












































प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ। केजीएमयू और लोहिया संस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस शैक्षिक सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। नए सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं हैं। कैंपस में रैगिंग पर सख्त पाबंदी होगी। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी ।
केजीएमयू में 250 एमबीबीएस व 70 बीडीएस के नए छात्र आएंगे। संस्थान के प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा के मुताबिक छात्रों को 29 व 30 जनवरी को हॉस्टल में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें एक सप्ताह के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और अभिभावक का सहमति पत्र भी लाना होगा। तभी हॉस्टल में रहने की अनुमति मिलेगी।
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक यहाँ पर 200 एमबीबीएस की सीटें हैं। यहां भी छात्रों को कोरोना रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा, ताकि अन्य में संक्रमण फैलने से बचाया जा सके। सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैंपस के हर गतिविधि पर नज़र रखा जाएगा । एंटी रैगिंग सेल गठित कर दिया गया है। उनके टोल फ्री नंबर, संस्थान के हेल्पलाइन नंबर, ई-मेल पर छात्र रैगिंग की शिकायत कर सकेंगे। एंटी रैगिंग को लेकर लगभग 76 लोगों की टीम बनाई गई है। इसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य शामिल हैं। एक चीफ प्रॉक्टर, सहायक प्रॉक्टर 30, एंटी रैगिंग स्वॉयड टीम में 35 सदस्य, चार बाउंसर, 10 सुरक्षाकर्मी की टीम बनी है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
लोहिया संस्थान के हर फ्लोर पर कैमरा होगा और रात में छापामारी होगी।नए छात्र कैंपस के बहुमंजिला हॉस्टल में रहेंगे। हॉस्टल की गैलरी में सीटीटीवी लगा दिए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक, प्रॉक्टर, प्रोवोस्ट, वाडेन की टीम बना दी गई है। छात्र दिन में गार्ड की निगरानी में हॉस्टल से एकेडमिक ब्लॉक में क्लास के लिए जाएंगे।रात में रैगिंग का खतरा रहता है। ऐसे में शाम पांच से आठ, 10 बजे व 12 बजे तक टीम तीन बार हॉस्टल का औचक निरीक्षण करेगी। नए छात्रों से रैगिंग व अन्य समस्याओं का इनपुट लेगी।







लेख विभाग October 25 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 84
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 77
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 77
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6692
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1610
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1596
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1463
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1456
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1400
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1309
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1267
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10318
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6692
एस. के. राणा February 01 2026 0 6573
एस. के. राणा January 20 2026 0 6321
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5789
एस. के. राणा January 13 2026 0 5348
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87673
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35939
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38846
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36358
लेख विभाग March 19 2022 0 35917
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73925
जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति
अल्मोड़ा सोमेश्वर क्षेत्र के 2 स्कूलों में 42 बच्चों के वायरल से ग्रसित होने की खबर सामने आ रही है।
गोंडा के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है
यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ने आंख के ट्यूमर के उपचार के लिए पहली स्वदेशी रूथेनियमियम 106 पट
गोवंडी में 5 महीने के बच्चे की खसरा से मौत होने की पुष्टि हुई। अब तक मुंबई में खसरा संक्रमण से मौतों
ओमिक्रॉन में इंग्लैंड में संक्रमण की बड़ी लहर पैदा करने की क्षमता है जिसमें जनवरी 2021 के मुकाबले कह
सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित
किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में नव निर्मित सेमिनार रूम, लाइब्रे
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमेरिका के आधे से अधिक राज्यों में गर्भपात कानून पर रोक लग जाएगा। सुप्र

COMMENTS