देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण

भरवारा एसटीपी की कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के प्लांट इंचार्ज राजेश देशराज ने छात्रों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के फायदे व इसकी तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे घरों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी किस तरह से नदी, तालाब में पहुंचकर दूषित कर देता है।

0 29507
एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने किया भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षिक भ्रमण एसजीपीजीआईएमएस के नर्सिंग स्टूडेंट्स

लखनऊ। रिहायशी आवास से निकलने वाला इस्तेमाल किया हुआ गंदा पानी कहां जाता है और दूषित जल को दोबारा प्रयोग में लाने के लिए किस प्रकार से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का प्रयोग किया जाता है। इन तमाम जानकारियों के साथ प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एसजीपीजीआईएमएस (SGPGIMS) के 45 नर्सिंग स्टूडेंट्स (nursing students) एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। इस शैक्षिक दौरे (educational tour) के दौरान छात्रों को विभिन्न ट्रीटमेंट यूनिट्स, उनकी प्रक्रियाओं और पानी और गंदे पानी की गुणवत्ता के मानकों से भी परिचित कराया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एसटीपी पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं (health services) के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।


भरवारा एसटीपी की कार्यदायी संस्था सुएज इंडिया के प्लांट इंचार्ज राजेश देशराज ने छात्रों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (Sewage Treatment Plant) के फायदे व इसकी तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे घरों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला पानी किस तरह से नदी, तालाब में पहुंचकर दूषित कर देता है। इसको रोकने और दूषित जल को दोबारा प्रयोग में लाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं  को शहर के सीवरेज सिस्टम के संरचना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीवेज के सुरक्षित निस्तारण से सीवेज में मौजूद रोगजनक जीवाणुओं (pathogenic bacteria) के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों के प्रसार में भी कमी आती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 553

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल को

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2026 3640

इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप 7.33 लाख टीबी रोगियों की पहचान हुई। साथ ही राज्य में लगभग 1.69 लाख

बस्ती जिले में तीन लाख किशोरों को कोविड से बचाव के लिए लगाया जाएगा टीका।

बस्ती जिले में तीन लाख किशोरों को कोविड से बचाव के लिए लगाया जाएगा टीका।

हे.जा.स. December 28 2021 34808

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि जिले की आबादी के आंकड़े के अनुसार 15 से 18 साल की उ

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

सौंदर्या राय July 06 2023 97940

बालों की वॉल्यूम बढ़ाने में चाय का पानी हेल्प करता है। वहीं आज हम मानसून में बालों से जुड़ी समस्याओं

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31203

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 18 2022 36188

बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कु

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

शहीद कोविड योद्धाओं को कर्मचारी संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 27797

ञापन भेजकर शहीदों के मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने ₹50 लाख अनुदान देने का प्रार्थना किया।

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

विश्व मलेरिया दिवस 2022: लखनऊ में इस साल नौ लोग मलेरिया की चपेट में आए

रंजीव ठाकुर April 26 2022 34190

मलेरिया निरीक्षकों की टीम जिले में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने में जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों की स

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

विशेष संवाददाता May 10 2022 44728

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कई कारण बताये गएँ हैं, जैसें साथी को यौन संचारित रोग हो, उसका क

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 32961

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

Login Panel