देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देने की व्यवस्था करें:सरकारी स्कूल:प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य शिक्षा को विद्यालयों की नियमित गतिविधियों में शामिल किया जाए, ताकि छात्राओं को पहली माहवारी से पहले ही इससे जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके। प्रमुख सचिव ने सोमवार को एनेक्सी भवन में राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों में छात्राओं को उनकी उम्र के अनुरूप माहवारी चक्र व्यक्तिगत स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों की जानकारी दी जाए।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 16 2026 Updated: November 16 2026 23:58
0 91
छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन देने की व्यवस्था करें:सरकारी स्कूल:प्रमुख सचिव V. Hekali Zhimomi, Principal Secretary of the Department of Medical Health and Family Welfare

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा स्वास्थ्य शिक्षा को विद्यालयों की नियमित गतिविधियों में शामिल किया जाए, ताकि छात्राओं को पहली माहवारी से पहले ही इससे जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके। प्रमुख सचिव ने सोमवार को एनेक्सी भवन में राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों में छात्राओं को उनकी उम्र के अनुरूप माहवारी चक्र व्यक्तिगत स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों की जानकारी दी जाए।

शहरों और गांवों में सुरक्षित निस्तारण पर जोर
बैठक में इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव ने नगर विकास और पंचायती राज विभागों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी से जुड़े कचरे के प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्वास्थ्य शिक्षा, स्वच्छता, पोषण और सुरक्षित निस्तारण के लिए मिलकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक परिवार कल्याण और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के महानिदेशक समेत शिक्षा महिला एवं बाल विकास नगर विकास और पंचायती राज विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

सत्रों में संतुलित आहार एनीमिया की रोकथाम और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं व परामर्श कहां मिलेंगे, इसकी जानकारी भी शामिल की जाए। प्रमुख सचिव ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और इस विषय पर बातचीत में होने वाले संकोच को दूर करने के लिए स्कूलों और समुदायों में जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए डिजिटल और सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

कोरोनरोधी टीके के दोनों डोज़ लेने वालों की संख्या, एक डोज़ लेने वालों से आगे निकली।

एस. के. राणा November 17 2021 31790

देश में पहली बार पूरी तरह से टीकाकरण (vaccine ) करवाने वालों की संख्या आंशिक रूप से टीकाकरण करवाने व

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

हुज़ैफ़ा अबरार August 25 2026 1043

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

मरीजों के इलाज के लिए करें उचित व्यवस्था- सीएम योगी

आरती तिवारी March 17 2023 28719

सीएम योगी ने कहा है कि, स्वास्थ्य विभाग इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का प

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

विश्व हेपेटाइटिस डे पर वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यशाला और नि:शुल्क जाँच शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर July 28 2022 34359

विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर राजधानी के वेलसन मेडीसिटी हॉस्पिटल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक। 

रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू ने शुरू की पोस्ट कोविड क्लीनिक। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2021 31631

वर्तमान में पोस्ट कोविड मरीजों को कई जगह भटकना पड़ रहा है। मरीजों को उचित इलाज मिल सके, इसका संयुक्त

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित
टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

टीबी के खिलाफ अभियान, यूपी में मिले 3959 मरीज

आरती तिवारी July 05 2023 34095

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया कि 21 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 3959 टीबी मरीज

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

इस तरह करें कर्ली बालों की देखभाल

आरती तिवारी September 01 2022 38013

स्मार्ट और डिफरेंट लुक पाने के लिए ज्यादातर लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल ट्राई करना पसंद करते हैं। वहीं घ

निजी अस्पतालों में टीकाकरण की मनमानी प्रक्रिया पर कसेगा शिकंजा।

निजी अस्पतालों में टीकाकरण की मनमानी प्रक्रिया पर कसेगा शिकंजा।

हे.जा.स. March 06 2021 24347

जानकारी के मुताबिक़ निजी अस्पताल वैक्सीन लगाने के टाइम-टेबल के बारे में पहले से जानकारी नहीं दे रहे ह

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मिली जापान की भी मान्यता

रंजीव ठाकुर August 06 2022 31957

कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर भारत बायोटेक ने जानकारी दी कि जापान ने कोवैक्सीन की बूस्टर डोज को म

Login Panel