देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ?

आधुनिक सनस्क्रीन से नियमित रूप से एसपीएफ 30+ या 50+ सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है। कंपनियों को वही एसपीएफ स्तर प्रदान करना चाहिए जिसका वे विज्ञापन (advertisment) कर रही हैं। लेकिन इस शोध से पता चलता है कि (आधुनिक मानकों के अनुसार) घटिया सनस्क्रीन भी दैनिक रूप से उपयोग करने पर महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती हैं।

सौंदर्या राय
December 05 2025 Updated: December 05 2025 18:30
0 6496
क्या आपका सनस्क्रीन लोशन दावों पर खरा है ? प्रतीकात्मक चित्र

ब्रिसबेन। पराबैंगनी किरणों से रक्षा के नाम ओर बिक रहे सनस्क्रीन लोशन त्वचा के हिस्सों की सुरक्षा कर पाने के दावें की कसौटी पर विफल रहें हैं। ऑस्ट्रेलिया में  ‘च्वाइस’ नामक एक संस्था के शोध में ऐसे परिणाम पाए गए हैं।  

‘च्वाइस’ (Choice) ने जून में की गई जांच में पाया गया कि ऑस्ट्रेलिया (Australia) की दुकानों में बिक रहे 16 उत्पाद अपने पैकेज पर लिखे गए एसपीएफ सुरक्षा स्तर के अनुसार सुरक्षा प्रदान नहीं कर पातें। ‘च्वाइस’ ऑस्ट्रेलिया में एक गैर-लाभकारी और स्वतंत्र उपभोक्ता संगठन है जो उत्पादों की जांच करता है। एसपीएफ सुरक्षा स्तर से आशय सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों (ultraviolet rays) से सुरक्षा के स्तर से है।

जुलाई में ‘थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन’ (Therapeutic Goods Administration) ने एक समीक्षा रिपोर्ट जारी की जिसमें सनस्क्रीन में कुछ रासायनिक अवयवों की मात्रा कम करने की सिफारिश की गई है। तब से कई अन्य सनस्क्रीन को या तो निर्माण संबंधी दोषों के कारण या खराब एसपीएफ सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण वापस ले लिया गया है या उनकी समीक्षा की जा रही है।

आधुनिक सनस्क्रीन से नियमित रूप से एसपीएफ 30+ या 50+ सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जाती है। कंपनियों को वही एसपीएफ स्तर प्रदान करना चाहिए जिसका वे विज्ञापन (advertisment) कर रही हैं। लेकिन इस शोध से पता चलता है कि (आधुनिक मानकों के अनुसार) घटिया सनस्क्रीन भी दैनिक रूप से उपयोग करने पर महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती हैं।

इन सब बातों ने हममें से कई लोगों को इस बात को लेकर असमंजस में डाल दिया है कि कौन से सनस्क्रीन सुरक्षित, प्रभावी और लेबल पर लिखे दावों के अनुसार काम करते हैं।

एसपीएफ के दावों का खरा उतरना सुनिश्चित करना - Ensuring SPF claims are met

ऑस्ट्रेलिया में टीजीए सनस्क्रीन में एसपीएफ से जुड़े आकलन को नियंत्रित करता है, लेकिन स्वयं परीक्षण नहीं करता। इसके बजाय कंपनियां खुद ही परीक्षण करती हैं या किसी अन्य कंपनी से ‘आउटसोर्स’ के आधार पर यह परीक्षण कराती हैं जो मानव त्वचा पर किया जाना चाहिए। इसके बाद कंपनी टीजीए को जांच के परिणाम से अवगत कराती है।

लेकिन जब ‘च्वाइस’ ने स्वतंत्र रूप से 20 ऑस्ट्रेलियाई सनस्क्रीन का परीक्षण किया, तो पाया कि 16 के लेबल पर किए गए एसपीएफ कारक संबंधी दावे को पूरा नहीं करते थे। टीजीए ने तब से लोगों को ‘वाइल्ड चाइल्ड’ (Wild Child) के बेस वाले 21 उत्पादों का उपयोग बंद करने की सिफारिश की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

हे.जा.स. March 05 2025 154367

इन्फ्लूएंजा टीकों (influenza vaccines) में निहित वायरसों का समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक है, ताकि ट

वन पर्यावरण मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

वन पर्यावरण मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 03 2022 36896

वन पर्यवारण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार औरैया दौरे

डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

डेल्टा वैरिएंट और टीकाकरण की धीमी गति के कारण तेज़ी से बढ़ रहा कोविड-19: डब्लूएचओ 

एस. के. राणा July 11 2021 35959

डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से पांच में कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अफ्रीका में मृत्यु दर प

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

सीएम योगी ने पैरालिसिस से पीड़ित मरीज को दिए दो लाख रुपये

अनिल सिंह October 27 2022 26054

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े न

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

विशेष संवाददाता March 06 2023 27810

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया है। यहां वार्ड में भ

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 36124

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

सहारा हॉस्पिटल में की गयी बढ़ी हुई पैरा थायराइड ग्रंथि की चुनौतीपूर्ण सर्जरी

सहारा हॉस्पिटल में की गयी बढ़ी हुई पैरा थायराइड ग्रंथि की चुनौतीपूर्ण सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 32357

डॉ प्रतीक ने देखने के बाद उनकी जांचें करवाई गई जिसमें पाया कि मरीज के खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

लेख विभाग July 25 2023 41931

इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

चीन में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के लिए स्टील्थ ओमिक्रॉन जिम्मेदार, जानिये क्या है ये

चीन में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के लिए स्टील्थ ओमिक्रॉन जिम्मेदार, जानिये क्या है ये

हे.जा.स. March 29 2022 29556

चीन में इस रिकॉर्ड कोविड के बढ़ते मामलों ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। एक वक्त ऐसा था जब चीन ने

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32264

राजधानी के केजीएमयू ने एक बार फिर स्वास्थ्य जगत में प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। ऐसा पहली बार हुआ है

Login Panel