देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दिल्ली द्वारा नेत्र विज्ञान में डिप्लोमेट इन नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पाठ्यक्रम की मान्यता दी गई है।

रंजीव ठाकुर
August 05 2022 Updated: August 05 2022 03:25
0 161219
संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर

कानपुर संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दिल्ली द्वारा नेत्र विज्ञान में डिप्लोमेट इन नेशनल बोर्ड (डीएनबी) पाठ्यक्रम की मान्यता दी गई है। संकरा आई हॉस्पिटल यह मान्यता प्राप्त करने वाला कानपुर का पहला और एकमात्र आई हॉस्पिटल है। इसके अलावा अस्पताल को पहले से ही एनएबीएच की मान्यता प्राप्त है।

 

देश में प्रशिक्षित नेत्र देखभाल पेशेवरों की कमी को ध्यान में रखते हुए, संकरा आई हॉस्पिटल्स (Sankara Eye Hospital) पिछले कुछ दशकों से संरचित पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से डॉक्टरों, ऑप्टोमेट्रिस्ट (optometrists) और ऑप्थैल्मिक नर्सों (ophthalmic nurses) के लिए प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

 

मान्यता प्राप्ति पर टिप्पणी करते हुए संकरा आई फाउंडेशन के संस्थापक और प्रबंध ट्रस्टी पद्मश्री पुरस्कार विजेता डॉ आरवी रमानी (Padma Shri awardee Dr. RV Ramani) ने कहा, हमें बहुत गर्व है कि संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर (Sankara Eye Hospital, Kanpur) को डीएनबी (Diplomate in National Board) से मान्यता मिली है। यह हमारे द्वारा बनाए गए शानदार अकादमिक रिकॉर्ड का सिलसिला है और छात्रों को इस स्नातकोत्तर डिग्री से अत्यधिक लाभ होगा। हमारे पास योग्य और प्रख्यात फैकल्टी हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरूरतों के लिए उचित बुनियादी संरचना भी मौजूद है। शिक्षा, क्षमता निर्माण और अनुसंधान के माध्यम से सामाजिक समानता लाने और अंधेपन को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता अटल रहेगी।

 

पुनीत जौहरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संकरा आई हॉस्पिटल ने इस मान्यता प्राप्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, हमें यह मान्यता प्राप्त करने वाला कानपुर (Eye Hospital in Kanpur) का पहला आई हॉस्पिटल बनते हुए बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस हो रहा है। हमारे शानदार अकादमिक रिकॉर्ड और संकाय सदस्यों का समर्पण इस पाठ्यक्रम की सफलता की बुनियाद रही है। विश्व स्तरीय सुविधाओं के संयोजन के साथ शिक्षण में हमारी विशेषज्ञता, हमें विशेष रूप से योग्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

 

नेत्र विज्ञान में डीएनबी पाठ्यक्रम (DNB course in Ophthalmology) तीन साल का पीजी डिग्री कोर्स है और छात्रों को एनबीई दिशानिर्देशों के अनुसार वजीफा दिया जाता है। नए शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश जल्द ही शुरू होगा।पूरे भारत के सभी संकरा आई हॉस्पिटल्स में 80:20 मॉडल की प्रथा का पालन किया जाता है, जिसमें 80% लाभार्थी ग्रामीण गरीब होते हैं, जिनका मुफ्त में आंखों का इलाज किया जाता है, जबकि शेष 20% समाज के वह वर्ग हैं जो अपने इलाज का खर्च उठा सकते हैं, जिससे संस्था आत्मनिर्भर बनती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 21800

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को

देशी कोरोनारोधी कोवैक्सीन को 'द लैंसेट' ने अत्यधिक प्रभावकारी' माना है।

हे.जा.स. November 12 2021 29515

द लैंसेट ने कहा कि सिम्पटॉमिक कोरोना मरीजों के खिलाफ भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 77.8% असरदार पाई गई ह

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

देश का पहला 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस

विशेष संवाददाता October 04 2022 29726

ये ऐसी एम्बुलेंस है जो मरीज के पहुंचने से पहले उसकी सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिज

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

Efficacy of awake prone positioning in patients with covid-19 related hypoxemic respiratory failure: systematic review and meta-analysis of randomized trials

British Medical Journal December 09 2022 25568

Awake prone positioning compared with usual care reduces the risk of endotracheal intubation in adul

दावा:  क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

दावा: क्लेविरा कोरोना को हराने में सक्षम।

रंजीव ठाकुर September 07 2021 30254

क्लेविरा में पपाया, कालीमिर्च जैसे आयुर्वेदिक अव्यव मिश्रित किए गए हैं जिनकी वजह से बहुत जल्दी इम्यू

35 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को साल में एक बार सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट जरूरी : डॉ. नीतू गोयल जैन

एस. के. राणा February 23 2026 6475

इस टेस्ट में दर्द नहीं होता, सुई नही लगाई जाती बच्चेदानी के मुंह से ब्रश के द्वारा एक नमूना लेते हैं

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

लेख विभाग April 20 2023 34523

खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

केजीएमयू में मरीजों को सस्ती दवा मिलने में अब नही होगी दिक्कत।

हुज़ैफ़ा अबरार December 25 2021 34512

शुक्रवार को केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने स्टोर और कार्यालय का शुभारंभ किया। अब पूरे केजीएमयू मे

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में चाइल्ड डेवलेपमेंट क्लिनिक की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2025 98614

यह क्लिनिक बच्चों में विकास से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा, जिसमें प्रारंभिक पहचान और

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

हे.जा.स. January 28 2021 24687

1.5 करोड अमरीकी डालर मूल्य के किट खरीदेंगें और उनका उपयोग प्रति माह 1 करोड़ अमरीकी डालर के मूल्य का ल

Login Panel