देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: टोक्यो में आपातकाल होगा लागू, बगैर दर्शकों के होगा ओलंपिक का आयोजन। 

दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना संक्रमण को रोकने का बेहतर विकल्प है। यहां पहले ही विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जापान में इस बात की चिंता है कि दुनियाभर से प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने से कोविड-19 का प्रकोप बढ़ सकता है।

हे.जा.स.
July 08 2021 Updated: July 08 2021 21:11
0 26692
कोविड-19: टोक्यो में आपातकाल होगा लागू, बगैर दर्शकों के होगा ओलंपिक का आयोजन।  प्रतीकात्मक

टोक्यो (रॉयटर्स)। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजधानी टोक्यो में आपातकाल लागू किया जाएगा। यहां आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर एहतियातन यह फैसला लिया गया है। गुरुवार को जापान (Japan) के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने गेम्स के दर्शकों पर रोक लगाने का विचार किया है ताकि कोरोना संक्रमण न फैले। महामारी के कारण ओलंपिक पहले भी टाली गई थी और अब इस फैसले से भी प्रशंसकों में नाराजगी है।

जापानी चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा है कि दर्शकों पर प्रतिबंध लगाना संक्रमण को रोकने का बेहतर विकल्प है। यहां पहले ही विदेशी दर्शकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जापान में इस बात की चिंता है कि दुनियाभर से प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने से कोविड-19 का प्रकोप बढ़ सकता है। हालांकि पिछले माह लिए गए फैसले में टोक्यो और उसके आसपास शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शराब पीने से निकट संपर्क, जोर से बोलने और घुलने-मिलने से वायरस को फैलने में मदद मिलती है। इससे पहले आयोजकों ने कहा था कि वे 12 जुलाई तक रात के सत्रों में दर्शकों में संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अनुमति देने पर फैसला करेंगे। गेम्स का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होना है।

जापान के वित्त मंत्री यासुतोशी निशीमुरा सरकार के कोरोना वायरस रेस्पांस के प्रमुख भी हैं। उन्होंने बताया कि टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू हो जाएगा और 22 अगस्त तक जारी रहेगा। ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। दूसरे देशों की तरह जापान में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं बढ़ा लेकिन यहां 810,000 से अधिक मामले और 14,900 संक्रमितों की मौत हो गई।

टोक्यो में गुरुवार को पहुंच रहे इंटरनेशन ओलंपिक कमिटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक (president Thomas Bach) यहां होने वाली वार्ता की अध्यक्षता करेंगे। जापान पहुंचने के बाद थॉमस तीन दिनों के लिए टोक्यो स्थित IOC के फाइव स्टार होटल में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद वे हिरोशिमा जाएंगे जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कुछ लाइफस्टाइल डिसीज में केवल आजीवन दवा लेना ही एक मात्र विकल्प नहीं: डॉ रोहित साने

कुछ लाइफस्टाइल डिसीज में केवल आजीवन दवा लेना ही एक मात्र विकल्प नहीं: डॉ रोहित साने

रंजीव ठाकुर August 22 2022 59357

भारत में भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। आयुर्

कोविड-19 टीका: निजी अस्पताल निर्माताओं से सीधे खरीद सकेंगें वैक्सीन।

कोविड-19 टीका: निजी अस्पताल निर्माताओं से सीधे खरीद सकेंगें वैक्सीन।

हे.जा.स. June 09 2021 29297

नए एसओपी के अनुसार, निर्मित कुल टीकों का 75 प्रतिशत केंद्र द्वारा खरीदा जाएगा, जबकि 25 प्रतिशत निजी

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

रंजीव ठाकुर August 19 2022 101158

शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चली लेकिन इम

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु कल्याण मंत्री ने सीएचसी माल और मलिहाबाद का किया निरीक्षण |

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2021 28629

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर माह की नौ तारीख़ को आयोजित होने वाले पीएमएसएमए का उद्देश्य सभी गर्भवतिय

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

हज हाउस में 255 बिस्तरों का कोविड अस्पताल खुला।

रंजीव ठाकुर May 12 2021 25008

एचएएल-यूपी कोविड अस्पताल के सभी 255 बेड ऑक्सीजन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। 130 बेड ऑक्सीजन से लैस हैं

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 26945

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

टीबी मुक्त भारत अभियान में शामिल हुए यूपी के हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर्स

रंजीव ठाकुर August 23 2022 34995

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर अब प्रदेश क

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी नहीं कम हो रही मरीजों की समस्याएं, अस्पतालों में जगह नहीं

श्वेता सिंह September 19 2022 26926

मरीजों का कहना है कि वायरल के बाद कुछ भी खाने पर पेट में दर्द हो जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए लाइन ल

खराब जीवनशैली और खानपान कर किडनी बेकार- डॉ सिद्धार्थ

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 23240

डायबिटीज और उच्च रक्तचाप गुर्दे के लिए बहुत घातक होता है। पथरी का मुख्य कारण खानपान तथा लाइफस्टाइल म

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

भारत बायोटेक बनाएगी कोविड-19 के खिलाफ नाक का टीका।

हे.जा.स. January 28 2021 19911

नाक के टीके को कोवाक्सिन सहित किसी भी इंजेक्शन कोविड-19 वैक्सीन से बेहतर करार दिया है और कहा कि नाक

Login Panel