











































जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की अल्ट्रासेट टेबलेट
मेरठ। जहाँ एक ओर योगी सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है वहीँ दूसरी ओर मेरठ में नकली दवा का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लोग बड़े विश्वास के साथ मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते हैं जहाँ उनके भरोसे को लूटा जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी में नामी दवा कम्पनी की नकली दवाएं पकड़ी हैं।
मामला मेरठ (Meerut) के नौचंदी थाना क्षेत्र (Nauchandi) के शास्त्रीनगर का है जहां जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की नकली दवाईयां बेचने और खरीदने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा हैं। हैरानी की बात यह भी है कि पकड़ी गई नकली दवा पेन किलर है।
नकली दवा (fake pen killer) कारोबारियों के पकड़े जाने का मामला बड़ा दिलचस्प है। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को पता चला कि बुढ़ाना गेट खत्रियान चौक निवासी सचिन शर्मा का एनएएस कालेज के सामने यश मेडिकल स्टोर है जहाँ से नकली दवाईयां (counterfeit medicines) बेचीं जा रही हैं। पुष्टि करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने दुकान की घेराबंदी की।
दिन भर ताक में बैठे कंपनी के अधिकारियों को सफलता रात में मिली जब पुरानी मोहनपुरी निवासी राजेश स्वरूप ने अल्ट्रासेट दवाओं (Johnson & Johnson) के 75 डब्बों का आर्डर दिया और दवा की डिलेवरी शास्त्रीनगर के जी ब्लाक में करने को कहा। सचिन शर्मा अपने कर्मचारी के साथ दवाओं की डिलेवरी देने पहुंचा तो वहां पहले से कंपनी के मैनेजर अपनी टीम के साथ खड़े हुए थे। आरोपियों को घेरने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एसपी सिटी, पीयूष कुमार सिंह (SP City Meerut) ने बताया कि कंपनी के मैनेजर की शिकायत पुलिस ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की नकली दवाईयां (fake medicines) बेचने और खरीदने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से 75 डब्बे नकली दवाइयों के पकड़े गए है। दवाइयों की थोक में कीमत 17 हजार बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पूछताछ में सचिन शर्मा ने काफी समय से नकली दवाओं के कारोबार की हामी भरी है। पुलिस ने औषधि विभाग को मामले की सूचना दी और टीम (drug department) ने थाने पहुंचकर दवाओं के नमूने ले लिए है, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 210
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 595
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 588
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9996
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6125
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5740
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5712
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5684
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87554
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35771
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38741
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73729
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के 27 जिलों में कोई राजकीय या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में एप पर ही डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट और फीस भरी जा
यूरोपोल ने यूरोपियन यूनियन के सभी सदस्य देशों से अनुरोध किया है कि नकली COVID-19 परीक्षण से संबंधित
मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा
गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक
सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका
इस अस्पताल में 788 बेड होगा, जिसमें 100 इमरजेंसी बेड अलग से होंगे। यह हॉस्पिटल नर्सिंग और डेंटल कॉल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर तक चार और भारतीय कंपनियो
प्रो. ओमशंकर ने कहा कि एमएस पर गलत तरीके से कमेटियां बनवाए जाने का आरोप लगाया है। जिससे कायाकल्प मद
रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हडडी रोग विशेषज्ञों ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने के कारण

COMMENTS