देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चार, सेंटर रेलवे हॉस्पिटल से एक, एसपीएम में आठ, नार्थ रेलवे हॉस्पिटल में तीन, रीजेंसी में 12 मरीजों की डेंगू पाजिटिव रिपोर्ट आई।

आरती तिवारी
November 07 2022 Updated: November 07 2022 03:49
0 29966
कानपुर में बढ़ते ही जा रहे डेंगू पॉजिटिव, टूटने लगा रिकॉर्ड प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। एक ही दिन में डेंगू बुखार से पीडित पॉजिटिव मरीजों के केस दर्ज किए जाने का रिकॉर्ड अब टूटने लगा है। बीते 24 घंटे में तीन बच्चों समेत 56 नए डेंगू केसों ने स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर दिया है। इस बीच चार मरीजों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग (health department) के अनुसार, सीएचसी कल्याणपुर में पांच, कांशीराम हॉस्पिटल में दो, कृष्णा सुपर स्पेशलिटी (super speciality) हॉस्पिटल में चार, सेंटर रेलवे हॉस्पिटल से एक, एसपीएम में आठ, नार्थ रेलवे हॉस्पिटल में तीन, रीजेंसी में 12 मरीजों की डेंगू (dengue) पाजिटिव रिपोर्ट आई। उर्सला (ursala) में 153 सैंपल (sample) लिए गए जिनकी शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में आठ पॉजिटिव की पुष्टि की गई। इसी में उल्लास व सौरभ को गंभीर होने पर आइसोलेशन (isolation) वार्ड में भर्ती किया गया।

 

प्रोफेसर डॉ. एसके गौतम की ओपीडी में 313 मरीज सिर्फ बुखार के आए। 60 के सैंपल टेस्ट (test) के लिए भेजे गए पर उनमें 9 की ही डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये और बात है कि सभी में लक्षण डेंगू जैसे ही रहे। इसलिए शाम तक बुखार के 37 मरीजों को गंभीर मान कर भर्ती (admit) कर लिया गया। उन्हें मच्छरदानी वाले बेड पर लिटाया और इलाज डेंगू मानकर ही इलाज (treatment) शुरू किया गया।

 

मेडिकल कालेज (medical College) के मेडिसिन हेड और उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरी के मुताबिक, डेंगू वायरस काफी घातक साबित हो रहा है। वायरल बुखार (viral fever) के मरीजों की भी प्लेटलेट्स 40 हजार से नीचे जा रही हैं। इसलिए उन्हें सात दिन अच्छी देखरेख में रखा जा रहा है। भर्ती मरीजों की प्लेटलेट्स (platelets) जब बढ़ने लगती है, तभी उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। मरीजों की भारी भीड़ के चलते तीन वार्ड भर गए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आधुनिक चिकित्सा का सबसे कारगर विकल्प बनेगा आयुर्वेद: डॉ. भट्ट

आनंद सिंह April 06 2022 26078

डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, आरोग्यता के साथ आयुर्वेद व्यापक रोजगार देने में भी सक्षम, गुरु ग

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

हे.जा.स. July 11 2021 33432

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 2-डीजी को मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रू

शंघाई में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद लगा लाकडाउन

शंघाई में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद लगा लाकडाउन

हे.जा.स. March 28 2022 32150

चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शहर शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लाकडाउन लगा दि

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 770

टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं। टीकाकरण के दौरान उसे शांत एवं सहज रहने के लिए

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31244

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24783

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

लेख विभाग June 01 2022 33312

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 34198

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

लेख विभाग May 11 2023 26442

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

हे.जा.स. March 30 2022 31129

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर औ

Login Panel