देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज पिछले एक महीने में सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि डेंगू का पॉजिटिविटी रेट इस बार सबसे ज्यादा है। जांच की अपेक्षा मरीज मिलने का रेसियो 13 फीसदी से भी अधिक है।

विशेष संवाददाता
November 07 2022 Updated: November 07 2022 03:48
0 24128
डेंगू से हुई पांचवी मौत, अस्पतालों में ढाई सौ से अधिक मरीज प्रतीकात्मक चित्र

नवादा। जिले में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू की चपेट में आकर एक और मरीज की जान चली गई। मृतक अर्जुन प्रसाद नगर के गढ़ पर के निवासी बताए जाते हैं। वे चिकित्सक थे और कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है।

 

इससे पहले नवादा शहर, वारिसलीगंज और नरहट में डेंगू (dengue) से 4 मौतें हो चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन अधिकारिक रूप से अभी डेंगू से किसी मौत की पुष्टि नहीं कर रही है। सितंबर महीने में नवादा पहुंचा डेंगू अब जिले (district) भर में पैर पसार चुका है। हर दिन बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी अस्पताल (hospital) में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।

 

सरकारी आंकड़े के अनुसार जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 250 के करीब पहुंच गई है। ये मरीज (patients) पिछले एक महीने में सामने आए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि डेंगू का पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) इस बार सबसे ज्यादा है। जांच की अपेक्षा मरीज मिलने का रेसियो 13 फीसदी से भी अधिक है। जिले के नए इलाके में डेंगू का डंक चिन्हित हुआ है। नवादा शहर में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। नए इलाकों में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा (health department) सतर्क हो गया है। डेंगू प्रभावित इलाके में फॉगिंग (fogging) और हेल्थ स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि डेंगू नए इलाकों में पैर पसार रहा है। पहले नवादा शहर, हिसुआ, वारिसलीगंज, कौआकोल में मरीज मिले मिले थे। अब जिले के हर कोने में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं।

 

आईडीएसपी की प्रभारी डॉ तहमीन जहां ने बताया कि जिले में लगातार संदिग्ध मरीजों की पहचान कर डेंगू सहित कई तरह के जांच (test) कराए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों की निगरानी की जा रही है। बीमारी और लोगों में नहीं फैले इसके लिए हेल्थ स्क्रीनिंग (health screening) की जा रही है। अभी जब तक तेज ठंड नहीं आ जाती तब तक डेंगू का प्रकोप रहेगा।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 511

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल द्वारा वन अवध सेंटर में ‘वर्ल्ड नो-टोबैको डे’ पर स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रंजीव ठाकुर May 31 2022 39846

अपोलोमेडिक्स के डॉक्टर्स द्वारा तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया ग

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

राहत: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 10,423 नए मामले आये सामने

एस. के. राणा November 03 2021 29793

पिछले 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए, तो वहीं इस दौरान 443 संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई ह

स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर योगी मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर योगी मंत्रिपरिषद ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

रंजीव ठाकुर September 01 2022 34474

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा को लेकर कुछ महत

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

चीन में फिर कोरोना की दस्तक

हे.जा.स. August 30 2022 32263

चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। यहां पर संक्रमण की दरों में काफी इजाफा देखा गया

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30438

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

कोरोना संक्रमण : लगातार कम हो रहे मरीज़, पिछले 24 घण्टे  में आये 18,870 नए मामले।

एस. के. राणा September 29 2021 31267

केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना केसों में कमी के चलते यह स्थिति देखने को मिल

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

जीतेंद्र कुमार October 25 2022 36363

देर रात आतिशबाजी होने के चलते पूरे जोधपुर का प्रदूषण लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। राजस्थान के अने

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

क़ानूनी और सुरक्षित गर्भपात तक पहुँच सुनिश्चित करना एक बुनियादी आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

हे.जा.स. October 01 2022 31048

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय

लंपी वायरस का कहर, जल्द मिलेगी लंपी वायरस की स्वदेशी वैक्सीन

लंपी वायरस का कहर, जल्द मिलेगी लंपी वायरस की स्वदेशी वैक्सीन

विशेष संवाददाता September 04 2022 27547

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित और लंपी स्किन रोग से पूर्ण सुरक्षा देने वाली स्वदेशी लंपी-प

Login Panel