देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

लेख

कला से सीधे जुड़ा है स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ ने भी माना भारतीय दर्शन

भारतीय दर्शन में कलाओं का बड़ा महत्व है और स्वस्थ जीवन के लिए 16 कला सम्पूर्ण होने की बात कही जाती। भारत में प्राचीन समय से योग, नृत्य, गायन-वादन और चित्रकारी के वर्णन मिलते हैं जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जुड़े हुए है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एक ताज़ा रिपोर्ट जारी की है।

रंजीव ठाकुर
August 22 2022 Updated: August 22 2022 23:44
0 26770
कला से सीधे जुड़ा है स्वास्थ्य, डब्ल्यूएचओ ने भी माना भारतीय दर्शन भारतीय गरबा नृत्य

भारतीय दर्शन में कलाओं का बड़ा महत्व है और स्वस्थ जीवन के लिए 16 कला सम्पूर्ण होने की बात कही जाती। भारत में प्राचीन समय से योग, नृत्य, गायन-वादन और चित्रकारी के वर्णन मिलते हैं जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य से जुड़े हुए है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए एक ताज़ा रिपोर्ट जारी की है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ताज़ा रिपोर्ट में कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की है। Health Evidence Synthesis नामक रिपोर्ट में यह समझने का प्रयास किया गया है कि कला किस तरह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में बेहतरी लाने में मददगार (Health is directly related to arts) साबित हो सकती है। 

कला को लेकर पहली बार बड़े पैमाने पर ऐसी समीक्षा तैयार की गई है। रिपोर्ट में 900 से ज़्यादा प्रकाशनों का आकलन किया गया हैं। रिपोर्ट में कला को पांच श्रेणियों में विभाजित करते हुए उनमें हिस्सा लेने से होने वाले के शारीरिक लाभ की समीक्षा की गई है। ये पांच श्रेणियां प्रदर्शन कला, दृश्य कला, साहित्य, संस्कृति और ऑनलाइन कला हैं। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (UN Health Agency) के क्षेत्रीय निदेशक पिरोसका ओस्तलिन (Piroska Ostalin) ने कहा कि इस अध्ययन में जो उदाहरण शामिल किए गए हैं उनसे स्वास्थ्य व कल्याण को समाज और समुदाय के विस्तृत परिप्रेक्ष्य में समझने में मदद मिलती है। इसके अलावा कुछ मुश्किलों के समाधान भी प्रस्तुत किए गए हैं जो अब तक सामान्य चिकित्सा तरीक़ों (Piroska Ostalin) के ज़रिए नहीं मिल पा रहे थे। 

रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और कला के अवसरों से जुड़ने से मनोवैज्ञानिक (psychological), दैहिक (physical), सामाजिक और व्यावहारिक असर पड़ता है जिसके नतीजे स्वास्थ्य (impacts on health) पर देखने को मिलते हैं।

रिपोर्ट में पाया गया कि विशेष संगीत से एचआईवी मरीज़ों (HIV patients) को फायदा होता है। आर्ट थैरेपी (Art therapy) से कैंसर के उपचार (treatment of cancer) में मदद मिलती है। गायन से जुडी गर्भवती महिलाओं (pregnant women) को प्रसव में मदद मिलती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया की, कला से स्वास्थ्य-कल्याण पर होने वाले असर को लेकर शोध किया जाए और ऐसी नीतियां बने जो लोगों को कला तथा स्वास्थ्य के सम्बन्धों (relationship between art and health) को लेकर जागरूक करें। 

भारत में प्राचीन समय इस पद्धति को माना जाता है और पश्चिमी देश भी धीरे-धीरे इस नतीजे पर पहुंच रहें कि कलाओं का सीधा सम्बन्ध मनुष्य के स्वास्थ्य (human health) से होता है।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

गोरखपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर का महीना, बनी कार्ययोजना

श्वेता सिंह September 03 2022 61101

अभियान के अंतर्गत इस माह में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा, स्कूल केन्द्रित गतिविधियां, पोषण पंचायत,गृह

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

कोविड-19 संक्रमण के बाद एकल परिवार के लोगों में मानसिक समस्याएं ज़्यादा: शोध  

हुज़ैफ़ा अबरार January 20 2023 27969

शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद लोगों को तनाव, अवसाद, शरीर में दर्द व चुभन (stinging), भूलने की ब

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37292

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन  

आज विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया में लेजर यूनिट का उद्घाटन  

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2026 301

प्रारंभिक अवस्था में इस रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते। हालांकि नियमित नेत्र परीक्षण समय पर निदान एवं

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

डॉ. एच. पी. सिन्हा से समझिये ब्रेन ट्यूमर को

लेख विभाग June 08 2022 43555

मस्तिष्क और केंद्रीय स्नायुतंत्र का ट्यूमर बच्चों में दूसरा सबसे अधिक दिखने वाला कैंसर है, यह बच्चों

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

आँखें भी प्रभावित हो सकती है डायबिटीज से: डा. शोभित

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2023 33430

रकाश नेत्र केंद्र लखनऊ के चिकित्सा निदेशक और मुख्य विट्रोरेटिनल सलाहकार डॉ शोभित चावला ने कहा डायबिट

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

एस. के. राणा June 29 2021 28779

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे पता चला कि कोविशील्ड लेने वाले बहुत से भारतीयों को यूरोपीय संघ की यात

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

एयरपोर्ट पर टीबी स्क्रीनिंग कैंप, 200 से अधिक कर्मियों की जांच

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 3017

100 दिवसीय क्षयरोग खोजी अभियान के तहत अमौसी एयरपोर्ट पर चार दिवसीय विशेष शिविर। सार्वजनिक स्थलों व ह

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

रंग लाई आंदोलन की रणनीति, स्वास्थ्यकर्मियों के स्थानान्तरण नीति पर विराम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 31468

स्थानान्तरण नीति पर सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया। अब स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानान्तरण होगा तथा पद

रिपोर्ट: ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट सेंटोरस हो सकता है अगला वैश्विक कोरोना वेरिएंट

रिपोर्ट: ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट सेंटोरस हो सकता है अगला वैश्विक कोरोना वेरिएंट

विशेष संवाददाता August 18 2022 25701

देश में कोविड को लेकर वैज्ञानिकों को आशंका प्रकट की है कि ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट सेंटोरस अगला वैश्वि

Login Panel