देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

एक ओर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विश्वविद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुलाधिपति एवं राज्यपाल द्वारा 15 अक्टूबर-26 को भर्ती प्रक्रिया को बिना अनावश्यक देरी के समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, 22 अक्टूबर को आयोजित कार्यपरिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की विशेष बैठक के कार्यवृत्त में भी नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दर्ज हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 17 2026 Updated: November 17 2026 17:37
0 70
केजीएमयू में 240 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन 240 selected candidates at KGMU memorandum submitted to the Registrar

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ में वर्ष 2024 की गैर-शिक्षण (नॉन-टीचिंग/टेक्निकल) भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 240 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रार से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर जॉइनिंग कराने की मांग की। अभ्यर्थियों के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 320 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से अब तक केवल 80 अभ्यर्थियों को ही जॉइनिंग दी गई है, जबकि शेष अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) को लगभग एक वर्ष तथा दूसरे चरण के दो बार हुए दस्तावेज सत्यापन को भी छह से सात माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विश्वविद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि कुलाधिपति एवं राज्यपाल द्वारा 15 अक्टूबर-26 को भर्ती प्रक्रिया को बिना अनावश्यक देरी के समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, 22 अक्टूबर को आयोजित कार्यपरिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की विशेष बैठक के कार्यवृत्त में भी नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दर्ज हैं। इस संबंध में 26 अक्टूबर को जारी कार्यवृत्त के बिंदु संख्या 3 (पृष्ठ 11-12) का भी अभ्यर्थियों ने हवाला दिया। 


उनका कहना है कि विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह की ओर से जल्द जॉइनिंग का आश्वासन बार बार दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे इस मामले में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल तथा केजीएमयू प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद रजिस्ट्रार कार्यालय से मिलने वाली जानकारी में लगातार विरोधाभास बना हुआ है।  अभ्यर्थियों के अनुसार कभी एक हफ्ते में प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जाती है, तो कभी इसमें पांच से छह माह लगने की संभावना जताई जाती है।

इस अनिश्चितता के कारण चयनित युवाओं को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभ्यर्थियों ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में अपनी पूर्व नौकरी तक छोड़ दी है। अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि राज्यपाल के निर्देशों एवं कार्यपरिषद के निर्णय का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करने और जॉइनिंग की निश्चित तिथि सार्वजनिक की जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42697

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार को लेकर नगर निगम ने बनाई कार्ययोजना

रंजीव ठाकुर June 30 2022 29243

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में फिर बढे कोरोना संक्रमण के मामले, 52 लोग कोरोना पॉजिटिव

हुज़ैफ़ा अबरार June 10 2022 28190

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। वायरस

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट को बेअसर करने वाली एंटीबॉडी दवा की क्षमता में भारी गिरावट दर्ज

एस. के. राणा February 24 2022 22797

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबवैरिएंट BA.2 को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। नेचर

गठिया एक गंभीर महामारी।

गठिया एक गंभीर महामारी।

लेख विभाग January 15 2021 20975

आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28957

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

लंपी वायरस ने फिर दी दस्तक

हे.जा.स. May 13 2023 36636

बीते 4 दिनों में 3131 ज्यादा लंपी वायरस के मामले दर्ज किए गए। लंपी वायरस इतनी तेजी से फैलता है की एक

दिल्ली में दिवाली पर प्रदूषण: नये आंकड़ों से भारी वृद्धि का खुलासा, कई जगह का डेटा अब भी अनुपलब्ध

दिल्ली में दिवाली पर प्रदूषण: नये आंकड़ों से भारी वृद्धि का खुलासा, कई जगह का डेटा अब भी अनुपलब्ध

एस. के. राणा November 10 2026 938

राजधानी में दिवाली के अगले दिन प्रदूषण का ‘ट्रिपल अटैक’ देखने को मिला। सोमवार सुबह दिल्ली घने कोहरे

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 76487

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

दिमागी बुखार व वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने में उत्तर प्रदेश रहा अव्वल। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 10 2021 34437

प्रदेश में इस वर्ष 1 जनवरी से 1 फरवरी में डेंगू, इन्फ्लुएन्जा एचएन, चिकनगुनिया, कालाजार तथा मलेरिया

Login Panel