देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

दुनियाभर में भीषण गर्मी का कारण जलवायु परिवर्तन: वर्ल्ड वेदर एट्रिव्यूशन 

डब्ल्यूडब्ल्यूए ने 'यूके हीट वेव स्पेशल' पर शुक्रवार को अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उसमें कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में 10 गुना का इजाफा होने की संभावना है। विश्लेषण किए गए मॉडल बताते हैं कि आज की अपेक्षा पूर्व-औद्योगिक समय लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस ठंडा था। अब इसमें करीब दो डिग्री का इजाफा हो चुका है। 

हे.जा.स.
July 30 2022 Updated: July 30 2022 00:40
0 32822
दुनियाभर में भीषण गर्मी का कारण जलवायु परिवर्तन: वर्ल्ड वेदर एट्रिव्यूशन  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। यूरोप में बढ़ता तापमान असामान्य और गंभीर चिंता का विषय है। जिसको लेकर मौसम वैज्ञानिक चिंतित हैं। वर्ल्ड वेदर एट्रिव्यूशन नेटवर्क (World Weather Attribution Network) की एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व के लिए चेतावनी जारी की है। स्टडी में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन वैश्विक वायुमंडलीय परिसंचरण पैटर्न को प्रभावित कर रहा है, जिससे दुनिया भर भीषण गर्मी की चपेट में है। 


डब्ल्यूडब्ल्यूए ने 'यूके हीट वेव स्पेशल' पर शुक्रवार को अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया है। उसमें कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में 10 गुना का इजाफा होने की संभावना है। विश्लेषण किए गए मॉडल बताते हैं कि आज की अपेक्षा पूर्व-औद्योगिक समय (pre-industrial times) लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस ठंडा था। अब इसमें करीब दो डिग्री का इजाफा हो चुका है। 


स्टडी में कहा गया है कि औसत वैश्विक तापमान में वृद्धि वायुमंडलीय और वैश्विक परिसंचरण (global temperature) पैटर्न को बदल रही है। इस वर्ष भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया के अगल-अगल हिस्सों में हीट वेव की श्रृंखला शुरू हुई। जुलाई के मध्य में ब्रिटेन में अत्यधिक गर्मी महसूस की गई और अब अमेरिका में गर्मी चिंता का विषय बन रही है। 


डब्ल्यूडब्ल्यूए (WWA) की रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च अप्रैल के महीने में भारत और पाकिस्तान में भीषण गर्मी पड़ी। यह मानव जनित जलवायु परिवर्तन (climate change) के कारण 30 गुना अधिक थी। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को, हीट वेव (heat waves) ने ब्रिटेन के बड़े हिस्से को प्रभावित किया। यहां पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। 


यूरोप में 1911 के बाद सबसे शुष्क मानसून 
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की तरह ब्रिटेन में भी प्री-मानसून (pre-monsoon) सीजन बेहद शुष्क था और यह लंबे समय तक ऐसा ही रहा। जुलाई 1911, बाद से इस साल ब्रिटेन में सबसे शुष्क मानसून था। रिपोर्ट के अनुसार हाल के महीनों में पूरे महाद्वीपीय यूरोप में सूखे की स्थिति भी व्यापक है।


भीषण गर्मी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा 
यूरोप (Europe) में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल (Spain-Portugal) में बीते सात महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है। ब्रिटेन में बीते दिनों तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

हरदोई में बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी October 11 2022 32069

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 5 से 6 मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं पि

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

विशेष संवाददाता March 23 2023 24620

युवक ने जो पर्चा बनवाया था, उसमें उसने युवती का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाई थी। इस बीच युवती टॉ

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 33267

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर पर अभी कहना ठीक नहीं: आईसीएमआर  

एस. के. राणा June 11 2022 29112

अभी भी जिला स्तर पर जानकारी जुटाने और उसकी समीक्षा करने की जरूरत है। कुछ जिलों में कोरोना के बढ़ते म

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आनंद सिंह April 14 2022 34232

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान

राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, अलर्ट जारी

राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, अलर्ट जारी

एस. के. राणा October 04 2022 25367

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते में डेंगू के 412 मामले सामने आए। सितंबर के महीने में कुल 693 मामले सामने आ

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 8 महिने में वैक्सीन के 4 सैंपल फेल

हे.जा.स. May 06 2023 60886

कोरोना की वैक्सीन के आठ माह के भीतर चार सैंपल फेल हो चुके हैं। एक सैंपल वर्ष 2021 में फेल हो चुका है

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के भेंट चढ़े कोरोना के 52 टीके। 

रंजीव ठाकुर January 30 2021 28551

52 वायल जम गई थीं जिन्हें हटाकर दूसरी वैक्सीन मंगाई गई। वैक्सीन की खराबी की जांच के लिए दो सदस्यीय ज

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

वीएलसीसी ने मेकअप और ब्यूटी पर किया मेगा इवेंट।

हुज़ैफ़ा अबरार March 20 2021 31718

वीएलसीसी प्रोडक्ट इस्तेमाल पर महिलाओ को ब्यूटी टिप्स दिये गए तथा स्किन और ब्यूटी संबंधी समस्या का सम

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

लेख विभाग July 30 2022 31850

शोध में कहा गया है कि गंध या स्वाद महसूस न होने से जीवन की गुणवत्ता (quality of life) पर खराब असर पड

Login Panel