










































131,000 individuals who initially refused the medication were persuaded to take it
लखनऊ। प्रदेश के 16 जनपदों के 53 ब्लाक में चल रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के पहले सप्ताह में 23.33 लाख पात्र लोगों ने आगे आकर फाइलेरिया रोधी दवा खा ली है। बचे 98.67 लाख लोगों को सात दिसंबर तक दवा खानी है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हेकाली झिमोमी ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अपर निदेशक से जिम्मेदार मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश यह भी दिया गया है कि सभी सीएमओ व खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) नियमित तौर पर क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करवाएं कि स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रही हैं।
19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले एमडीए अभियान में इस बार 1.22 करोड़ पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य है। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 19 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने में सफलता मिली है। बहुत से जागरूक लोग खुद आगे आकर फाइलेरियारोधी दवा खा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीमें भी अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सीतापुर व उन्नाव में क्षेत्र भ्रमण कर चुकी हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के सीनियर सीएमओ डॉ सुदर्शन मण्डल के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम ने हरदोई के अहरोरी, बिलग्राम व कोथावां ब्लॉक में भ्रमण किया और फील्ड में मौजूद स्वास्थ्य टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. ए.के. चौधरी ने बताया कि उन्नाव सीतापुर गोण्डा शाहजहांपुर खीरी कन्नौज व फर्रुखाबाद में दवा सेवन का प्रतिशत प्रदेश के औसत से कम होने पर स्थानीय अधिकारियों को गति पकड़ने के निर्देश जारी किए हैं। सभी सीएमओ बीडीओ व जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) को रोजाना किसी न किसी क्षेत्र का भ्रमण करने को कहा गया है ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर भ्रमण कर लोगों को दवा खिला रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अभी तक 2.74 लाख लोगों ने दवा खाने से इनकार किया।
इनमें से 48 फीसदी लोगों यानि 1.31 लाख लोगों को समझा-बुझाकर दवा खिला दी गई। इसके अलावा 76,801 नेवर टेकन (कभी न दवा खाने वाले) लोग रिपोर्ट किए गए। सबसे ज्यादा कानपुर के चौबेपुर ब्लाक (13%), फतेहपुर के अमौली ब्लाक (10%) कानपुर देहात के डेरापुर (9%) और फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लाक (7%) में नेवर टेकन मामले पाए गए। राज्य फाइलेरिया अधिकारी ने प्रधानों शिक्षकों धर्मगुरुओं व समाज के अन्य प्रभावशाली लोगों को इन लोगों को समझाने में मदद लेने के निर्देश दिए।
• प्रमुख सचिव का कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों के सीएमओ से जवाब तलब करने के अपर निदेशक को निर्देश
• अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय टीम ने हरदोई सीतापुर उन्नाव में परखा अभियान की हकीकत
• अभियान के दौरान 1.31 लाख इनकार करने वाले लोगों को समझा-बुझाकर खिलाई दवा
• 77 हजार नेवर टेकन चिंहित प्रधानों शिक्षकों धर्मगुरुओं व प्रभावशाली लोगों के माध्यम से समझाने की कवायद







हुज़ैफ़ा अबरार November 23 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 399
हुज़ैफ़ा अबरार November 22 2026 0 357
हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2026 0 301
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 2401
लेख विभाग November 09 2026 0 1512
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1477
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1428
सौंदर्या राय November 12 2026 0 1288
हुज़ैफ़ा अबरार November 16 2026 0 1225
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1190
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 11606
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7903
एस. के. राणा February 01 2026 0 7574
एस. के. राणा January 20 2026 0 7259
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6860
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6496
एस. के. राणा January 13 2026 0 6041
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35629
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43433
सौंदर्या राय February 25 2022 0 80044
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34572
admin January 15 2022 0 36422
सौंदर्या राय September 02 2021 0 62474
चिंता और डिप्रेशन से कई लोगों की नींद हराम हो जाती है। इसके अलावा, माइग्रेन, गाउट और अर्थराइटिस जैस
अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए
नए अस्पताल में 100 बेड का पुरुष और 100 बेड का महिला अस्पताल बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएमओ को पा
यूपी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2022 से लेकर अब तक प्रदेश में डेंगू के कुल 7,134 मर
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की यह पहल सुलभ दक्षता आधारित चिकित्सा शिक्षा संस्थागत सहयोग और नवा
पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ
पॉजिटिव पाए गए मरीज जिन इलाके में गए हैं, वहां के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।
इस अभियान के तहत ओडोमॉस 70 शहरों के 20 लाख लोगों तक पहुंचेगा और उन्हें डेंगु और मलेरिया के बारे में
कोडीन सिरप बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह केवल खाँसी दबाने वाली दवा नहीं है, बल्कि एक ओपिओइड (O
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि सांस के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत अधिक पड़ती है। ऐसे में

COMMENTS