देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजीकृत पद खाली पड़े हैं। कोविड से बाहर निकलने की कोशिशों को इससे बड़ा झटका लग सकता है।

हे.जा.स.
October 30 2021 Updated: October 30 2021 14:12
0 24616
नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन। प्रतीकात्मक

लंदन। ब्रिटेन में अस्पताल नर्सों की कमी से जूझ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को यूरोपीय यूनियन (ईयू) से आने वाले नर्सिंग स्टाफ के वापिस लौट जाने से जोड़ा जा रहा है। कोविड महामारी की शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान पर तालियां बजा रहे ब्रिटेन में अब चिंता है नर्सों की भयंकर कमी से उपजने वाली खराब स्थिति पर। 

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजीकृत पद खाली पड़े हैं। कोविड से बाहर निकलने की कोशिशों को इससे बड़ा झटका लग सकता है। इसका एक उदाहरण स्कॉटलैंड में देखने को मिला जहां कोविड के मद्देनजर नर्सों की जरूरत को पूरा करने के लिए हाल ही में सैन्यकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। 

सामान्य स्वास्थ्य विभाग हों या आपात सेवाएं, समूचे ब्रिटेन के ज्यादातर अस्पतालों में एक शिफ्ट के दौरान नर्सों की जरूरी संख्या को पूरा कर पाना एक चुनौती बन गया है। ऑक्सफोर्ड शहर के जॉन रैडक्लिफ अस्पताल में नवजात शिशु विभाग के डॉक्टर अमित गुप्ता ने बातचीत में बताया कि "बाकी ब्रिटेन की तरह हमारे यहां भी काफी दिक्कत है. हमारा अस्पताल कमी को पूरा करने के लिए ब्रिटेन के बाहर से नर्सिंग स्टाफ भर्ती कर रहा है।” नया नहीं है नर्सिंग संकट नर्सिंग का ये संकट नया नहीं है। पिछले कुछ सालों में ब्रिटेन में बार-बार इस बात की चर्चा होती रही है कि महामारी के दौरान नर्सों की कमी से निपटा नहीं गया तो नतीजे बुरे होंगे। 

पिछले साल संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी ने कहा था कि देश के स्वास्थ्य विभाग को खबर ही नहीं है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा एनएचएस में कितनी, कहां और किस तरह की विशेषज्ञता वाला नर्सिंग स्टाफ चाहिए। सरकार ने 2025 तक पचास हजार नर्सों की भर्ती का वादा किया था लेकिन समिति का कहना था कि इसके लिए किसी तरह का सरकारी प्लान है ही नहीं।

प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की सरकार पर स्वास्थ्य जरूरतों को लेकर लगातार दबाव बना हुआ है। एक तरफ कोविड की चुनौती बरकरार है तो दूसरी तरफ इन सर्दियों में फ्लू से पंद्रह हजार से साठ हजार मौतों का अनुमान लगाती एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज की चेतावनी। हालात इशारा करते हैं कि नर्सों की कमी आगे ज्यादा भयानक रूप ले सकती है। 

ब्रेक्जिट, कोविड और नर्सें पिछले दिनों लॉरी ड्राइवरों की कमी के चलते पेट्रोल की किल्लत और खाने-पीने के सामान की आमद पर हुए असर से ब्रेक्जिट के जमीनी असर की एक झलक दिखाई दी। ब्रेक्जिट के आम जीवन पर असर का एक और चिंताजनक उदाहरण नर्सों की कमी को भी कहा जा सकता है। 

ब्रिटेन में पेशेवर नर्सों की नियामक संस्था नर्सिंग ऐंड मिडवाइफरी काउंसिल के आंकड़े बताते हैं कि यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र से आकर ब्रिटेन में काम करने वाली नर्सों की संख्या में नब्बे फीसदी गिरावट आई है। काउंसिल रजिस्टर के मुताबिक मार्च 2016 तक ये संख्या 9,389 थी जो मार्च 2021 में गिरकर 810 तक पहुंच गई। ईयू नागरिकता रखने वाले नर्सिंग स्टाफ में गिरावट की तस्दीक हाउस ऑफ कॉमंस लाइब्रेरी के आंकड़े भी करते हैं जिसके मुताबिक जून 2016 में ईयू से नर्सों की संख्या कुल नर्सों का 7.4 प्रतिशत थी. मार्च 2021 में संख्या गिरकर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

दिक्कतें यहीं नहीं थमी। जुलाई 2020 में रॉयल कॉलेज ऑफ नर्सिंग (आरसीएन) के एक सर्वे में ये सामने आया कि महामारी के तनाव भरे अनुभव के बाद हर तीन में से एक नर्स ने एक साल के भीतर एनएचएस छोड़ देने की इच्छा जताई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

एक यूरोलॉजिस्ट कैसे आपकी मदद कर सकता है समझिये डॉ सरीन से

लेख विभाग April 06 2022 54336

आपके मूत्र रोग विशेषज्ञ को आपकी स्थिति को अच्छी तरह से समझने की आवश्यकता है। जैसा कि मूत्रविज्ञानी उ

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

डा. सूर्यकान्त को मिला एमएल मित्तल ओरेशन अवार्ड।

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2021 34005

यह पुरस्कार उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षण, अध्यापन एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोर

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में शून्य पर पहुंचा कोविड-19 संक्रमण।

उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में शून्य पर पहुंचा कोविड-19 संक्रमण।

हे.जा.स. February 08 2021 25538

लखनऊ में 18 नए मामले सामने आए, जबकि 406 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। लखनऊ में सक्रिय माम

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29288

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

अबुज़र शेख़ October 28 2022 37727

देश में प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है और यूपी आठवें स्थान पर लेकिन अगर बा

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22578

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 14 2022 30973

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हो

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

हे.जा.स. July 26 2021 26295

डॉक्टरों के संघों ने आरोप लगाया है कि रामदेव बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे। वे गलत तरीके स

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फल

आरती तिवारी September 22 2022 28520

पेट साफ न होने पर पूरे दिन बेचैनी बनी रहती है। लगातार यह परेशानी बने रहने पर मजबूरी वश फिर दवाइयों औ

Login Panel