











































विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया
लखनऊ। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क हेपेटाइटिस ‘बी’ व ‘सी’ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह, डा. अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दयाराम ने फीता काटकर किया। इस शिविर में कई लोगों ने अपनी जांच करायी और लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वायरल हेपेटाइटिस के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया, वहीं, इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में भी जानकारी दी गयी।
हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology) विभाग के डा. अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी कि वर्तमान परिवेश में हेपेटाइटिस बी और सी (Hepatitis B and C) की समस्या स्वास्थ्य क्षेत्र में एक चुनौती है। पूरी दुनिया को हेपेटाइटिस की बीमारी से जागरूक करने के लिए इस साल भी 28 जुलाई को 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' (World Hepatitis Day) मनाया गया। साल 2022 में विश्व हेपिटाइटिस दिवस की थीम रखी गयी है "आई कांट वेट"।
डा. दयाराम के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के कारण पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) ने 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है, क्योंकि जानकारी के अभाव के कारण ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।
बताया गया कि हेपेटाइटिस मुख्यत: ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ और ‘ई’ श्रेणी में होती है, इसमें हेपेटाइटिस ‘ए’ और ‘ई’ दूषित खाना खाने से और ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’ संक्रमित खून से फैलता है। हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ वायरल से पीलिया (jaundice), सिरोसिस (cirrhosis) और लीवर कैंसर (liver cancer) होने की आशंका रहती है। दुनिया भर में करीब 350 मिलियन लोग हेपेटाइटिस बी से और 71 मिलियन लोग हेपेटाइटिस सी से पीड़ित है। यही नहीं, दवाओं से हेपेटाइटिस ‘बी’ को संभाला जा सकता है और ‘सी’ को पूर्णतया ठीक किया जा सकता है।
डा.अंकुर गुप्ता एवं डॉ. दया राम ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘बी’ वायरस की खोज प्रोफेसर बीएस ब्लूबर्ग ने 28 जुलाई को की थी, इसलिए डब्लूएचओ ने इसी दिन को ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के रूप में घोषित किया है।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि सहारा हॉस्पिटल में प्रत्येक वर्ष हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ की समस्या से निपटने के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में सहारा हॉस्पिटल के समस्त वरिष्ठगण एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे। इसी क्रम में सहारा हॉस्पिटल (Sahara Hospital) लोगों को निरंतर अपनी सेवाएं देकर सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक "सहाराश्री" जी के विजन को सार्थक कर अपनी भूमिका निभा रहा हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। बीते दिन जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस
इस मॉडल से जीवन के एकदम शुरुआती चरणों की गहन जानकारी हासिल होगी, जो काफी हद तक रहस्य बनी हुई है। साथ
चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे
कोवेक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दूसरी खुराक लगने की तारीख से 26 सप्ताह पूरा होने के बाद एक एहतियाती
ले क्रेस्ट अस्पताल 250 बिस्तरों वाला चिकित्सा संस्थान है। अविसा के साथ गाँठजोड़ के बाद ले क्रेस्ट अस
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोरोना को ल
Ocugen को अमेरिकी में वैक्सीन के व्यापार का अधिकार होगा। वह क्लिनिकल विकास, नियामक अनुमोदन (EUA सह
खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्
दुनिया भर के विशेषज्ञों के साथ विचार करके विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को 'एमपॉक्स' नाम दिया ह

COMMENTS