं को और सुदृढ़ करते हुए इसे उन्नत एवं व्यापक हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि विभाग की चौबीसों घंटे उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं एवं समय पर हृदय संबंधी उपचार से बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हुए हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकारी कुलसचिव प्रो. डॉ. सुब्रत चंद्र ने विभाग की उपलब्धियों को टीम भावना समर्पण एवं बेहतर संस्थागत समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने विभाग के निरंतर विकास के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने कहा वर्ष 2011 में हमारी यात्रा गुणवत्तापूर्ण हृदय चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ हुई थी। पिछले 15 वर्षों में हमने न केवल संसाधनों एवं चिकित्सा प्रक्रियाओं की संख्या में वृद्धि की है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भविष्य में हमारा प्रमुख उद्देश्य अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, उपचार के बेहतर परिणाम, मरीजों की सुरक्षा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण हृदय चिकित्सा पहुंचाना है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मचारियों का सम्मान

इस अवसर पर विभाग के नर्सिंग अधिकारियों, कार्डियोलॉजी तकनीशियनों एवं वार्ड अटेंडेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन गणमान्य अतिथियों के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्डियोलॉजी विभाग ने उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं शैक्षणिक विकास शोध नवाचार एवं संवेदनशील रोगी देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। केयरिंग हार्ट्स सेवा के 15 वर्ष, समर्पण जीवनभर।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आई फ्लू से घबराएं नहीं, सतर्क रहें: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी July 30 2023 41087

प्रदेश में बढ़ रहे आई फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में खुलेंगे 3 नए जन औषधि केंद्र

विशेष संवाददाता July 13 2023 35779

जिले में तीन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, उनमे से दो औषधि केंद्र यहां के ट्रॉमा सेंटर में खोले जाएंगे तो

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

दुर्लभ बीमारियों पर होगा शोध, देश में ही बनेगी दवा

रंजीव ठाकुर July 20 2022 23841

ज्यादातर दुर्लभ बीमारियां आवर्ती आनुवंशिक दोषों के कारण होती है जिनका उपचार काफी महंगा होता है और दे

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

बढ़ती गर्मी कहीं बढ़ा न दे हीट एंग्जाइटी का खतरा

लेख विभाग April 21 2023 27067

हीट एंग्जाइटी एक ऐसी स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर उच्च तापमान के संपर्क में आता है और अपने तापमा

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28423

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन आने में अभी लगेगा समय।

एस. के. राणा November 09 2021 22340

बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन के डेटा का मूल्यांकन किया जा रहा है। डीसीजीआई से अंतिम मंजूर

मोबाइल मेडिकल यूनिट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी

मोबाइल मेडिकल यूनिट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी

आरती तिवारी March 08 2023 34884

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिसर में स्वयंसेवी संगठन द

आयुष्मान भारत योजना बनी गरीबों के लिए संजीवनी

आयुष्मान भारत योजना बनी गरीबों के लिए संजीवनी

एस. के. राणा January 04 2023 31819

" इस योजना को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए भारत सरकार ने जन औषधि दिवस मार्च 2025 तक देश म

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

रंजीव ठाकुर May 26 2022 43351

सीएमओ द्वारा इस संवर्ग को क्षेत्र परिवर्तन के नाम पर स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था अपनाई जा रही ह

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

हे.जा.स. May 15 2023 29034

सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3

Login Panel