देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को

चाकलेट, फास्टफूड, जंक फूड, दूध आदि का सेवन करने के बाद सही तरीके से ब्रश न करना, कुल्ला नही करना, मसूड़ों-दांतों में कई किस्म की बीमारियां पैदा करता है। खाने के बाद कुल्ला या हल्के हाथों से ब्रश करना बेहद जरूरी है।

लेख विभाग
April 05 2022 Updated: April 05 2022 23:10
0 39181
इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को दांत का दर्द-प्रतीकात्मक तस्वीर

अक्सर आपने देखा होगा कि आपका बच्चा खेल रहा है, खा रहा है और अचानक वह तेज आवाज में रोने लगता है। गाल पर हाथ रख कर जब वह रोता है तब आपको यह बात समझ में आती है कि बच्चे के दांत में दर्द है। कुछ लोग अपने पांच-साल साल के बच्चों को किसी फार्मासिस्ट (pharmacist) की दुकान से पेन किलर (Pain Killer) लाकर खिला देते हैं। जो समझदार गार्जियन होते हैं, वह बच्चे को दांतों के डाक्टर (Dentist)के पास ले जाते हैं। पेन किलर खिला देना कहीं से उचित नहीं। वह भी बिना डाक्टर को दिखाए। आज हम समझेंगे कि बच्चे को दांत में दर्द होता क्यों है और अगर यह दर्द हो रहा है तो उससे निजात कैसे पाएं...हां, दर्द को नजरंदाज (Ignore) नहीं करना चाहिए।

दांत में दर्द क्यों  (Why toothache)

5 से 7 साल के बच्चे चाकलेट खाते हैं। दूध पीते हैं। जंक फूड खाते हैं। ये सब खाने-पीने में बहुत दिक्कत नहीं, अगर एक सीमा में खाएं लेकिन बहुधा बच्चे रात में कुल्ला किये बगैर सो जाते हैं। यहीं बैक्टीरिया उनकी दांतों (teeth) पर हमला करता है जिससे उन्हें तकलीफ होती है। ये बैक्टीरिया (bacteria) उनके मसूड़ों और दांतों पर कैविटी (Cavity) के रूप में हमला करता है। इससे दांत और मसूड़े तक खराब हो जाते हैं। तो, यह जरूरी है कि बच्चा जब भी सोए, उसके पहले माता-पिता उसे कुल्ला करवा दें या संभव हो तो हल्के हाथ से एक बार ब्रश जरूर करवा दें। इससे दांतों में सड़न नहीं होगी।

सेंसिटिव दांत (Sensitive teeth)

कुछ बच्चों को दांत में सेंसिटिविटी की समस्या हो जाती है। उन्हें दांतों में झनझनाहट होती है। वह कुछ भी गरम या ठंडा खाना चाहें तो उन्हें काफी दर्द होता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि संभव है कि बच्चा खेलते-खेलते कभी मुंह के बल गिर गया हो और उसकी दांतों में चोट लग गई हो। जोर से ब्रश करने पर, लगातार ब्रश करने पर भी यह समस्या हो सकती है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा इस परेशानी से बचा रहे तो जरूरी है कि उसे नर्म ब्रश (soft brush) दें। अगर बच्चे की दांत में सड़न है तो उसे निकलवा दें।

मसूड़ों की बीमारी (Gum disease)

मसूड़ों की बीमारी उन्हें हो सकती है, जो खाने के बाद सही तरीके से मुंह साफ नहीं करते। कुल्ला नहीं करते। अमूमन मसूड़ों में कोई बीमारी तब शुरू होती है, जब दांतों में प्लाक (plaque) बनने लगता है। इस प्लाक में बैक्टीरिया जमा हो जाने की वजह से संक्रमण हो जाता है। जिससे मसूड़ों में सूजन आ सकती है। ऐसी हालत में आपको बच्चे को किसी बढ़िया डेंटिस्ट से चेक करवाना चाहिए।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33121

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण।

नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण।

एस. के. राणा May 18 2021 33038

देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिश

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल मालिकों ने सरकार से होटलो और हवाई अड्डों से धूम्रपान कक्षों को हटाने की मांग की

हे.जा.स. March 10 2022 39563

धूम्रपान निषेध दिवस पर डॉक्टरों, कैंसर पीड़ितों और होटल चलाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार से होटलों,

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32690

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

Menopausal hormone therapy and dementia

Menopausal hormone therapy and dementia

British Medical Journal July 09 2023 76252

Menopausal hormone therapy was positively associated with development of all cause dementia and Alzh

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

सीनियॉरिटी ने लॉन्च किया एप आधारित सोशल प्लेटफॉर्म।

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2021 31968

इस एप्‍प पर प्रासंगिक कंटेंट जोड़ते रहेंगे। आने वाले कुछ महीनों में इस एप्‍प को कई और दिलचस्‍प खूबिय

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

सीएम नीतीश ने किया मानसिक आरोग्यशाला का उद्घाटन

आरती तिवारी September 16 2022 36749

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के कोईलवर के इकलौती मानसिक आस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिप्टी

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

आगरा में डेंगू की जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले निजी लैब को जारी होगा नोटिस

श्वेता सिंह September 04 2022 25146

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी करीब 20 लैब ही जांच रिपोर्ट दे रहे हैं, जबकि 100 की रिपोर्ट आ

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 26 2021 19800

गर्भवती और धात्री को कोविड टीकाकरण की आवश्यकता और लाभ के बारे में परामर्श दिया जाए और टीकाकरण केंद्र

आईआईटी जोधपुर ने कोविड-19 वायरस के आरएनए में बदलाव को चिन्हित किया

आईआईटी जोधपुर ने कोविड-19 वायरस के आरएनए में बदलाव को चिन्हित किया

एस. के. राणा February 11 2022 31793

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर के अनुसंधानकर्ताओं ने जीनोम सिक्वेंसिंग सिद्धांत की मदद से कोविड

Login Panel