देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नेशनल चेस्ट समिट 15 को लखनऊ में जुटेंगे देश के प्रख्यात चिकित्सक 

पद्मश्री प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी गई 50 वर्षों की समर्पित और शानदार सेवा के पूर्ण होने के उपलक्ष्य और उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार 26 से सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन करने के लिए 15 नवम्बर को लखनऊ में नेशनल चेस्ट समिट-26 का आयोजन किया जा रहा है। पल्मोनरी केयर को लेकर हो रहे नवीनतम शोधों को साझा करेंगे नेशनल समिट में चेस्ट केयर रिसर्च सोसाइटी द्वारा पहली बार प्रो. राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की जाएगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 14 2026 Updated: November 14 2026 11:19
0 42
नेशनल चेस्ट समिट 15 को लखनऊ में जुटेंगे देश के प्रख्यात चिकित्सक  press conference by Padma Shri Dr. Rajendra Prasad

लखनऊ। पद्मश्री प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी गई 50 वर्षों की समर्पित और शानदार सेवा के पूर्ण होने के उपलक्ष्य और उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार 26 से सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन करने के लिए 15 नवम्बर को लखनऊ में नेशनल चेस्ट समिट-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी प्रो. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि इस समिट में देश के करीब 300 प्रख्यात चिकित्सक भाग लेंगे। इसके अलावा विदेशों से भी कई प्रमुख चिकित्सक ऑनलाइन समिट से जुड़ेंगे और पल्मोनरी केयर को लेकर हो रहे नवीनतम शोधों को साझा करेंगे। उन्होंने बताया समिट में भाग लेने के लिए अब तक करीब 226 लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

नेशनल चेस्ट समिट का आयोजन चेस्ट केयर एंड रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (इंडिया) के उत्तर प्रदेश राज्य चैप्टर उत्तर प्रदेश ट्यूबरक्लोसिस एसो इंडियन कैंसर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश शाखा) और एराज लखनऊ मेडिकल एंड हॉस्पिटल, एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ के श्वसन चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे तथा विशिष्ट अतिथि केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल एकेडमी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिगम्बर बेहरा करेंगे। पत्रकार वार्ता को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के अलावा डॉ. टी. पी. सिंह, डॉ. रचित शर्मा, डॉ. निखिल गुप्ता और डॉ. हर्षिता रानी ने संबोधित किया।

नेशनल समिट में चेस्ट केयर रिसर्च सोसाइटी द्वारा पहली बार प्रो. राजेन्द्र प्रसाद चेस्ट एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की जाएगी। यह पुरस्कार श्वसन चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार समिट के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रो वी के जैन पूर्व विभागाध्यक्ष श्वसन चिकित्सा विभाग एसपी. मेडिकल कालेज बीकानेर को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. वी. के. जैन आज की उन्नत तकनीक के युग में श्वसन चिकित्सा में क्लिनिकल अप्रोच की प्रासंगिकता पर अपना व्याख्यान देंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

ग्लोइंग स्किन के लिए इस प्रकार इस्तेमाल करें अनार का छिलका

लेख विभाग October 23 2022 95752

अनार के छिलकों को देखकर तो कल्पना ही नहीं की जा सकती कि उन्हें कभी चेहरे पर लगाया जाए। आपको ताज्जुब

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31282

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

स्कूलों नहीं, अब समुदाय में होगी फाइलेरिया की सैपलिंग।

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2021 32338

लिम्फेटिक फाइलेरिया का संक्रमण आंकने के लिए अभी तक छात्र-छात्राओं का सैंपल उनके शैक्षणिक संस्थान में

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

पाकिस्तान में जानलेवा हुआ कांगो वायरस

हे.जा.स. May 08 2023 43786

स्वास्थ्य संसदीय सचिव कासिम सिराज सूमरो ने कहा कि रोगी के नमूने लेकर उसे आगा खान विश्वविद्यालय अस्पत

भारत में कोरोना के इन नए-नए वैरिएंट ने फैलाई दहशत

भारत में कोरोना के इन नए-नए वैरिएंट ने फैलाई दहशत

विशेष संवाददाता January 10 2023 26748

रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना के 3 वैरिएंट्स के मामले देखे जा रहे हैं, इन तीनों की संक

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

बदायूं में एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी

आरती तिवारी June 27 2023 30049

बदायूं जिले में संचालित 102 एम्बुलेंस एक नन्हे से बच्चे ने जन्म लेकर एक परिवार मे खुशी का माहौल बना

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31725

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

चेहरे पर चमक लाकर आकर्षक बनाने के लिए अपनाएँ ये उपाय 

आयशा खातून December 05 2022 141617

खूबसूरत चेहरा आज हर लड़की की ख्वाहिश हैl अपने चेहरे पर चमक लाने के उपाय के लिए घर और किचन में कई ऐसी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड डेथ के मामले बढ़ने पर जताई चिंता, इन दो कारणों को बताया जिम्मेदार

हे.जा.स. August 28 2022 29559

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम ने भी बयान दिया था कि कोरोना वायरस का खतर

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28462

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

Login Panel