देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एम्स की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने कहा, कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में जागरूकता होनी चाहिए और उसका प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए।

आनंद सिंह
April 10 2022 Updated: April 10 2022 16:24
0 58859
एम्स गोरखपुर में मुख कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को एम्स, गोरखपुर में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में आज मुख कैंसर जागरूकता में कान, नाक, गला विभाग की तरफ से मुख कैंसर जागरूकता माह के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक प्रोफेसर सुरेखा किशोर ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी के प्रति चिकित्सा छात्रों में जागरूकता होनी चाहिए और उसका प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता डॉ सिद्धार्थ कुमार  मिश्रा  (सह आचार्य, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्रपति साहू जी महाराज  विश्वविद्यालय) ने कैंसर की विभिन्न शोध व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

डॉ शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एलोपैथी संग आयुर्वेद का साथ लेकर इस कैंसर को कैसे प्रबंधित किया जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद एनएमओ के पदाधिकारी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव एवम् डॉ अमित श्रीनेत ने विद्यार्थियों को एनएमओ सेवा यात्राओं के बारे में जागरुक किया और देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

उक्त अवसर पर मेडिकल छात्रों ने कैंसर पर आधारित कई जागरूकता लाने वाली प्रस्तुतियाँ दीं। आयोजन सहायक आचार्य डॉ रुचिका अग्रवाल ने कहा कि इस जागरूकता को लाने के लिए हम अप्रैल माह को कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाएँगे और इसके लिए बाह्य चिकित्सा विभाग(ओपीडी) में आए मरीज़ों और उनके तीमारदारों को नुक्कड़ नाटक एवम् संक्षिप्त व्याख्यान द्वारा जागरूकता पैलाने का काम अनवरत किया जाएगा।

डॉ पंखुड़ी मित्तल ने कहा की उत्तर भारत में मुँह का कैंसर सबसे ज़्यादा देखने को मिल रहा है। उक्त अभियान व समारोह के अवसर पर अन्य चिकित्सक डॉ अजय भारती, डॉ शिखा सेठ, डॉ अनिल गंगवार, डॉ निशांत शेख़, डॉ प्रीति प्रियदर्शिनी, डॉ दिव्या आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में एमबीबीएस के समस्त छात्र व नर्सिंग छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

हे.जा.स. February 10 2022 32752

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीका

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की गुर्दे के कैंसर की सफल सर्जरी

अनिल सिंह October 15 2022 41229

गुरुवार को पहली बार ऐसी सर्जरी की गई। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में छोटे चीरे के जरिए कैंसर के गुच्छे क

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

एमपी के ये जिले हुए कोरोना मुक्त

विशेष संवाददाता September 05 2022 29339

एमपी में लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी राहत की खबर दी है

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

ओमीक्रोन के ख़ौफ से दुनियाभर में 2,800 से अधिक फ्लाइट्स  रद्द।  

एस. के. राणा December 28 2021 42011

24, 25 और 26 दिसंबर को दुनियाभर में 6,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थी। अमेरिका में रविवार क

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30139

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

कोविड टीकाकरण में डाबर यूपी सरकार को करेगा सहयोग।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 46728

कंपनी द्वारा स्थापित केन्द्रों में उपभोक्ताओं को डाबर की इम्युनिटी बूस्टिंग रेंज जैसे डाबर च्यवनप्रा

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

नये RT-PCR किट से 45 मिनट में पता चल जाएगा ओमिक्रॉन के सभी वैरिएंट का

हे.जा.स. February 03 2022 33473

नोवस किट टारगेट फेल्योर स्ट्रैटजी के जरिए ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाता है। किट से ओमिक्रॉन (B.1.1.

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

लेख विभाग November 18 2021 29133

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक,

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2026 735

इसके माध्यम से फार्मास्युटिकल विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

आरती तिवारी April 01 2023 29644

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 1903 डॉक्टर संविदा पर

Login Panel