देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सर्दियों में प्रदूषण से फेफड़ों के स्वास्थ्य को खतरा: डॉ. एके सिंह

विशेषज्ञों ने लोगों को खासकर अस्थमा COPD और सांस सम्बन्धी अन्य बीमारियों वाले लोगों को सर्दियों में प्रदूषण में बाहर कम निकलने घर के अंदर हवा की गुणवत्ता अच्छी बनाए रखने और बताए गए इलाज को अपनाने की सलाह दी है। ठंडा तापमान स्थिर मौसम और बढ़ा हुआ पार्टिकुलेट प्रदूषण मौजूदा सांस की समस्याओं को और गंभीर कर सकता है। इस वजह से कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बचाव का ध्यान रखना खास तौर पर ज़रूरी हो जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 26 2026 Updated: November 26 2026 15:44
0 84
सर्दियों में प्रदूषण से फेफड़ों के स्वास्थ्य को खतरा:  डॉ. एके सिंह Dr. A.K. Singh Director of Pulmonary and Critical Care at Regency Health

कानपुर। सर्दियों के आने और वायु प्रदूषण के बढ़ने से सेहत के लिए चिंता बढ़ गयी है ऐसे में रीजेंसी हेल्थ कानपुर लोगों से अपनी सांस सम्बन्धी स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतने की अपील कर रहा है, खासकर उन लोगों से जिन्हें अस्थमा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों की अन्य बीमारियों हैं। ठंडा तापमान स्थिर मौसम और बढ़ा हुआ पार्टिकुलेट प्रदूषण मौजूदा सांस की समस्याओं को और गंभीर कर सकता है। इस वजह से कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बचाव का ध्यान रखना खास तौर पर ज़रूरी हो जाता है।

सर्दियों में सांस सम्बन्धी देखभाल के महत्व पर ज़ोर देते हुए रीजेंसी हेल्थ कानपुर के पल्मोनरी और क्रिटिकल केयर के डायरेक्टर डॉ. एके सिंह ने कहा अस्थमा और COPD से पीड़ित लोग हवा में मौजूद प्रदूषण के बारीक कणों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। इनके संपर्क में आने से फेफड़ों और सांस की नलियों में पहले से मौजूद सूजन और ज्यादा हो सकती है। इस वजह से सांस लेने में परेशानी और बढ़ सकती है। सर्दियों में यह समझना जरूरी है कि सांस लेने में होने वाली परेशानी सामान्य मौसमी समस्या है या फेफड़ों की किसी पुरानी बीमारी के बिगड़ने का संकेत है। मरीज़ों को अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज और देखभाल का प्लान अपनाना चाहिए। साथ ही समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए। समय पर जांच और सही इलाज से सांस की समस्याओं को गंभीर होने से रोकने और बीमारी को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

वायु प्रदूषण सांस की नली में जलन पैदा कर सकता है, और सूजन बढ़ा सकता है। इसके अलावा अगर किसी को पहले से फेफड़ों की बीमारी है तो उनमे लक्षण और खराब कर सकता है। फाइन पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5) और कोर्स पार्टिकुलेट मैटर (PM10) के संपर्क में आने से खांसी, घरघराहट सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या हो सकती है, खासकर अस्थमा और COPD वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है। फाइन पार्टिकल्स फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं और कुछ मामलों में ब्लडस्ट्रीम में भी जा सकते हैं। सर्दियों में प्रदूषक हवा में आसानी से नहीं फैल पाते और ज़मीन के पास ही जमा हो जाते हैं। इससे लोगों के प्रदूषित हवा के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है।

प्रदूषण के कणों के संपर्क को कम करने के लिए लोगों को बाहर की गतिविधियों की योजना बनाने से पहले रोज़ाना एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चेक करना चाहिए। खराब या बहुत खराब हवा की गुणवत्ता के समय लोगों को खासकर जिन्हें पहले से सांस की कोई बीमारी है, उन्हें ज़्यादा देर तक बाहर रहने और व्यस्त सड़कों, कंस्ट्रक्शन साइट और इंडस्ट्रियल एरिया के पास दौड़ने या एक्सरसाइज़ करने जैसी ज्यादा म्हणत की गतिविधि से बचना चाहिए। जब बाहर निकलना ज़रूरी हो, तो ठीक से फिट आने वाला N95 रेस्पिरेटर मास्क प्रदूषकों (पार्टिकुलेट मैटर) के संपर्क को कम करने में मदद कर सकता है, हालांकि यह मास्क सभी गैसीय पॉल्यूटेंट को फ़िल्टर नहीं करता है। बच्चों, बुज़ुर्गों और फेफड़ों की क्रोनिक बीमारियों वाले लोगों को ज़्यादा प्रदूषण के समय ज़्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता पर भी काम करने की ज़रूरत है, क्योंकि घरों के अंदर प्रदूषक जमा हो सकते हैं। लोगों को घर के अंदर स्मोकिंग करने, अगरबत्ती या मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाने और खाना पकाने और हीटिंग के लिए लकड़ी या कोयले जैसे सॉलिड फ्यूल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जब बाहर बहुत ज़्यादा पॉल्यूटेशन हो, तो खिड़कियां बंद रखना, जहां हो सके HEPA-फिल्टर्ड एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना और जब बाहर की हवा की गुणवत्ता बेहतर हो तो अंदर की जगहों को हवादार रखना, इससे प्रदूषक के संपर्क को कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित सफाई और गीले पोछे से भी धूल के जमाव को कम किया जा सकता है।

अस्थमा COPD और सांस सम्बन्धी अन्य क्रोनिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अपनी बताई दवा लेते रहना चाहिए और अपने डॉक्टर के ट्रीटमेंट प्लान का पालन करना चाहिए। इनहेलर इस्तेमाल करने वाले मरीज़ों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता हो और अपनी बताई गई आराम देने वाली दवा आसानी से मिल सके। लगातार खांसी, ज़्यादा बलगम बनना घरघराहट या सांस फूलने की समस्या बढ़ने पर मेडिकल जांच की ज़रूरत होती है। सांस लेने में बहुत ज़्यादा दिक्कत सीने में दर्द भ्रम या होंठों का रंग नीला पड़ने पर तुरंत मेडिकल मदद की ज़रूरत होती है। रीजेंसी हेल्थ कानपुर लोगों को बदलती वायु गुणवत्ता की स्थिति के बारे में जानकारी रखने और सर्दियों में अपनी सांस की सेहत को बचाने के लिए बचाव के उपाय करने के लिए बढ़ावा देता है। प्रदूषकों के संपर्क में कम आना, घर के अंदर हवा की गुणवत्ता बनाए रखना इलाज का पालन करना और समय पर मेडिकल देखभाल लेने से लोगों को सांस सम्बन्धी बीमारियों का उपचार करने और जटिलताओं का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 36012

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

जल्द शुरू हो सकती है प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा

विशेष संवाददाता March 28 2023 32052

हेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

डायबिटीज और मोटापे के उपचार में इस्तेमाल हो रही दवा, कोरोना के गंभीर खतरे से बचा सकती है: शोध

लेख विभाग September 30 2021 23319

अध्ययन के अनुसार, कोरोना की चपेट में आने से छह माह पहले से इस दवा का उपयोग करने वाले टाइप-2 डायबिटीज

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

H3N2 इन्फ्लूएंजा कोरोना की तरह खतरनाक, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी ?

हे.जा.स. March 10 2023 29461

वैसे तो इन्फ्लूएंजा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है लेकिन इससे सबसे ज्यादा खतरा गर

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

शरीर के लिए भोजन और पानी जितना ही जरूरी है विटामिन ए

श्वेता सिंह November 20 2022 43361

शरीर में विटामिन ए की कमी न हो इसके लिए विटामिन ए वाले फूड का चयन करना जरूरी होती है। डाइट में ऐसे फ

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 1155

होम्योपैथी के पीछे का विज्ञान: एपिजेनेटिक्स पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के वक्ता डॉ नितिन के.

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30844

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को

इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को

लेख विभाग April 05 2022 39552

चाकलेट, फास्टफूड, जंक फूड, दूध आदि का सेवन करने के बाद सही तरीके से ब्रश न करना, कुल्ला नही करना, मस

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

6,500 दवा फैक्टरियां डब्ल्यूएचओ के मानक पर खरी नहीं

एस. के. राणा August 03 2023 37940

देश में 10,500 दवा फैक्टरियों में 8,500 फैक्टरियां के पास यह प्रमाणपत्र एमएसएमई श्रेणी के तहत आती है

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

परिवार नियोजन में बड़ा नवाचार: ‘सब-क्यूटेनियस अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प

हुज़ैफ़ा अबरार April 03 2026 1323

अंतरा–एससी एक प्री-फिल्ड, सिंगल-डोज गर्भनिरोधक इंजेक्शन है, जो एक बार लेने पर तीन माह तक प्रभावी सुर

Login Panel