देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,23,535 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है।

0 27233
कोविड-19: देश में नए संक्रमित और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,561 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,23,535 हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु (death) होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो 10 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल (Kerala) ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं।



देश में कोविड-19 (covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,23,535 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,541 की कमी आई है।



मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 5.44 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.88 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं महामारी (panademic) से मृत्युदर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण (vaccination) अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-रोधी टीकों की 207.47 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।



गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।



देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।



संक्रमण से जिन 39 लोगों की मृत्यु हुई, उनमें दिल्ली और कर्नाटक के छह-छह, महाराष्ट्र के पांच, पश्चिम बंगाल के चार, पंजाब और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन, गुजरात, सिक्किम और उत्तराखंड के दो-दो और असम, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लीवर फेलियर का 50 से 60 प्रतिशत कारण शराब का सेवन है: डॉ अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2026 2408

अपोलोमेडिक्स की व्यापक लिवर सेवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में हर उम्र के लोगों‌ के  साथ-सा

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

डॉ अभिषेक जैन से समझिये अल्सर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव

लेख विभाग March 03 2022 29684

लम्बे समय तक एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक दवाइयाँ, स्टेरॉयड की दवाइयाँ और सिगरेट-शराब के सेवन से भी अल

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया

विशेष संवाददाता June 20 2022 27525

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक ऐसे समय में जब हर देश को स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च महत्व देना चाहिए,

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 39110

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

श्वेता सिंह September 07 2022 35347

स्किन व्हाइटिंग में ये फेस पैक काफी कारगर है। ये पैक स्किन की सफाई तो करती ही है बल्कि ये हाइड्रेशन

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 131419

लखनऊ में,मरीज़ और उनकी देखभाल में जुटे लोग 08068065385 पर मिस्ड कॉल देकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लि

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

एस. के. राणा July 16 2021 25490

संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधि

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

जिन बच्चों को कोरोनारोधी टीका नही लगा वे ओमिक्रोन संक्रमण के चपेट में आ सकतें है: एम्स

एस. के. राणा January 14 2022 28212

बच्चों का गला और ऊपरी श्वसन तंत्र वयस्कों की तुलना में काफी छोटा होता है। ओमिक्रोन इसी हिस्से को सबस

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार

आरती तिवारी August 30 2022 33427

पुलिस ने महिला को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।पकड़ी गई महिला अपनी जनरल

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

अरली फर्टिलिटी टेस्ट पैरेंटहुड की संभावना बढ़ा सकते:नोवा

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 784

आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह

Login Panel