देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप

हैलट में डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल की ओपीडी से 25 तो उर्सला में 8 मरीजों को भर्ती किया गया। इन सभी को गंभीर होने के कारण भर्ती किया गया है। डॉ.गौतम ने बताया कि अब मरीजों में चकत्ते और कमजोरी के लक्षण काफी मिल रहे हैं।

श्वेता सिंह
November 13 2022 Updated: November 14 2022 05:07
0 28761
कानपुर में कोरोना से भी ज्यादा घातक हो रहा है डेंगू का प्रकोप प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। शहर में लगातार भयावह हो रहा डेंगू का प्रकोप कोरोना जैसी गंभीर से भी घातक रूप अख्तियार करता जा रहा है। डेंगू शहर में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है बल्कि आउट ऑफ कन्ट्रोल होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में दो बच्चों के साथ 43 नए मरीज सामने आने से स्वास्‍थ्‍य विभाग में हडकम्प मचा हुआ है।

 

शहर में अब डेंगू (dengue) मरीजों की कुल संख्या 700 के पार जा चुकी है। चिंता की बात ये है कि डेंगू मरीजों (patients) की हालत कुछ घंटे में ही बिगड़ रही है, इसलिए मरीजों के भर्ती होने का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग (health department) की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला में 91 सैम्पल (sample) लिए गए, जिसमें से 28 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

 

हैलट में डॉ. एसके गौतम और डॉ. सौरभ अग्रवाल की ओपीडी से 25 तो उर्सला में 8 मरीजों को भर्ती किया गया। इन सभी को गंभीर होने के कारण भर्ती (admit) किया गया है। डॉ.गौतम ने बताया कि अब मरीजों में चकत्ते और कमजोरी के लक्षण (symptoms) काफी मिल रहे हैं। ज्यादातर मरीज घर में ही इलाज करा रहे थे। दो दिन के बाद तबीयत बिगड़ी तो उन्हें भर्ती किया गया है। एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने माना कि डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। डेंगू से शहरवासियों को बचाने के लिए नगर निगम ने एक और बड़ा फैसला लिया है।

 

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने अब जोनल अधिकारियों (उप नगर आयुक्तों) को भी इसकी जिम्मेदारी दी है। निर्देश दिया है कि सुनवाई के लिए नगर निगम का कंट्रोल रूम (control room) 24 घंटे खुला रहेगा। वही रोजाना अपने जोन में फॉगिंग (fogging) के लिए गाड़ियां भेज रहे थे। अब जोनल अधिकारियों को इसलिए लगाया गया है कि इस व्यवस्था की त्रिस्तरीय मॉनीटरिंग (monitoring) की जा सके।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में हर साल लगभग तीन लाख से अधिक गर्भपात प्रदूषण के कारण हो रहे हैं: शोध 

देश में हर साल लगभग तीन लाख से अधिक गर्भपात प्रदूषण के कारण हो रहे हैं: शोध 

हे.जा.स. November 15 2025 3346

गर्भावस्था में पीएम 2.5 के अधिक संपर्क में आने से समय से पहले डिलीवरी का जोखिम लगभग 70 प्रतिशत तक बढ

कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेगा यूथ लीडरशिप कॉउंसिल

रंजीव ठाकुर July 26 2022 36704

यूथ लीडरशिप कॉउंसिल, युवाओं द्वारा संचालित एक विविधता वाला समूह है जो नेतृत्व को बनाए रखने, परिवर्तन

दवाओं की ऑनलाइन ‘अवैध’ बिक्री पर प्रतिबंध की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी

दवाओं की ऑनलाइन ‘अवैध’ बिक्री पर प्रतिबंध की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से रिपोर्ट मांगी

एस. के. राणा March 16 2023 19118

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के दौर

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति में बदलाव हो: डा. संजय पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2025 17783

गत 20 वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में अवैधानिक आरक्षण नीति से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को धोख

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

एक दिन में 10 लाख लोगों का टीकाकरण। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 33176

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में 10, 03, 425 लोगों

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

प्राइवेट हॉस्पिटल को नहीं मिलेगा आयुष्मान योजना का भुगतान, एमपी सरकार ने लगाई रोक

विशेष संवाददाता February 26 2023 28574

एमपी के प्राइवेट हॉस्पिटल को सरकार का आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश भ

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27355

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

आरती तिवारी March 14 2023 24210

आरोग्य मेले में गर्भावस्था और प्रसव कालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया और निमोनिया के र

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

शोध: पांच गुना तेज होगी जीन एडिटिंग, कैंसर व एचआइवी तथा अनुवांशिक बीमारियों में कारगर

विशेष संवाददाता September 01 2022 33879

भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) ने जीनोम एडिटिंग तकनीक का नया प्रयोग किया

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

राजधानी के अस्पताल में खुला स्किन बैंक

आरती तिवारी June 22 2023 42780

दिल्ली का सफदरगंज अस्पताल में स्किन बैंक उद्घाटन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के मुताब

Login Panel