देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है। अधिक पेट की चर्बी आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

सौंदर्या राय
September 04 2021 Updated: May 04 2022 14:48
0 44106
प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी। प्रतीकात्मक

बिजी लाइफस्टाइल और खाने पीने की आदत की वजह से ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट (belly fat) यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है। अधिक पेट की चर्बी आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रोल और हृदय की बीमारिया हो सकती हैं। इसलिए पेट की चर्बी को कम करना बेहद जरूरी है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको कैलोरी इनटेक पर कंट्रोल करना होगा। रोजाना उतनी ही कैलोरीज का सेवन करें जितना बर्न कर सके। इसके अलावा रेगुलर एक्सरसाइज करें। बैली फैट कम करने के लिए बैलेस डाइट और एक्सरसाइज करें। आइए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में जिसकों रोजाना करने से आपकी पेट की चर्बी कम हो जाएगी।

क्रन्चेस - Crunches
पेट की चर्बी को कम करने के लिए क्रन्चेस सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है। जब भी पेट की चर्बी को कम करने की बात आती है तो हेल्थ एक्सपर्ट्स क्रन्चेज करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आपको जमीन पर लेटकर घुटनों को मोड़ना होगा। आपको अपने हाथों को सिर के पीछे रखते हुए बॉडी को उठाना होगा। एक्सरसाइज करते समय सासं लेने के पैटर्न पर ध्यान दें। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी कम होती है साथ ही एब्स बनाने के लिए फायदेमंद होता है।

वॉकिंग - Working
ये कॉर्डियो एक्सरसाइज करने से बैली फैट कम होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। बैलेस डाइट के साथ अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो वॉकिंग एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट है। रोजाना आधा घंटा तेज चलने से बैली फैट कम होता है। इसके अलावा आपका मेटाबॉलिज्म और हर्ट रेट बढ़ता है. वॉकिंग करने के लिए आपको किसी तरह के कोई इक्वपमेंट की जरूरत नहीं होती हैं।

जुंबा - Jumba
कुछ लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों के लिए जुंबा करना बेहद फायदेमंद है। इसे करने से आपकी बैली फैट कम होती है साथ ही आप तनाव से भी दूर रहते हैं। जुंबा वर्कआउट इंटेस एक्सरसाइज है। यह कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को कम करता है। यह हमारे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

साइकिलिंग - Cycling
पेट की चर्बी को कम करने लिए साइकिल चलाना बेहद फायदेमंद है। साइकिल चलाने से आपके दिल की धड़कन तेज होती है, जो कैलोरीज को घटाने में मदद करता है। साइकिल चलाने से जांघों और कमर की चर्बी कम करने में मदद करता है. आप आसापास की जगह पर जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से साइकिल चलाने से पेट की चर्बी कम होती है।

एरोबिक - Aerobic
अगर आप बिना जिम जाए पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो आप कुछ हाई इंटेस्टी वाले एरोबिक वर्कआउट कर सकते हैं. ये वर्कआउट कैलोरीज कम करने में मदद करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 43893

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39565

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30326

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य और तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम का तमन्ना संस्थान में किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 19 2023 27709

तम्बाकू निषेध कार्यक्रम और तमन्ना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान को राहवेद परिसर में एक सेमिनार का आयो

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

एस. के. राणा November 17 2021 31286

देश में पहली बार पूरी तरह से टीकाकरण (vaccine ) करवाने वालों की संख्या आंशिक रूप से टीकाकरण करवाने व

महर्षि दधीचि से लें अंगदान की प्रेरणा: डॉ मयंक सोमानी

रंजीव ठाकुर May 21 2022 41819

अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्

शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम

शोध: सप्ताह में 150 मिनट की कसरत, 66 फीसदी हार्ट फेल का खतरा करेगी कम

हे.जा.स. September 05 2022 27216

अध्ययन में 96.6 फीसदी श्वेत लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत उम्र 56 वर्ष थी। इनमें 57 फीसदी मह

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

हेयर स्ट्रेटनिंग से होते हैं बालों को ये नुकसान

आरती तिवारी November 12 2022 32496

स्ट्रेटनर जैसे हेयर इलेक्ट्रॉनिक एप्लाइंसेस बालों के लिए बहुत हार्मफुल हो सकते हैं। बालों को मैनेज

प्रदेश में बढ़ गए कोरोना वायरस के 2,099 रोगी
ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 28575

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

Login Panel