देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश।

कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक हो गया है कि सभी चिकित्सालयों में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु ढंग से संचालित की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को उपचार कराने में कोई असुविधा न हो।

0 27734
मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या तेजी से कम हो रही है। इसे और कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रति अभी भी पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग का कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखा जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि रेहड़ी तथा खोमचे वालों की कोरोना टेस्टिंग के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज किए जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक हो गया है कि सभी चिकित्सालयों में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु ढंग से संचालित की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि आमजन को उपचार कराने में कोई असुविधा न हो। समस्त चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों तथा जिला चिकित्सालयों में सर्जरी सहित अन्य उपचार व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से किया जाए।

बैठक में स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

दिल को कमजोर कर गया कोरोना- स्टडी

हे.जा.स. January 27 2023 32262

अमेरिकी स्टडी में हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना महामारी के बाद के बाद अमेरिका में दिल की

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

हे.जा.स. February 25 2022 26026

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिका में हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है जबकि देश की अश्वेत म

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 25016

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

रंजीव ठाकुर April 30 2022 35048

उत्तर प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिस

डायलिसिस के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें: डा. दीपक दीवान

डायलिसिस के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें: डा. दीपक दीवान

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 28193

अगर आप डायलिसिस के मरीज़ हैं, तो सावधान रहें। चीनी, नमक, और मक्खन/तेल को कम से कम 1/2  करके खाएं। डा

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

योगाभ्यास, महत्व एवं लाभ: आयुष मंत्रालय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ने आयोजित किया कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर April 20 2022 30583

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयुष मंत्रालय, सीआरसी- लखनऊ द्वारा संस्थान के पुनर्वास एवं छात्रावा

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2022 43153

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्त

क्या हमें जीवन जीना आता है?

क्या हमें जीवन जीना आता है?

अध्यात्म January 10 2021 48153

आज की शिक्षा आदमी को सजा कर छोड़ देती है, लेकिन उसके जीवन के संगीत को बजाने की संभावना उससे पैदा नहीं

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव,  35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, 35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

आरती तिवारी November 18 2022 31312

यूपी के गाजियाबाद की डासना जेल में 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 35 मरीज टीबी

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 31860

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के 27 जिलों में कोई राजकीय या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।

Login Panel