देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

कोविड की उत्पत्ति महामारी की शुरुआत से ही विवाद का विषय बनी हुई है और इसके चलते चीन के पश्चिमी देशों के साथ संबंध तनावपूर्ण हुए हैं।

हे.जा.स.
February 06 2022 Updated: February 06 2022 17:28
0 28213
कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात बीजिंग में डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने शनिवार को चीन के प्रीमियर ली के कियांग से कोविड-19 (covid-19) की उत्पत्ति को लेकर मजबूत सहयोग की जरूरत पर चर्चा की। कोविड की उत्पत्ति महामारी की शुरुआत से ही विवाद का विषय बनी हुई है और इसके चलते चीन के पश्चिमी देशों के साथ संबंध तनावपूर्ण हुए हैं। डॉ. घेब्रेसियस पहले भी चीन से अपील कर चुके हैं कि उसे वायरस की उत्पत्ति से संबंधित डाटा और जानकारी साझा करने में अधिक लचीला रुख अपनाना चाहिए। 

डॉ. टेड्रोस ने एक ट्वीट में लिखा, प्रीमियर ली केकियांग से मुलाकात की। हमने कोविड-19 और पूरी आबादी के 70 फीसदी हिस्से का टीकाकरण करने के लिए वैक्सीन इक्विटी (vaccine equity) पर आक्रामक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति पर विज्ञान और साक्ष्यों पर आधारित अधिक मजबूत सहयोग पर भी विचार विमर्श किया।

डब्ल्यूएचओ ने पिछले नोवेल पैथोजेन की उत्पत्ति पर वैज्ञानिक सलाहकार समूह (SAGO) का गठन किया था और चीन (China) से नई जांच में मदद के लिए डाटा मांगा था, जिससे चीन ने मरीजों की गोपनीयता के नियमों का हवाला देते हुए इनकार कर दिया था। चीन उन आरोपों से लगातार इनकार करता रहा है कि कोरोना वायरस (corona virus) इसके वुहान (Wuhan) शहर की एक प्रयोगशाला से लीक हुआ है, जहां साल 2019 के अंत में कोविड-19 की पहली बार पहचान हुई थी। 

इसे लेकर चीन और डब्ल्यूएचओ (WHO) का एक संयुक्त अध्ययन प्रकाशित हुआ था लेकिन इसमें इस थ्योरी को नकारा गया था कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति किसी प्रयोगशाला में हुई है। पिछले साल सामने आई एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोरोना की उत्पत्ति प्रयोगशाला में हुई थी। चीन ने इस दावे को अवैज्ञानिक करार देते हुए पूरी तरह निराधार बताया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना के लिए सीधे तौर पर चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

विशेष संवाददाता April 08 2023 31316

स्वास्थ्य दिवस मे हेल्थ फॉर ऑल स्वास्थ्य थीम के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया गया।

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 4452

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 21898

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इ

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

मंडलीय अस्पतालों में लगेंगे ऐफरेसिस यूनिट, एक डोनर से ही प्लेटलेट्स की कमी पूरी होगी: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर August 09 2022 27819

कई बार ऐसा होता है कि प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की जरूरत होती है और मरीज की जिंदगी बचाने के लिए लोगों को

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

यूनानी पद्धति में कोरोना का सीधा इलाज़ नही।

रंजीव ठाकुर May 30 2021 24119

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यूनानी चिकित्सा पद्धति में बहुत से उपाय उपलब्ध हैं और यदि आपकी इम्यूनिटी सिस

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

आरती तिवारी January 15 2023 50812

यूपी में इन दिनों बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है। इसके लिए 28 दिसंबर 2022 से अभियान चलाया

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए नियम लागू करने वाला पहला राज्य बना राजस्थान

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 45042

राजस्थान में अब अन्य राज्यों के मुक़ाबले सबसे तेज फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन होगा। फार्मासिस्टों के

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

प्रदेश में समूह ख की नर्सों का तबादला आदेश निरस्त

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 30771

निदेशक पैरामेडिकल ने सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त किया जाए। इस प

लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां।

लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां।

एस. के. राणा August 19 2021 28377

विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने लॉकडाउन में रोजाना लंबे समय तक काम करने वाले

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, टूथपेस्ट और दवाओं का भी हुआ वितरण

अनिल सिंह March 21 2023 35649

नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पर निःशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन

Login Panel